तुलसी पूजा करने से पहले ये तीन महिलाएं जान लें ये बात, अन्यथा हो जाएगा भयंकर अनर्थ
शास्त्रों के अनुसार कुछ महिलाओं को तुलसी की पूजा बिलकुल भी नहीं करनी चाहिए। तथा यह भी माना जाता है कि, तीन प्रकार की महिलाओं को तो तुलसी वृक्ष के आसपास भी नहीं भटकना चाहिए, वरना इनका पूरा परिवार ही संकट में आ जाता है। हमारे हिन्दू धर्म में तुलसी को सर्वश्रेष्ठ और पूजनीय माना गया है। पुराणों में ये बात कही गई है कि, जिस घर में तुलसी का पौधा नहीं होता तो वहां पर नाकारात्मकता वास करती है;
शास्त्रों के अनुसार कुछ महिलाओं को तुलसी की पूजा बिलकुल भी नहीं करनी चाहिए। तथा यह भी माना जाता है कि, तीन प्रकार की महिलाओं को तो तुलसी वृक्ष के आसपास भी नहीं भटकना चाहिए, वरना इनका पूरा परिवार ही संकट में आ जाता है। हमारे हिन्दू धर्म में तुलसी को सर्वश्रेष्ठ और पूजनीय माना गया है।
पुराणों में ये बात कही गई है कि, जिस घर में तुलसी का पौधा नहीं होता तो वहां पर नाकारात्मकता वास करती है। आपको बता दें कि, तुलसी ना केवल धार्मिक बल्कि वैज्ञानिक रुप से भी बहुत ही गुणकारी मानी जाती है। तुलसी में अनेक औषधीय गुण पाये जाते हैं। तुलसी कई प्रकार की होती है। जिसमें श्याम तुलसी, राम तुलसी, श्वेत या विष्णु तुलसी, वन तुलसी, नींबू तुलसी शामिल हैं। परन्तु हम सभी लोगों के घर में रामा तुलसी ही पायी जाती है। अन्य प्रकार की तुलसी को शास्त्रों के अनुसार, घर में रखना शुभ नहीं माना जाता है।
शास्त्रों के अनुसार, देव उठनी एकादशी के दिन तुलसी विवाह को सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है और इसी दिन घर पर तुलसी लाना या लगाना सबसे शुभ होता है। इससे ना केवल आपके घर में धन-दौलत की बरसात होती है बल्कि आपके घर से हर प्रकार की बुरी नजर भी दूर हो जाती है।, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन तीन महिलाओं को तुलसी पूजा कभी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से तुलसी माता का अपमान माना जाता है और अगर ये महिलाएं तुलसी पूजा गलती से भी कर लेती हैं तो मां तुलसी सूखने लग जाती है। तथा घर में भयंकर अपशकुन और दुर्घटना होने लगती हैं। तो आइए जानते हैं कि, किन महिलाओं को तुलसी पूजा नहीं करनी चाहिए।
ये भी पढ़ें : Jyotish Shastra : जानें, कैसे खाएं शुक्ल पक्ष खीर जो हो जायें आपके घर में संतान
- मासिक धर्म के दौरान भी महिलाओं को तुलसी की पूजा नहीं करनी चाहिए। ऐसे समय में महिलाओं को सभी प्रकार की पूजा-पाठ और रसोईघर से भी दूर रहना चाहिए। उन्हें तुलसी पूजा तो इस स्थिति में बिलकुल भी नहीं करनी चाहिए। ऐसी स्थिति में उनके द्वारा स्पर्श किया हुआ भोजन ग्रहण करना भी भयंकर पाप माना जाता है। इसीलिए रजस्वला स्त्री को कभी भी तुलसी पूजा नहीं करनी चाहिए।
- शादीशुदा महिलायें खासतौर से सुहागिन महिलाओं के लिए तुलसी पूजा बहुत ही महत्वपूर्ण मानी गई है। प्रतिदिन तुलसी पूजा करने से महिला का घरबार और वैवाहिक जीवन सदैव खुशहाल रहता है और उन्हें सात जन्मों तक का साथ मिल जाता है, लेकिन अगर आपने हिन्दू रीतिरिवाज के अनुसार अग्नि के समक्ष सात फेरे नहीं लिए हैं तो आपको तुलसी के आसपास भी नहीं फटकना चाहिए।
- वहीं चरित्रहीन और मन में गंदे विचार रखने वाली महिलाओं को भी तुलसी पूजा नहीं करनी चाहिए। ऐसी महिलाओं को तुलसी के इस चमत्कारी पौधे से दूर ही रहना चाहिए। ऐसी महिलाओं की पूजा माता तुलसी कभी स्वीकार नहीं करती हैं।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)