Vaisakh Amavasya 2022: वैशाख अमावस्या पर लग रहा भारी सूर्य ग्रहण, इस दिन जरुर करें ये एक काम, वरना...

Vaisakh Amavasya 2022: अमावस्या किसी भी माह के कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि होती है। शास्त्रों में वैशाख माह की अमावस्या का विशेष महत्व है। यह तिथि धर्म-कर्म, स्नान-दान और तर्पण जैसे कार्यों के लिए बहुत शुभ मानी जाती है। साल 2022 में वैशाख अमावस्या 30 अप्रैल , दिन शनिवार को है।;

Update: 2022-04-26 02:57 GMT

Vaisakh Amavasya 2022: अमावस्या किसी भी माह के कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि होती है। शास्त्रों में वैशाख माह की अमावस्या का विशेष महत्व है। यह तिथि धर्म-कर्म, स्नान-दान और तर्पण जैसे कार्यों के लिए बहुत शुभ मानी जाती है। साल 2022 में वैशाख अमावस्या 30 अप्रैल , दिन शनिवार को है। शनिवार के दिन पड़ने के कारण यह शनि अमावस्या होगी। इस साल वैशाख पर सर्यग्रहण भी रहेगा। ज्योतिष की दृष्टि से सूर्यग्रहण और शनि अमावस्या का एक ही दिन पड़ना संयोग माना जाता है। ऐसे में ग्रहण और शनि अमावस्या के दौरान किए गए उपाय विशेष फल देते हैं। तो आइए जानते हैं वैशाख अमावस्या के बारे में...

ये भी पढ़ें: Baishakh Amavasya 2022: वैशाख अमावस्या कब है, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, सूर्य ग्रहण का टाइम और शनि जयंती के मंगलकारी उपाय

वैशाख अमावस्या शुभ मुहूर्त 2022

साल 2022 में वैशाख अमावस्या 30 अप्रैल, शनिवार के दिन पड़ रही है।

अमावस्या तिथि प्रारंभ : 30 अप्रैल प्रात:काल 12:57 बजे से

अमावस्या तिथि समाप्त : 01 मई प्रात:काल 01:57 बजे

सूर्य ग्रहण का समय

  • साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को शनिवार के दिन अर्थात वैशाख अमावस्या को लगेगा।
  • सूर्य ग्रहण भारतीय समय के अनुसार, मध्यरात्रि 12:15 बजे शुरु होगा और सुबह 04:07 बजे तक रहेगा।
  • सूर्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण शुरु होने से ठीक 12 घंटे पहले लगता है। भारत में ग्रहण दिखायी नहीं देगा, इसीलिए इस ग्रहण का सूतककाल भारत में मान्य नहीं होगा।

अमावस्या और सूर्य ग्रहण के उपाय

शास्त्रों की मानें तो शनि अमावस्या और ग्रहण के दौरान धन लाभ के लिए अनाज, शत्रुओं पर विजय पाने के लिए काले तिल, सफलता के लिए छाता, पितृदोष के लिए उड़द की दाल और शनि के प्रभाव को कम करने के लिए सरसों का तेल दान करना चाहिए।

मान्यता है कि, अमावस्या के दिन अमावस्या के दिन पितृदोषों से छुटकारा पाने के लिए शिव सहस्त्रनाम और रूद्राभिषेक करना चाहिए।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags:    

Similar News