Valentine Day 2021 Astrology tips : मांगलिक दोष के कारण आपकी शादी में हो रहा है विलम्ब तो करें ये उपाय

Valentine Day 2021 Astrology tips : क्या मांगलिक दोष की वजह से आपकी शादी नहीं हो पा रही है। आप किसी योग्य पुरोहित, विद्वान या ज्योतिषी से मंगल दोष का निवारण जरुर करवाएं और साथ ही साथ अपनी शादी से पहले लाल चीजों का दान करना आरंभ कर दें। जरुरतमंदों को कपड़े और फल दान करें। ऐसा करने से आपका मांगलिक दोष समाप्त होता है।;

Update: 2021-01-31 08:50 GMT

Valentine Day 2021 Astrology tips : क्या मांगलिक दोष की वजह से आपकी शादी नहीं हो पा रही है। आप किसी योग्य पुरोहित, विद्वान या ज्योतिषी से मंगल दोष का निवारण जरुर करवाएं और साथ ही साथ अपनी शादी से पहले लाल चीजों का दान करना आरंभ कर दें। जरुरतमंदों को कपड़े और फल दान करें। ऐसा करने से आपका मांगलिक दोष समाप्त होता है।

Also Read : Valentine Day 2021 Astrology tips : जानें वैवाहिक जीवन में प्रेम की बहार लाने का ये महाउपाय


कन्याओं के विवाह से पहले किए जाने वाले उपाय

शास्त्रों में मांगलिक दोष दूर करने के लिए कन्याओं के विवाह से पहले कुंभ विवाह, विष्णु विवाह और अश्वत्थ विवाह मंगल दोष के सबसे प्रभावी उपाय बताए गए हैं।

अश्वत्थ विवाह

गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि 'वृक्षानाम् साक्षात अश्वत्थोहम्ं' अर्थात वृक्षों में मैं पीपल हूं। अश्वत्थ विवाह अर्थात पीपल या बरगद के पेड़ से कन्या का विवाह कराकर, विवाह के पश्चात उस वृक्ष को कटवा देना।

विष्णु प्रतिमा विवाह

विवाह के लिए भगवान विष्णु की स्वर्ण निर्मित प्रतिमा से कन्या का विवाह कराया जाता है, जिसका अग्नि उत्तारण कर प्रतिष्ठा पश्चात वैवाहिक प्रक्रिया संकल्प सहित पूरी करना शास्त्रोँ के अनुकूल माना जाता है।

कुंभ विवाह

कन्या के मंगल दोष होने पर जिस प्रकार उसका विवाह भगवान विष्णु की प्रतिमा के साथ कराया जाता है। इसी प्रकार कुंभ या कलश में विष्णु को मानकर कन्या का विवाह कुंभ अथवा कलश के साथ कराना भी शास्त्रों के अनुसार सही माना जाता है।

Also Read : Valentine Day 2021 Astrology tips : अपने प्यार को पाने के लिए वैलेंटाइन डे वीक में करें ये महाउपाय, आपके जीवन में आएंगी प्रेम की बहार

लड़कों के मंगलदोष दूर करने के उपाय

  1. जब चंद्र-तारा अनुकूल हों, तब अर्क विवाह शनिवार, रविवार अथवा हस्त नक्षत्र में कराना चाहिए। यह उपाय शास्त्रों के अनुकूल है। ऐसी मान्यता है कि किसी भी जातक (वर) की कुंडली में ये दोष हों, तो सूर्य कन्या अर्क वृक्ष से उसका विवाह करना, अर्क विवाह कहलाता है। शास्त्रों के अनुसार ऐसी मान्यता है कि अर्क विवाह से जातक के जीवन में दाम्पत्य सुखों की वृद्धि होती है और वैवाहिक विलंब दूर होता है।
  2. मांगलिक दोष दूर करने के लिए आप केसरिया गणपति अपने पूजास्थल में रखकर प्रतिदन उनकी पूजा-अर्चना करें।
  3. मांगलिक दोष के लिए आप प्रतिदिन हनुमान जी की विधिवत पूजा करें और नियम से हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  4. भगवान शिव सब संकटों को हरने वाले एक मात्र देव हैं। आप मांगलिक दोष समाप्त करने के लिए प्रतिदिन महामृत्युंजय का पाठ करें।
Tags:    

Similar News