जानिए वर्ष 2021 में विवाह के शुभ मुहूर्त, इस साल शुक्र तारा अस्त होने के बाद सिर्फ 16 फरवरी को बजेंगी शहनाई

वैसे तो शादी-विवाह के मुहूर्त प्रतिवर्ष जनवरी माह से प्रारंभ हो जाते हैं। लेकिन वर्ष 2021 में ऐसा नहीं होगा। वर्ष 2021 शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के लिए अप्रैल माह तक का इंतजार करना पड़ सकता है। जनवरी से मार्च तक गुरू और शु्क्र अस्त होने पर किसी प्रकार के मांगलिक मुहूर्त नहीं रहेंगे। 16 फरवरी को बसंत पंचमी का अबूझ मुहूर्त वाला दिन होने के कारण इस दिन विवाह किया जा सकता है। साथ ही 22 अप्रैल से 31 दिसंबर तक लगभग 46 विवाह मुहूर्त रहेंगे। वर्ष 2021 में विवाह मुहूर्त कब-कब हैं। आइए आप भी जानें।;

Update: 2021-02-08 06:37 GMT

वैसे तो शादी-विवाह के मुहूर्त प्रतिवर्ष जनवरी माह से ही शुरू हो जाते हैं, लेकिन वर्ष 2021 में ऐसा नहीं होगा। वर्ष 2021 में शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के लिए अप्रैल माह तक का इंतजार करना पड़ सकता है। जनवरी से मार्च तक गुरू और शु्क्र अस्त होने पर किसी प्रकार के मांगलिक मुहूर्त नहीं रहेंगे। 16 फरवरी को बसंत पंचमी का अबूझ मुहूर्त वाला दिन होने के कारण इस दिन विवाह किया जा सकता है। साथ ही 22 अप्रैल से 31 दिसंबर तक लगभग 46 विवाह मुहूर्त रहेंगे। वर्ष 2021 में विवाह मुहूर्त कब-कब हैं। आइए आप भी जानें।

Also Read : Shani Uday 2021: कल रात होंगे शनि उदय इन छह राशियों का चमकेगा भाग्य

वर्ष 2021 में जनवरी 2021 से दिसंबर 2021 तक विवाह के शुभ मुहूर्त

जनवरी 2021 में विवाह के लिए गुरू के अस्त होने के कारण कोई शुभ मुहूर्त नहीं है।

फरवरी 2021 में विवाह के लिए शुक्र अस्त होने के कारण कोई भी शुभ मूहूर्त नहीं है। हालांकि 16 फरवरी को बसंत पंचमी का अबूझ मुहूर्त है।

मार्च 2021 में भी विवाह के लिए शुक्र अस्त होने के कारण कोई शभ मुहूर्त नहीं है। हालांकि 15 मार्च को फुलेरा दूज होने की वजह से इस दिन विवाह हो सकते हैं। 

अप्रैल 2021 में विवाह के लिए प्रमुख तिथियां 22, 24, 25, 26, 27, 28, 29 और 30 अप्रैल 2021 हैं।

मई 2021 में विवाह के लिए प्रमुख शुभ तिथियां 01, 02, 07, 08, 09, 13, 14, 22, 23, 24, 26, 28, 29 और 30 मई 2021 हैं।

जून 2021 में विवाह के लिए प्रमुख शुभ तिथियां 03, 04, 05, 16, 19, 20, 22, 23 और 24 जून 2021 हैं।

जुलाई 2021 में विवाह के लिए प्रमुख शुभ तिथियां 01, 02, 07, 13 और 15 जुलाई हैं।

जुलाई 2021 के पश्चात नवंबर 2021 में विवाह के लिए प्रमुख शुभ तिथियां 15, 16, 20, 21, 28, 29 और 30 नवंबर 2021 हैं।

दिसंबर 2021 में विवाह के लिए प्रमुख शुभ तिथियां 01, 02, 07, 11 और 13 दिसंबर हैं।

Tags:    

Similar News