Vastu Shastra : हरे रंग के ये फायदे जानकर आप हो सकते हैं हैरान, जानें इसकी विशेषताएं

  • जानें, मानव जीवन में रंगाें का महत्व
  • जानें, हरा रंग में कैसे फायदे पहुंचाता है।
;

Update: 2021-07-04 02:07 GMT

Vastu Shastra : व्यक्ति की जिन्दगी में रंगों का बहुत ही खास महत्व होता है। वहीं सभी व्यक्ति अपने जीवन में रंगीन स्वप्न देखते हैं। ज्योतिष और वास्तु के अनुसार हरा रंग व्यक्ति के जीवन में सौभाग्य, विकास और स्वास्थ्य का प्रतीक होता है। वहीं किसी रंग को देखकर लोगों को खुशी महसूस होती है तो किसी अन्य रंग को देखकर व्यक्ति कभी -कभी तनाव में आ जाता है तो वहीं किसी रंग को देखने से व्यक्ति का तनाव दूर हो जाता है। फेंगशुई के मुताबिक, हरा रंग व्यक्ति को अनेक बीमारियों से भी निजात दिलाने में सहायक होता है। फेंगशुई के अनुसार, हरे रंग को बुद्धि का प्रतीक माना जाता है और इसका सेहत पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है। क्या आप जानते है कि हरे रंग का प्रभाव आपके मन और बुद्धि पर अलग-अलग तरह से पड़ता है। तो आइए जानते हैं वास्तु और फेंगशुई के अनुसार हरे रंग के फायदे के बारे में...

ये भी पढ़ें : Sunday Special : जानें सपाट की जगह मंदिरों की छत क्यों बनाई जाती है नुकीली, ये होती है वजह

  • वास्तु के अनुसार, हरा रंग प्रकृति का प्रतीक है और व्यक्ति की आंखों को इससे शकुन मिलता है। जिस प्रकार प्रकृति हमें जीवन का संदेश देती है, उसी प्रकार इस रंग से भी हमारे जीवन का भी गहरा संबंध है। फेंगशुई के अनुसार हरा रंग बीमार व्यक्तियों के लिए जीवनदायी माना गया है।
  • हरा रंग व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा देने वाला होता है, यह रंग तनाव दूर करके व्यक्ति को डिप्रेशन से बचाने में मदद करता है।
  • हरा रंग लकड़ी तत्व का प्रतीक है। इसे घर के साथ-साथ ऑफिस में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। घर में आराम करने, शयन करने और सुकून के पल बिताने के स्थानों पर हरे रंग का इस्तेमाल, आपके पलों को सुखदायी बना देता है।
  • हरे रंगों के वातावरण के बीच काम करने से व्यक्ति की रचनात्मकता में बढ़ोतरी होती है। आप चाहे तो घर की दीवारों पर इन्हें रंग या टेक्सचर के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं व पौधों के रूप में भी इस रंग से एनर्जी को अपने घर में प्रवाहित कर सकते हैं।
  • हरा रंग बीमार व्यक्तियों को भी जल्द ठीक करने में मदद करता है। यह ब्लड प्रेशर को सामन्य रखने के साथ ही मानसिक शांति देता है, जिससे दिमाग संबंधित कई बीमारियों में राहत मिलती है।
  • अपने घर में हरे रंग की घड़ी लगाने से घर में खुशियों का संचार हो जाता है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags:    

Similar News