घर में पीले रंग की वस्तुओं को किस दिशा में रखना होता है शुभ, जानें वजह
Vastu Tips: ऐसी मान्यता है कि अगर कोई जातक रंग के अनुसार, किसी भी वस्तु को सही दिशा में रखता है, तो ऐसे में जातक को दोगुना फायदा होता है। तो आइये जानते हैं रंग के अनुसार, घर की कौन सी वस्तु किस दिशा में रखनी चाहिए।;
Vastu Tips: अगर किसी जातक को दिन-रात मेहनत करने के बाद भी कामयाबी नहीं मिल पा रही है या कार्य बनते-बनते बिगड़ जाते हैं, तो इसे वास्तु दोष माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, किसी भी जातक के जीवन में वास्तु का बहुत ही अधिक महत्व है। ऐसी मान्यता है कि जो भी जातक कार्य करते हैं, उसमें वास्तु जरूर रहता है। वास्तु से कई बार व्यक्ति को सफलता मिलती है। वहीं, वास्तु अनुसार कार्य न करने पर असफलता का सामना करना पड़ता है। घर को लेकर भी वास्तु नियम बताए गए हैं।इसमें बताया गया है कि अगर कोई जातक रंग के हिसाब से चीजों को वस्तु के मुताबिक, सही दिशा में रखें तो उसे दोगुना फायदा होता है। तो आइये जानते हैं कि रंग के अनुसार घर की कौन सी वस्तु किस दिशा में रखना शुभ माना गया है।
ये भी पढ़ें- घर का कैसा हो पायदान, रखें इन रंगों का ख्याल, नहीं तो होगा भारी नुकसान
वास्तु शास्त्र के अनुसार, आज हम सबसे पहले पीले रंग की बात करते हैं। वास्तु के अनुसार, घर में रखी पीले रंग की वस्तुएं जैसे कि सब्जियां, मसाले, पेंटिंग, गुलदस्ते इत्यादि सभी को घर के नैऋत्य कोण यानी दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए।
ये भी पढ़ें- वास्तु दोष से बचने के लिए घर की इस दिशा में बनवाएं किचन, जानें नियम
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, कहा जाता है कि अगर पीले रंग की वो सारी चीजें सही दिशा में यानी दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखी जाती हैं, तो घर के गृहिणी का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। इसके साथ ही पेट संबंधित सारी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। कहा जाता है कि पीले रंगों को सही दिशा में रखने से लीवर अच्छा रहता है और पाचन क्रिया भी ठीक रहती है।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।