Vastu Shastra: घर पर गाय की प्रतिमा रखने से होते हैं ये फायदे, जानें...

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र फेंगशुई में ऐसी बहुत सी चीजें हैं, जिसे घर या दुकान पर रखना शुभ माना जाता है। घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए और सकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव को बढ़ाने के लिए गाय को शुभ माना गया है। फेंगशुई में गाय का महत्व उतना ही है, जितना हिन्दू धर्म संस्कृति में है। तो आइए जानते हैं घर में गाय की प्रतिमा रखने के फायदे के बारे में...;

Update: 2022-04-25 08:42 GMT

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र फेंगशुई में ऐसी बहुत सी चीजें हैं, जिसे घर या दुकान पर रखना शुभ माना जाता है। घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए और सकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव को बढ़ाने के लिए गाय को शुभ माना गया है। फेंगशुई में गाय का महत्व उतना ही है, जितना हिन्दू धर्म संस्कृति में है। तो आइए जानते हैं घर में गाय की प्रतिमा रखने के फायदे के बारे में...

ये भी पढ़ें: Jyotish Shastra: बहुत गुस्सैल स्वभाव की होती हैं ये लड़कियां, सोच समझकर करें इनसे बातचीत, वरना...

योग्य संतान प्राप्ति के लिए फेंगशुई गाय

वास्तु शास्त्र फेंगशुई के अनुसार, परिवार में सौभाग्य को बढ़ाने के लिए गाय रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि, अपने बछड़े को दूध पिला रही गाय के प्रतीक रुप को घर में स्थापित करने से ना सिर्फ आपके सुख-सौभाग्य में बढ़ोत्तरी होती है। बल्कि आपको योग्य संतान की प्राप्ति भी होती है।

मानसिक शांति के लिए गाय की मूर्ति

मानसिक शांति के लिए भी आप गाय की मूर्ति अपने घर में रख सकते हैं। गाय की मूर्ति घर में रखने से आपको न केवल मानसिक शांति मिलती है, बल्कि आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

धन आकर्षित करने के लिए गाय की मूर्ति

गाय की प्रतिमा घर में रखने से आपके घर पर मां लक्ष्मी जी की कृपा भी बनी रहती है। शास्त्रों में गाय को खुशहाली का प्रतीक माना गया है। इसीलिए आप गाय की प्रतिमा धन आकर्षित करने के लिए अपने घर में रख सकते हैं। ऐसा करने से आपके घर में हर समय धन बना रहता है। आपके जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)  

Tags:    

Similar News