Vastu Shastra : खरगोश पालने के इतने सारे फायदे सुनकर आप भी रह जाएंगे दंग, आइए जानें...
- खरगोश को पालने से घर में धन संबंधित कोई भी परेशानी नहीं होती है।
- खरगोश का शरीर छूने पर एक मखमली अहसास होता है।
;
Jyotish Shastra : अगर आपको अपने घर में खुशियां चाहिए, यानी धन-दौलत और सुख-समृद्धि सब कुछ आपको प्राप्त हो सकता है। बस आपको अपने घर में खरगोश को पालना है। खरगोश को पालने से घर में धन संबंधित कोई भी परेशानी नहीं होती है। खरगोश एक ऐसा जानवर है जिसकी खुबसूरती देखकर सभी लोग आकर्षित हो जाते हैं। खासकर छोटे-छोटे बच्चों को तो खरगोश बहुत अच्छा लगता है। खरगोश का शरीर छूने पर एक मखमली अहसास होता है। उसकी कोमल त्वचा छूने पर हमें बहुत अच्छा लगता है। आपको बता दें कि, जो भी व्यक्ति अपने घर में खरगोश पालता है। तो उसके घर में धन-दौलत की कमी नहीं होती है। खरगोश एक ऐसा जानवर है जिसे आप कुछ भी खिला सकते हैं। ये हरा धनिया, साग-सब्जियां आदि कुछ भी खा लेते हैं। तो आइए जानते हैं खरगोश पालने के पांच फायदों के बारे में...
ये भी पढ़ें : Guru Purnima 2021 : आषाढ़ पूर्णिमा के दिन 'गुरु चरण कमल बलिहारी रे...' भजन से करें अपने ईष्टदेव को प्रसन्न
अगर आपके घर में नेगेटिव एनर्जी ने वास कर लिया है तो ऐसे में आपको अपने घर में खरगोश पालना चाहिए। नेगेटिव एनर्जी की वजह से घर का ग्रोथ रुक जाता है और धन-दौलत में रुकावटें आने लगती हैं। इसलिए खरगोश पालना बहुत ही अच्छा माना जाता है। इससे घर में सुख-समृद्धि आने लगती है। सकारात्मक ऊर्जा के संचार के लिए आप अपने घर में खरगोश पालें।
वहीं अगर आपके घर में कोई भी बच्चा बीमार पड़ गया है तो या फिर उसको बार-बार नजर लग जाती है तो ऐसे में आपको अपने घर में खरगोश पालना चाहिए। खरगोश पालने से बच्चों का मन बहुत ही प्रसन्न रहता है। जहां बच्चे खुश रहते हैं वह परिवार भी खुशहाल हो जाता है। क्योंकि खरगोश पालने से बच्चों का मनोरजन होता है और इसी कारण बच्चे बीमार नहीं पड़ते हैं।
अगर आपके ऊपर कोई दोष है तो ऐसे में आपको काले रंग का खरगोश पालना चाहिए। काले रंग का खरगोश पालने से राहु ग्रह का प्रभाव भी काम नहीं करता है साथ ही ईश्वरीय कृपा भी आपको प्राप्त होती है। वहीं अगर आप सफेद रंग का खरगोश पालते हैं तो इससे घर में सुख-समृद्धि आती है।
ये भी पढ़ें : Devshayani Ekadashi 2021 : देवशयनी एकादशी के दिन करें ये उपाय, धन लाभ के साथ मिलेगी भगवान विष्णु की कृपा
खरगोश एक ऐसा जानवर है जो आपके घर में आने वाली विपदाओं को भाप लेता है। जैसे कि आपके घर में अचानक कोई खरगोश बीमार पड़ जाए या फिर वो अचानक मर जाए तो हमें यह समझना चाहिए कि हमारे घर में कोई संकट आने वाला था। क्योंकि खरगोश आपकी बलाओं को अपने ऊपर ले लेता है और आप बच जाते हैं।
वहीं खरगोश को हाथों में उठाने से व्यक्ति का तनाव दूर होता है। साथ ही आपके अंदर जितनी भी परेशानी हो वो सब समाप्त हो जाती है। क्योंकि खरगोश सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। ऐसे में आप खरगोश को देखते हुए अपना तनाव दूर कर सकते हैं।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)