रसोई में इन चीजों का गिरना अशुभ, इससे मां लक्ष्मी होती है नाराज

Kitchen Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई में काम करते समय कुछ न कुछ वस्तुएं जरूर गिर जाती होंगी, लेकिन क्या आपको पता है कि रसोई घर में कुछ चीजों का गिरना अशुभ होने का संकेत देता है। तो आइये जानते हैं कि वो कौन सी वस्तुएं हैं, जिनका गिरना अशुभ होता है।;

Update: 2023-05-17 08:23 GMT

Kitchen Vastu Tips: अक्सर जल्दबाजी में काम करते वक्त कुछ न कुछ सामान जरूर गिर जाता है। ऐसे तो किसी भी चीज का गिरना बहुत ही सामान्य बात है, लेकिन वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों का गिरना शुभ और अशुभ होने के बारे में बताया गया है। वास्तु के अनुसार इन चीजों का गिरना यानी भविष्य में होने वाली कुछ घटनाओं के बारे में संकेत देती है। ऐसे ही रसोई घर में काम करते समय कुछ न कुछ वस्तु हाथ से गिर ही जाता है। जो वास्तु शास्त्र में इन वस्तुओं का हाथ से गिरना अशुभ माना जाता है। तो आइये जानते हैं कि किचन में ऐसी कौन सी वस्तु हैं, जिनका गिरना वास्तु शास्त्र में अशुभ होता है।

रसोई घर में इन चीजों का गिरना होता है अशुभ

नमक का गिरना


प्रत्येक घर की रसोई में नमक का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। नमक के बिना किसी भी खाने में स्वाद नहीं आता है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि नमक का संबंध सिर्फ स्वाद से ही नहीं बल्कि आपके सौभाग्य से भी होता है। शास्त्रों के अनुसार, नमक चंद्र और शुक्र ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में अगर रसोई घर में नमक गिरता है, तो ये अशुभ संकेत देता है। यानी भविष्य में आने वाली किसी परेशानी की ओर इशारा करता है।

ये भी पढ़ें- जानें नेवला में छुपा है कौन सा राज, जानकर हो जाएंगे रातों-रात धनवान

दूध का गिरना


शास्त्रों के अनुसार, दूध का संबंध चंद्र ग्रह से माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि दूध का गैस पर उबलते समय हाथ से गिलास छुटकर गिरना अशुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, दूध का गिरना यानी कुंडली में चंद्र ग्रह के कमजोर होने की ओर इशारा करता है।

ये भी पढ़ें- घर में है किसी भी तरह की परेशानी, तो आजमाएं कनेर फूल के ये उपाय

सरसों का तेल का गिरना


वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर किसी जातक के हाथ से सरसों का तेल गिर जाता है, तो इसका मतलब आपसे शनि देव नाराज हैं। ऐसी मान्यता है कि सरसों के तेल गिरने से शनि ग्रह से संबंधित कई समस्याएं हो सकती हैं। इसके साथ ही जातक को धनहानि भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें- अगर बनना है करोड़पति, तो सुबह उठते ही मुख्य दरवाजे पर करें ये काम

खाने का गिरना


वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति किसी को खाना परोसता है और हाथ से खाना गिर जाता है, तो ऐसे में कहा जाता है कि मां अन्नपूर्णा और लक्ष्मी आपसे नाराज है। खाने के गिरने का मतलब आपके घर में दरिद्रता की ओर इशारा करती है।

ये भी पढ़ें- घर में पीले रंग की वस्तुओं को किस दिशा में रखना होता है शुभ, जानें वजह

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags:    

Similar News