Vastu Shastra : घर में लगे मकड़ी के जाले शुभ होते हैं या अशुभ, जानें क्या होता है इनका प्रभाव
- अधिकतर लोगों के घरों में बार-बार सफाई करने के बाद भी मकड़ी के जाले आ ही जाते हैं।
- मकड़ी के जालों के कारण घर कंगाल हो जाता है।
;
Vastu Shastra : अधिकतर लोगों के घरों में बार-बार सफाई करने के बाद भी मकड़ी के जाले आ ही जाते हैं। कई बार छोटे-छोटे जाले आंखों से दिखाई नहीं देते हैं और देखते ही देखते घर पूरी तरह से कंगाल हो जाता है। घर में छोटे-छोटे जाले कई ऐसे भयानक रुप ले लेते हैं जिससे भूत-प्रेत आदि बुरी आत्माएं भी आपके घर की ओर चली आती हैं। वहीं अमीर से अमीर व्यक्ति के घर आपको मकड़ी का जाला कभी देखने को नहीं मिलेगा। क्योंकि वास्तु शास्त्र में इसके अनेक नुकसान बताए गए हैं। तो आइए जानते हैं मकड़ी के जाले से होने वाले नुकसान के बारे में...
ये भी पढ़ें : Labh Panchami 2021 : साल 2021 में लाभ पंचमी कब है, जानें, शुभ मुहूर्त और पूजाविधि
ज्यादातर छिपे हुए जाले स्नानघर, शौचालय, अलमारी के पीछे, दरवाजों के पीछे, घर के ऊंचे-ऊंचे स्थानों पर या फोटो फ्रेम में अपनी जगह बनाते हैं। ये जाले दरसअल राहु-केतु का रुप माने जाते हैं। जोकि व्यक्ति को कंगाल बना देते हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि जो व्यक्ति अपने घर में साफ-सफाई नहीं रखता तो राहु-केतु के रुप में उसके घर में मकड़ी के जाले अपना स्थान बना लेते हैं और उसके बाद वह व्यक्ति किसी बुरी मोह-माया में फंसता चला जाता है। इससे घर में बुरी दुर्घटनाएं, भयानक हादसे, भूत-प्रेत, बुरी आत्माएं घर में अपना वास बना लेती हैं और घर का हर एक सदस्य आपस में लड़ने-मरने और झगड़े आदि करने लगता है। इससे परिवार टूटने लगते हैं। कामधंधा आदि सब चौपट होने लगते हैं। ऐसे व्यक्ति के ऊपर कर्ज बढ़ जाता है और ऐसे व्यक्ति के घर में बीमारियां अपना वास बना लेती हैं।
अक्सर आपने देखा होगा कि अमीर लोगों के घर आपको कभी मकड़ी के जाले देखने को नहीं मिलेंगे और इसी कारण वह लोग अमीर होते हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि जो व्यक्ति घर की देखरेख अच्छे ढंग से करता है तो उस व्यक्ति को राहु-केतु पल भर में करोड़पति बना देते हैं। राहु-केतु की जब अच्छी दृष्टि पड़ती है तो व्यक्ति कितना भी गरीब क्यों ना हो उसे मालामाल बना ही देते हैं। राहु-केतु से आपको कभी घबराना नहीं चाहिए, लेकिन जब आप गंदे रहने लगते हैं तो राहु-केतु आपको सीधे करोड़पति से रोड़पति बना देते हैं। क्योंकि घर में लगे मकड़ी के जाले मनहूसियत को दर्शाते हैं। घर में मकड़ी के जाले शुभ नहीं माने जाते। जिससे महालक्ष्मी भी आपका साथ छोड़ देती हैं। घर में मकड़ी के जाले अगर हों तो वह घर शमशान घाट की तरह माना जाता है। अगर आपके घर में थोड़े से भी जाले दिखें तो तुरन्त आप उन्हें साफ कर देना। शास्त्रों में कहा गया है कि जिस घर में माता लक्ष्मी का वास हो जाए तो उस घर को अमीर होते देर नहीं लगती है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)