Vastu Shastra : शनिवार को ये तीन काम भूलकर भी मत करना शनिदेव होते हैं क्रोधित

  • शनिवार का दिन न्यायाधीश भगवान शनिदेव (Lord Shanidev) का दिन है।
  • शनिदेव की पूजा से शुभ फल की प्राप्ति होती है
;

Update: 2021-04-10 02:38 GMT

Vastu Shastra : शनिवार का दिन न्यायाधीश भगवान शनिदेव का दिन है। इस दिन शनिदेव की पूजा से शुभ फल की प्राप्ति होती है और बुरे दिन खत्म होते हैं। हिन्दू धर्म में शनिवार से जुड़ी कई मान्यताएं भी हैं। जिसे दुनिया का हर व्यक्ति जरुर माना है। शनिदेव के सामने दुनिया का प्रत्येक अमीर और गरीब व्यक्ति माथा जरुर झुकाता है। शनिदेव को न्यायाधीश देवता कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि संसार में जितनी भी बुरी दुर्घटना होती हैं वे शनिदेव की बुरी दृष्टि पड़ने के कारण ही होती है। इसलिए व्यक्ति को खासतौर पर शनिवार के दिन कुछ चीजें ना ही घर पर लानी चाहिए और ना ही खरीदनी चाहिए। तो आइए जानते हैं कि शनिवार के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए।

ये भी पढ़ें : Chaitra Navratri 2021 : कलश स्थापना 12 या 13 अप्रैल जानें, चैत्र नवरात्रि प्रारंभ होने की सही तिथि और अष्टमी, नवमी, दशमी पारण कब है

1. खासतौर पर शनिवार के दिन लोहा कभी नहीं खरीदना चाहिए। बड़े से बड़ा अमीर व्यक्ति भी शनिवार के दिन लोहा खरीदने से बचता है। शनिवार के दिन ना तो आपको गैस सिलेंडर ही खरीदना चाहिए, ना ही कोई गाड़ी। इस दिन लोहा खरीदने से आपके साथ दुर्घटना हो सकती है। इस दिन लोहा खरीदने से आपको शनिदेव के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है। शनिदेव शनिवार के दिन लोहा दान करने से बहुत प्रसन्न होते हैं।

ये भी पढ़ें : Vastu Shastra : दंपति अपने कमरे में ना करें ये एक काम, हो सकती है पति की मौत

2. शनिवार और मंगलवार के दिन खासतौर से किसी भी व्यक्ति को शारीरिक संबंध स्थापित कभी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव इतने क्रोधित हो जाते हैं कि आप इसका अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं।

3. शनिवार के दिन जूते और चप्पल आदि भी नहीं खरीदना चाहिए। इससे भी शनिदेव नाराज हो जाते हैं और आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस दिन खासतौर से जूते और चप्पल आदि को दान करने से शनिदेव बहुत प्रसन्न होते हैं।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags:    

Similar News