Vastu Shastra : घर में चूहों के बढ़ने का ये है मतलब, जानिए...

  • घर में चूहे नकारात्मक शक्तियों को बढ़ावा देते हैं।
  • अचानक से घर में चूहे बढ़ने पर आप किसी रोग अथवा शत्रु के शिकार बन सकते हैं।
  • चूहे अशुभता का प्रतीक माने जाते हैं इसलिए गणेश जी की पूजा करनी चाहिए।
;

Update: 2021-02-13 09:18 GMT

Vastu Shastra : हमारे आसपास होने वाली हर घटना हमें कुछ ना कुछ इशारा देती है। लेकिन हम लोग इस घटना पर ध्यान नहीं देते हैं। जैसे कि अचानक से घर में ढेर सारे चूहे दिखाई देने लगते हैं। कितनी बार तो साफ-सफाई के दौरान मरे हुए चूहे भी मिलते हैं। तो ये सब देखकर आपने कभी सोचा है कि इनका क्या मतलब हो सकता है। घर में चूहों की तादाद बढ़ने को कई लोग अच्छा मानते हैं। तो वहीं दूसरी ओर कई लोग इसे बुरा संकेत समझते हैं। तो आइए जानते हैं इसके बारे में।

Also Read : Ramayana : जानिए, आभूषण क्यों पहनती हैं स्त्रियां


मान्यता के अनुसार जिस घर में काले चूहों की संख्या अधिक हो जाती है वहां किसी परेशानी के अचानक होने का अंदेशा रहता है। वहीं ये भी माना जाता है कि चूहे हमारे घर की शांति-समृद्धि को धीरे-धीरे कुतर कर खा जाते हैं। और यदि घर में काले रंग के चूहे बहुत अधिक तादाद में दिन और रातभर घूमते रहते हों तो समझ लें कि किसी रोग या शत्रु का आक्रमण होने वाला है।


वास्तु शास्त्र के अनुसार चूहा नाकारात्मक और अज्ञानी शक्तियों का प्रतीक माना जाता है। वहीं चूहों की मौजूदगी से घर परिवार के लोगों की बुद्धि का विनाश होता है। यदि आप किसी खास कार्य के लिए घर से निकल रहे हैं और ठीक उसी समय आपके सामने से चूहा निकल जाए यानि चूहा आपका रास्ता काट दें तो इसे शुभ संकेत नहीं समझा जाता।


जिस तरह चूहों को अशुभता का कारक माना जाता है। उसी तरह छछूंदरों के घर में आने को बहुत ही शुभ माना जाता है। कहते हैं जिस घर में छछूंदर घूमती हैं वहां लक्ष्मी की वृद्धि होती है लेकिन चूहा तो गणपति बाप्पा का वाहन है। इसलिए उसे मारना गलत होगा। चूहे को मारने से घर-परिवार पर नकारात्मकता भी हावी हो जाती है।


चूहे घर के कोनों में बिल बनाकर रहते हैं। वहां अंधेरे का अस्तीत्व कायम रहता है। जिससे उनमें भी नेगेटिव शक्तियों का प्रभाव स्थिर रहता है। जब घर में चूहे आने लगे तो समझ जाए कि कुछ अनिष्ट होने वाला है।

इनके अशुभ प्रभाव से बचने के लिए बाप्पा को मोदक का भोग लगाएं। और वहीं घर में फिटकरी का टुकड़ा रखने से नकारात्मकता हावी नहीं होती। एक महीने के बाद पुराने टुकड़े को किसी नदी में बहा दें। और उसके स्थान पर नया टुकड़ा रख दें। इस उपाय से वास्तु दोष का भी शमन होता है।

इसी तरह ऊंट के दांए पैर का नाखून घर में रखने से चूहे सदा के लिए घर से बाहर चले जाते हैं।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags:    

Similar News