Vastu Shastra : सुबह होते ही महिला की देख लो ये चीज, आप हो जाएंगे मालामाल
- आप बिना पूजा-पाठ के भी मालामाल हो सकते हैं।
- महिलाओं के कुछ अंग बहुत खास होते हैं।
- स्त्रियों के खास अंगों के दर्शन और स्पर्श से मिलती हैं माता लक्ष्मी की विशेष कृपा
;
Vastu Shastra : हिन्दू धर्मशास्त्रों में कई ऐसी चीजें बताई गई हैं जिसे जानकर आप बिना पूजा-पाठ के ही मालामाल हो सकते हैं। धर्मशास्त्रों के अनुसार, महिलाओं के कुछ अंग बहुत खास होते हैं, अगर कोई व्यक्ति सबेरे-सबेरे इसके दर्शन कर कर लेता है तो वह अपने तरक्की के द्वार खोल लेता है। इसलिए आप भी प्रतिदिन महिलाओं के इस अंग के दर्शन जरुर करें। तो आइए जानते हैं महिलाओं के उन खास अंगों के बारे में जिससे आपके भाग्य के द्वार खुल सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Chaitra Vinayak Ganesh Chaturthi 2021 : चैत्र विनायक गणेश चतुर्थी डेट, पूजन विधि और जानें इसका महत्व
1. महिलाओं के कान
जब आप सुबह-सुबह बिस्तर से उठें तो सबसे पहले औरतों के कानों को जरुर देखें। जो कान के पीछे वाला हिस्सा होता है शास्त्र और वेद-पुराणों के अनुसार, इस हिस्से पर माता लक्ष्मी का स्थाई रूप से निवास होता है। औरतों में उनका ये हिस्सा बहुत ही पवित्र माना जाता है। क्योंकि इस हिस्से पर महालक्ष्मी वास करती हैं। ऐसे में आप स्त्रियों के कान के पीछे वाले हिस्से को चूम कर और स्पर्श करके महालक्ष्मी को सम्मान जरुर दें और सुबह-सुबह इसके दर्शन जरुर करें। ऐसा करने वाले व्यक्ति पर महालक्ष्मी की असीम कृपा होती है।
ये भी पढ़ें : Gangajal ke fayde : गंगाजल का ये एक उपाय दूर करता है आपकी गरीबी, जानें...
2. माथे का सिन्दूर
जब आप सुबह -सुबह उठें तो माथे पर सिन्दूर लगाये हुई सजी-धजी महिला के दर्शन जरुर करें। क्योंकि महिला की मांग पर महालक्ष्मी वास करती हैं और इसी कारण महिलाएं अपनी मांग में सिन्दूर भरती हैं तथा माथे पर कुमकुम लगाती हैं। वहीं अगर हम ऐसी महिलाओं के दर्शन प्रतिदिन सुबह-सुबह करते हैं तो महालक्ष्मी धन प्रदान करने में हमारी मदद करती हैं।
3. महिलाओं के चरण
इसके साथ ही जब आप सुबह-सुबह उठें तो स्त्री के चरणों के दर्शन भी जरुर करें। ऐसा करना बहुत ही शुभ माना गया है। क्योंकि मां के चरणों में सभी प्रकार के सुख और स्वर्ग समाए हुए हैं। वहीं व्यक्ति के पाप कर्म के फल को कम करने में माता के चरणों का स्पर्श बहुत ही शुभ परिणाम देते हैं और व्यक्ति की उन्नति और प्रगति के द्वार खुल जाते हैं।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)