Vastu Shastra : अगर आपको मिलते हैं ये संकेत तो समझ लें आपको कामयाब होने में कुछ ही देर है
Vastu Shastra : जब भी ऊपर वाला मेहरबान होता है तो दौलत छप्पड़ फाड़कर देता है। भगवान का साथ और इंसान की किस्मत अगर दोनों मिल जायें तो उस व्यक्ति को बुलंदियों को छूने में देर बिलकुल भी नहीं लगती है, लेकिन क्या आपको पता है कि भगवान भी व्यक्ति को कामयाब होने से पहले तीन संकेत जरुर देते हैं। पुराणों के अनुसार, जब भी किसी के अच्छे दिन आते हैं तो भगवान उसे तीन संकेत जरुर देते हैं। तो आइए जानते हैं क्या हैं वे तीन संकेत...
ये भी पढ़ें : Vivah Shubh Muhurat 2021 : 22 अप्रैल से बजेंगी शहनाईयां, एक क्लिक में जानें इस साल के शुभ विवाह मुहूर्त
- अगर किसी व्यक्ति की नींद अचानक से रात के तीन बजे के बाद खुलती है तो इसे मामूली बात ना समझें। ये संकेत बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि रात के तीन बजे के बाद देवी-देवताओं की शक्तियां जाग्रत हो जाती हैं। जोकि आपसे बहुत कुछ कहना चाहती हैं। ऐसे में आपका बार-बार तीन बजे के बाद जागना कामयाब होने का संकेत है। वहीं रात के तीन बजे के बाद देवी-देवताओं से मांगा हुआ वरदान कभी खाली नहीं जाता। ईश्वर आपकी प्रार्थना अवश्य सुनते हैं।
- अगर आपको अपने सपनों में ऊंचे-ऊंचे पर्वत दिखाई देते हैं और वहां से बहता हुआ झरना आपको दिखाई देता है। साथ ही इस झरने के जल को आप पी लेते हैं तो निश्चित तौर पर आपको कामयाबी अवश्य प्राप्त होगी।
- शास्त्रों के अनुसार, अगर आपके सपनों में देवी-देवता दिखाई देते हैं, तो ये बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि सपनों में देवी-देवताओं का आना अत्यंत लाभकारी है। सपनों में देवी-देवताओं का आना पवित्र व्यक्ति होने का संकेत है। ऐसे व्यक्ति को कामयाबी चुटकी भर में प्राप्त हो जाती है लेकिन ऐसे सपने कभी किसी के साथ भूलकर भी शेयर ना करें।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)