Vastu Tips: भूलकर भी न लगाएं अपने घर के आसपास ये पेड़-पौधे, बन सकते हैं मृत्यु का कारण
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि कभी भी घर के आसपास या घर के चारों तरफ पेड़-पौधे लगाते समय उसका अच्छे से चयन करें। साथ ही किसी वास्तु विशेषज्ञों से जरूर पूछ लें, ताकि आपको बाद में किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो।;
Vastu Tips: अक्सर आप देखते हैं कि लोग अपने घरों के आस-पास कई तरह के पेड़-पौधे लगाते हैं, ताकि घर की सुंदरता बनी रहे। साथ ही आस-पास का माहौल भी स्वच्छ रहे। लेकिन क्या आपको पता है कुछ पेड़ हमारे घर के लिए हानिकारक भी होते हैं, जिससे घर में आर्थिक तंगी, रोग आदि चीजों से जूझना पड़ता है। इसलिए वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि कभी भी घर के आस-पास या घर के चारों तरफ पेड़-पौधे लगाते समय उसका अच्छे से चयन करें। साथ ही किसी वास्तु विशेषज्ञों से जरूर पूछ लें, ताकि आपको बाद में किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हों। आज हम ऐसे ही कुछ ऐसे पेड़-पौधों के बारे में जानने वाले हैं, जो वास्तु शास्त्र के मुताबिक नुकसानदेह हो सकते हैं।
ये भी करें- Vastu Tips: सिलबट्टे के इन नियमों का रखें ध्यान, जीवन में बढ़ेगा प्यार
वास्तु के अनुसार, इन पेड़ों को घर के आस-पास न लगाएं
वास्तु शास्त्र के विशेषज्ञों के मुताबिक, कहते हैं कि जिस पेड़ पर भूत-प्रेत का वास होता है, वैसे पेड़ों को अपने घर के आस-पास नहीं लगाना चाहिए। इसके अलावा ज्योतिषियों का कहना है कि दुग्ध वाले पेड़-पौधे जैसे- वर का पेड़, पीपल का पेड़, लाल पुष्प वाले पेड़, कांटेदार पेड़, सेमल का पेड़, पाकड़ का पेड़ और गूलर जैसे पेड़ कभी भी घर के अग्नि कोण में नहीं लगाना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि अगर घर के अग्नि कोण में इन पेड़-पौधे को लगाते हैं तो आपको ये हमेशा नकारात्मक फल देते हैं। इन पेड़ों को लगाने से घर में लगातार मृत्यु की घटनाएं भी हो सकती हैं। इस संबंध में वास्तु शास्त्रियों का कहना है कि कभी भी इस तरह के पेड़ घर के आस-पास नहीं लगाने चाहिए।
इन दुग्ध वाले वृक्षों से होता है धन का नाश
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के पूर्व और दक्षिण दिशा को अग्नि कोण कहा जाता है। वास्तु के अनुसार, जितने भी दुग्ध वाले पेड़-पौधे होते हैं, उनको लगाने से धन का नाश होता है। इसके अलावा शत्रु होते हैं, वो प्रबल हो जाते हैं। इससे आपके ऊपर शत्रु का भय हमेशा बना रहता है। अगर आप भी अपने घर के आस-पास इस तरह के पेड़-पौधे लगाने के बारे में सोच रहे हैं, तो एक बार वास्तु विशेषज्ञों से जरूर जानकारी ले लें।
ये भी करें- रसोई में इन चीजों का गिरना अशुभ, इससे मां लक्ष्मी होती है नाराज
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।