Vastu Shastra Tips: हर समस्या का होगा निपटारा, वास्तु शास्त्र को करें फॉलो
Vastu Shastra Tips: सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र की अहम भूमिका है। वास्तु शास्त्र के बिना घर बनाना भी अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि वास्तु दोष के कारण घर पूरी तरह बर्बाद हो जाता है, इसलिए घर बनाते समय वास्तु शास्त्र का विशेष ध्यान रखना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर...;
Vastu Shastra Tips: सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र की अहम भूमिका है। वास्तु शास्त्र के बिना घर बनाना भी अशुभ होता है। कहा जाता है कि वास्तु दोष के कारण घर पूरी तरह बर्बाद हो जाता है, इसलिए घर बनाते समय वास्तु शास्त्र का विशेष ध्यान रखना चाहिए। मान्यता है कि हर छोटी से छोटी चीजें वास्तु शास्त्र के अनुरूप ही होना चाहिए, अन्यथा आपको कोई बड़ी समस्या झेलनी पड़ सकती है। वहीं आपको कोई बड़ा नुकसान भुगतना पड़ सकता है। आइए, हम जानते हैं कि ऐसे ही कुछ वास्तु शास्त्र के उपाय, जो आपको बड़ी समस्या से निजात दिला सकते हैं।
वास्तु शास्त्र के कुछ खास ये उपाय
वास्तु शास्त्र की मानें तो घर की खिड़की और दरवाजे इस तरह से होने चाहिए कि घर के अंदर सूरज की रोशनी प्रवेश कर सकें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ड्राइंग रूम में फूलों का गुलदस्ता जरूर लगाएं। इसके अलावा हल्दी पाउडर को जल में घोलकर पान के पत्ते से संपूर्ण घर में छिड़काव करें। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। साथ ही घर से सभी वास्तु दोष दूर हो जाते हैं। वहीं अपने रसोईघर में पूजा की अलमीरा या फिर भगवान का मंदिर नहीं होना चाहिए।
ये भी पढ़ें... Swapna Shastra: सपने में हाथी दिखना शुभ या अशुभ, जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र
टॉयलेट के बगल में न हो देवस्थान
वास्तु शास्त्र की मानें तो घर के टॉयलेट के बगल में देवस्थान नहीं होना चाहिए। इससे सभी देवता नाराज हो जाते हैं। घर में कोई बरकत नहीं होती है। परिवार में हमेशा कोई न कोई समस्या उत्पन्न होते रहती हैं।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।