Kitchen Vastu Tips: किचन की इस दिशा में रखा है गैस चूल्हा तो आ सकती है बड़ी मुसीबत, जानें वास्तु के ये आसान उपाय
Kitchen Vastu: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की रसोई में गैस चूल्हा रखने के कुछ नियम बताए गए हैं। अगर इन नियमों का न पालन करने पर आपके घर में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में...;
Kitchen Vastu: प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में वास्तु शास्त्र का बहुत ही ज्यादा महत्व माना गया है। ऐसी मान्यताएं है कि वास्तु के कुछ खास नियमों का पालन करने से घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जाओं का संचरण होता रहता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के निर्माण से लेकर घर में रखी प्रत्येक वस्तु के लिए शास्त्र में दिशा बताई गई है। जिसके नियमों पर चलने से व्यक्ति के जीवन में कभी भी किसी तरह की समस्या नहीं आ सकती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई में रखें चीजें के बारे कुछ खास नियमों के बारे में बताया गया है। रसोई से ही घर में रहने वाले सभी सदस्यों को भोजन और ऊर्जा मिलती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, आज रसोई घर में रखें चूल्हे के बारे में बताने जा रहे हैं। रसोई घर के चूल्हें से जुड़ी वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि चूल्हा कहां रखना चाहिए, और इसकी खरीदारी किस दिन करनी चाहिए। तो आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार, चूल्हा से जुड़ी कुछ खास बातें...
चूल्हा किस दिन खरीदना चाहिए
वास्तु शास्त्र के अनुसार, खाना बनाने वाला गैस चूल्हे का वास्तु से खास महत्व बताया गया है। चूल्हे को धनतेरस के दिन खरीदना शुभ माना गया है। या फिर गुरुवार के दिन गैस चूल्हे को आप खरीद सकते है। ऐसी मान्यताएं हैं कि यह दिन बृहस्पति देव को समर्पित है। ऐसे में किसी भी सामान को खरीदना शुभ माना जाता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, गैस चूल्हा को हमेशा रसोई घर में दक्षिण पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, गैस चूल्हा को कभी भी दक्षिण-पश्चिम दिशा में नहीं रखना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इस दिशा में चूल्हा रखने से पारिवारिक संबंधों में दरारे आने लगती है। इसके साथ ही व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ जाता है। वास्तु के इन नियमों को न पालन करने से बच्चों की पढ़ाई पर भी बुरा असर पड़ता है। दक्षिण-पश्चिम दिशा में चूल्हा रखने से मन अशांत रहता है।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।