Vastu Shastra Plant Tips: घर में भूल से भी न लगाएं ये 4 पौधे, बनेंगे आपकी बर्बादी की वजह!

हिन्दू धर्म में कई शास्त्र हैं जिनमें से एक वास्तु शास्त्र है। आज हम आपको कुछ ऐसे पौधो के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें घर में या घर के बाहर लगाना वर्जित है। आइए आपको उन पौधे के बारे में बताते हैं जो घर के लिए अशुभ होते हैं...;

Update: 2021-12-06 13:01 GMT

हिन्दू धर्म में कई शास्त्र हैं जिनमें से एक वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) है। इसमें घर और घर के वास्तु से संबंधित चीजों के बारे में बताया गया है। जिसके अनुसार अगर व्यक्ति कार्य करता है तो उसके जीवन में किसी तरह के कष्ट आने से भी घबराते हैं। किसी भी वस्तु को कहां रखना चाहिए, किस वस्तु का घर में होना शुभ या अशुभ है, किस दिशा में घर का मंदिर (House Temple) होना चाहिए, किसी दिशा की ओर मुख कर पूजा करनी चाहिए आदि जानकारियों के बारे में वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra Tips) में बताया गया है। वहीं, आज हम आपको कुछ ऐसे पौधो (Vastu Shastra Plant Tips) के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें घर में या घर के बाहर लगाना वर्जित है। आइए आपको उन पौधे के बारे में बताते हैं जो घर के लिए अशुभ होते हैं...

कपास का पौधा (Cotton plant)

वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में कपास का पौधा नहीं लगाना चाहिए। कुछ लोग अपने घर या घर के बाहर कपास का पौधा लगा लेते हैं। हालांकि, वास्तु में इसे लगाना अशुभर माना जाता है। शास्त्र के अनुसार ये पौधा घर में दुर्भाग्य लाता है। इसलिए इन्हें घर में नहीं रखना चाहिए।

इमली का पौधा (Tamarind plant) 

वास्तु शास्त्र में इमली का पौधा लगाना भी मना है। अगर आपने इसे अपने घर में लगा रखा है तो इसे तुरंत हटा दें। इस परिवार के सदस्यों में कड़वाहट पैदा होती है और धन की हानि भी होती है। मान्यता है कि जिस जमीन पर इमली का पौधा होता है उस जगह घर नहीं बनाना चाहिए। इस पौधे का घर के आसपास होने से नकारात्मक ऊर्जा रहती है। इसलिए इसे अपने घर या घर के पास नहीं लगाना चाहिए।

मेहंदी का पौधा (Mehndi plant)

अगर आपने अपने घर में मेहंदी का पौधा लगा रखा है तो उसे तुरंत हटा लें। वास्तु शास्त्र में इस तरह के पौधा लगाना मना है। कहा जाता है कि मेहंदी के पेड़ पर भूत-प्रेतों का वास होता है, जिसके होने पर घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है।

बबुल का पेड़ (Acacia plant)

कुछ लोग अपने घर या घर के पास बबुल का पेड़ लगा लेते हैं। हालांकि, वास्तु शास्त्र में इसे लगाना मना है। इसके अलावा ऐसे पौधे जिनमें काटे हो उन्हें भी घर में लगाने के लिए मना किया गया है। कहा जाता है कि इस तरह के पौधो से घर में कलेश होता है और तनाव का माहौल बना रहता है।

Tags:    

Similar News