Vastu Tips: अगर आप भी घर में मां लक्ष्मी को बुलाना चाहते हैं तो आज ही लाए ये 5 शुभ चीजें

Vastu Tips: वास्तु का हमारे जीवन में बहुत ही गहरा प्रभाव पड़ता है। अगर हमारा घर वास्तु के अनुसार बना हो तो वहां सुख-समृद्धि का वास होता है।इसको दूर करने के लिए आज ही 5 शुभ चीजों का घर में लाएं;

Update: 2023-02-03 04:25 GMT

Vastu Tips For Home: वास्तु का हमारे जीवन में बहुत ही गहरा प्रभाव पड़ता है। अगर हमारा घर वास्तु के अनुसार बना हो तो वहां सुख-समृद्धि का वास होता है। वहीं अगर वास्तु के अनुसार घर न बना हो तो घर में दरिद्रता का वास रहता है। इसके साथ ही घर में नाकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। इस खबर में बात करने वाले हैं कुछ ऐसी चीजें, जो इन सभी नकारात्मक ऊर्जाओं को खत्म कर सकती हैं। घर में सुख समृद्धि ला देगी। तो आइए इन वस्तुओं के बारे में जानते हैं।

घर के इस स्थान पर धातु का हाथी रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अपने घर के बेडरूम में पीतल या चांदी का हाथी रखें। जिससे आपको धन-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। क्योंकि हिंदू ग्रंथों में हाथी को ईश्वर का स्वरूप माना जाता है और साथ ही पूजा की जाती है। 

घर में रखें धातु का कछुआ

अगर आप अपने घर में धन की बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो शास्त्रों के अनुसार घर में धातु का कछुआ रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जिससे परिवार में पॉजिटिविटी बनी रहती है। ध्यान रहे बने धातु का कछुए का मुख घर के कमरे के अंदर की तरफ होना चाहिए।

घर में लगाए इस जगह घोड़े की नाल

शास्त्रों के अनुसार, घोड़े की नाल घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा का वास खत्म हो जाता है और साथ ही कहा जाता है घर पर किसी की नजर नहीं लगती है। घोड़े की नाल को घर के मुख्य दरवाजा पर लगाना चाहिए। 

घर में रखें लाफिंग बुद्धा

मान्यताओं के अनुसार, घर में लाफिंग बुद्धा को रखने से घर में खुशहाली रहती है, पूरे परिवार के जीवन में खुशहाली बनी रहती है। लाफिंग बुद्धा को घर के उत्तर पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है।

घर में रखें मोती शंख

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मोती शंख रखने से व्यापार में कोई कमी नहीं होती है। कहा जाता हैं कि मोती शंख में माता लक्ष्मी का वास होता है।

Tags:    

Similar News