Vastu Tips: घर को बनाएं सुगंधित, गुलाब की पंखुड़ियां रखते समय इन बातों पर दें ध्यान

Vastu Tips: हर कोई व्यक्ति चाहता है कि उनके घर का वातावरण अच्छा और सुगंधित बना रहे। इसके लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। इस खबर में हम जानेंगे कि अपने घर को हमेशा खुशबूदार कैसे रखें। इसका प्राकृतिक उपाय क्या है।;

Update: 2023-07-23 11:42 GMT

Vastu Tips: हर कोई व्यक्ति चाहता है कि उनके घर का वातावरण अच्छा और सुगंधित बना रहे। इसके लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। साथ ही कई लोग बाजार या फिर मार्केट में मिलने वाले परफ्यूम या फिर रूम फ्रेशनर लाकर अपने घरों में छिड़कते हैं। ताकि घर सुगंधित बना रहे। वहीं, आप भी जानते हैं कि ये परफ्यूम या फिर रूम फ्रेशनर की खुशबू कितनी देर तक रहती है। दरअसल, इस खबर में हम जानेंगे कि अपने घर को हमेशा खुशबूदार कैसे रखें। इसका प्राकृतिक उपाय क्या है।

अपने घरों में रखें गुलाब के फूल

बता दें कि आप अपने घरों को खुशबूदार गुलाब के फुल रख सकते हैं। इसके रखने से आपका घर हमेशा सुगंधित रहता है। घर में आते ही लोग तारिफ भी करने लगते हैं। ऐसा करने के लिए सुबह-सुबह उठकर गुलाब के फूलों की पंखुड़ियों को एक कांच की कटोरी में साफ पानी में भरकर उसमें डाल दें। इसके बाद आप उस कटोरी उस जगह पर रखें, जहां से बाहर की फ्रेस और ताजी हवा आती हो। ऐसा करते ही धीरे-धीरे पूरे घर में खुशबू फैल जाएगी और पूरा घर सुगंधित हो जाएगा। आपके घर में सकारात्मक प्रभाव भी बना रहेगा।

ये भी पढ़ें... नाक का फड़कना शुभ या अशुभ, अर्थ जानकर रह जाएंगे हैरान

गुलाब के कई फायदें

गुलाब के फुल के कई फायदे भी हैं। अगर आप गुलाब की पंखुड़ियों से भरी कटोरी को घर की पूर्व दिशा में रखते हैं, तो आपके घर में हमेशा पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी। हर कार्य सफल होंगे। ये गुलाब की खुशबू आपके घर को हमेशा फ्रेश और मनमोहक रखेगी। रूम फ्रैसनर भी इस प्राकृतिक खुशबू के सामने फेल है।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें। 

Tags:    

Similar News