Vinayaka Chaturthi 2020 Date And Time : जानिए विनायक चतुर्थी का महत्व

Vinayaka Chaturthi 2020 Date And Time : विनायक चतुर्थी (Vinayaka Chaturthi) प्रत्येक माह में अमावस्या के बाद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को मनाई जाती है। पूरे साल में 12 विनायक चतुर्थी आती हैं। लेकिन इस साल अधिक मास होने के कारण विनायक चतुर्थी की संख्या भी बढ़ गई है। शास्त्रों में विनायक चतुर्थी का बहुत ही महत्व बताया गया है तो चलिए जानते हैं विनायक चतुर्थी का महत्व (Vinayaka Chaturthi Significance);

Update: 2020-09-13 10:43 GMT

Vinayaka Chaturthi 2020 Date And Time : विनायक चतुर्थी 20 सितंबर 2020 (Vinayaka Chaturthi 20 September 2020) को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान गणेश की पूजा (Lord Ganesha Puja) की जाती है। माना जाता है कि जो भी व्यक्ति विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा करता है। उसके जीवन के सभी संकट समाप्त हो जाते हैं और उसे जीवन के सभी सुख प्राप्त होते हैं इसके अलावा क्या है विनायक चतुर्थी का महत्व आइए जानते हैं...

विनायक चतुर्थी का महत्व (Vinayaka Chaturthi Ka Mahatva)

शास्त्रों के अनुसार अमावस्या के बाद आने वाले शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी मनाई जाती है। इस दिन भगवान गणेश की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। माना जाता है कि विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा करने और व्रत रखने से व्यक्ति को ज्ञान,धैर्य, सुख, संपत्ति सुख और बुद्धि का आशीर्वाद मिलता है। इतना ही नहीं इस व्यक्ति के जीवन में जो भी कष्ट होता है। वह भी समाप्त हो जाता है। क्योंकि भगवान गणेश को विघ्नहर्ता के नाम से जाना जाता है।

भगवान गणेश अपने भक्तों के सभी विघ्नों को हरकर उनका जीवन सुखमय बनाते हैं। पुराणों और धर्म ग्रंथों के अनुसार भगवान गणेश को बुद्धि का देवता माना जाता है। इसलिए जो भी विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा करता है। उसे भगवान गणेश बुद्धि का आशीर्वाद तो देते ही हैं साथ ही उस व्यक्ति के घर में रिद्धि सिद्धि और शुभ लाभ का भी वास होता है।

विनायक चतुर्थी के दिन साधक को भगवान गणेश की विधिवत पूजा करनी चाहिए और उन्हें दूर्वा और मोदकों का भोग अवश्य लगाना चाहिए क्योंकि यह भगवान गणेश की प्रिय वस्तुएं है। जो भी व्यक्ति किसी संकट से घिरा है या फिर कर्ज से परेशान है तो उसे विनायक चतुर्थी के दिन श्री गणेश स्तोत्र, अथर्वशीर्ष, संकटनाशक गणेश स्त्रोत का पाठ अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से उसके जीवन की यह समस्याएं हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी।  

Tags:    

Similar News