Vishwakarma Puja 2023: आज है विश्वकर्मा पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Vishwakarma Puja 2023: आज विश्वकर्मा जयंती मनाई जा रही है। जो जातक विधि-विधान से विश्वकर्मा भगवान की पूजा करते हैं उन्हें भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद प्राप्त होता है। तो आइये जानते हैं विश्वकर्मा जयंती के शुभ मुहूर्त, तिथि और पूजा विधि के बारे में...;

Update: 2023-09-16 22:00 GMT

Vishwakarma Puja 2023: सनातन धर्म में प्रत्येक त्योहार का बहुत ही बड़ा महत्व होता है। प्रत्येक साल विश्वकर्मा जयंती 17 सितंबर को मनाया जाता है। इस साल भी बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो जातक विश्वकर्मा भगवान की विधि-विधान से पूजा करता है उसे सर्व संपन्न होने का आशीर्वाद मिलता है। कहते हैं विश्वकर्मा भगवान ब्रह्मा जी 7वें पुत्र थे और यह सृष्टि के प्रथम शिल्पकार भी थे। आज विश्वकर्मा जयंती हैं। आज के दिन विधि-विधान से विश्वकर्मा भगवान की पूजा की जाती है। तो आज इस खबर में जानते हैं विश्वकर्मा जयंती के शुभ मुहूर्त और तिथि के बारे में...

विश्वकर्मा पूजा की शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, इस वर्ष विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर 2023 दिन रविवार को पड़ा रहा है। इस दिन कन्या संक्रांति भी पड़ रही है। पूजा के लिए शुभ मुहूर्त दोपहर को 1 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। शास्त्रों के अनुसार, इस सप्ताह में सूर्य गोचर भी करेंगे। बता दें कि विश्वकर्मा पूजा के दिन ब्रह्म योग पूरे दिन रहने वाला है। इसके साथ ही द्विपुष्कर योग सुबह के 10 बजकर 2 मिनट से लेकर 11 बजकर 8 मिनट तक रहेगा। इस दिन दो योग का निर्माण भी हो रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह के 5 बजकर 28 मिनट से लेकर 10 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। वहीं अमृत सिद्धि योग सुबह के 5 बजकर 28 मिनट से लेकर 10 बजकर 2 मिनट तक रहने वाला है।

यह भी पढ़ें- Hartalika Teej 2023: हरतालिका तीज पर बन रहा ये शुभ योग, जानें पूजन विधि

जानें विश्वकर्मा पूजा की विधि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन प्रातकाल उठकर स्नान करें। उसके बाद स्वच्छ कपड़े पहनकर विश्वकर्मा भगवान की पूजा करें। विश्वकर्मा भगवान की पूजा करते समय हल्दी, अक्षत, फूल, पान, लौंग, सुपारी, मीठा, फल, दीप के साथ रक्षा सूत्र आदि जरूर लें। इसके बाद लोहे की औजार, लोहे के सामान और मशीनों की पूजा अवश्य करें। पूजा करते समय हल्दी और अक्षत जरूर ले लेना चाहिए। अंत में विश्वकर्मा भगवान की प्रार्थना करें और उनका आशीर्वाद लें।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags:    

Similar News