बुधवार के दिन करें हरी मूंग का ये उपाय, कर्ज से मुक्ति के साथ ही लक्ष्मी और गणेश भगवान का मिलेगा आशीर्वाद
आज बुधवार के दिन विघ्नहर्ता श्रीगणेश जी का पूजन किया जाता है और यह दिन उन्हीं को समर्पित होता है। शास्त्रों के मुताबिक, बुधवार के दिन मूंग की दाल का प्रयोग करना बहुत ही उत्तम माना जाता है। बुधवार के दिन हरी मूंग दाल लेना चाहिए और इसका प्रयोग करना चाहिए। तो आइए जानते हैं बुधवार के दिन हरी दाल के प्रयोग और उसके फायदे के बारे में...;
आज बुधवार के दिन विघ्नहर्ता श्रीगणेश जी का पूजन किया जाता है और यह दिन उन्हीं को समर्पित होता है। शास्त्रों के मुताबिक, बुधवार के दिन मूंग की दाल का प्रयोग करना बहुत ही उत्तम माना जाता है। बुधवार के दिन हरी मूंग दाल लेना चाहिए और इसका प्रयोग करना चाहिए। तो आइए जानते हैं बुधवार के दिन हरी दाल के प्रयोग और उसके फायदे के बारे में...
ये भी पढ़ें : Jivitputrika Vrat 2021 : जीवित्पुत्रिका व्रत की तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और जानें जितिया की पूजा विधि
बुधवार के दिन हरी मूंग का दान करना सबसे उत्तम माना जाता है। इसदिन सवा पाव हरी मूंग लें और उसे पानी में डालकर उबाल लें। तथा उस दाल में घी और चीनी मिलाकर किसी गाय को खिला दें। ऐसी मान्यता है कि, इस उपाय को करने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति सुधर जाएगी और माता लक्ष्मी उसके घर में प्रवेश कर जाती हैं। यदि किसी प्रकार का कर्ज भी लिया हो तो वह भी तुरन्त ही चुकता हो जाता है। माता लक्ष्मी उसके हर प्रकार के कर्ज को उतार देती हैं और उसे आर्थिक रुप से मजबूत कर देती हैं।
विघ्नहर्ता गणपति जी को बुधवार का दिन समर्पित है, इसीलिए बुधवार के दिन यह उपाय करने से गणेश जी की कृपा प्राप्त होती है और गणपति जी की कृपा प्राप्त होने पर माता लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न होती हैं। क्योंकि माना जाता है कि, विघ्नहर्ता गणपति जी के साथ ही माता लक्ष्मी हर समय वास करती हैं।
वहीं बुधवार के दिन गणपति जी के मंदिर में जाकर पूजा करना या उनके दर्शन करने मात्र से आपकी हर मनोकामना पूर्ण होती है। कहा गया है कि, बुधवार के दिन गुड़ और गाय का घी का माता लक्ष्मी और गणेश भगवान को भोग लगाएंगे तो माता लक्ष्मी आपके ऊपर जरुर प्रसन्न होंगी। ऐसे व्यक्ति पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है और कहा जाता है कि, माता ऐसे व्यक्ति को अपार धन-दौलत का आशीर्वाद भी देती हैं।
माता लक्ष्मी और गणपति जी को प्रसन्न करने के लिए बुधवार का दिन उत्तम माना जाता है। इसीलिए इस दिन सबसे पहले स्वच्छ होकर भगवान गणेश की पूजा करें और उन्हें इन उपायों से प्रसन्न करें।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)