हमारे जीवन में ब्रह्म मुहूर्त का क्या है महत्व, जानें इसका सही समय
हिंदू शास्त्रों में ब्रह्म मुहूर्त को बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस समय व्यक्ति का सोना निषिद्ध है, तो आइए जानते हैं कि ब्रह्म मुहूर्त का सही समय और शुभ मुहूर्त क्या है।;
Brahma Muhurat Upay: शास्त्रों में कहा गया है कि ब्रह्म मुहूर्त में उठने से व्यक्ति को बल, विद्या, सौंदर्य और बुद्धि की प्राप्ति होती है। आपको बता दें कि हिंदू शास्त्रों में ब्रह्म मुहूर्त को बहुत ही शुभ माना जाता है। इस समय सोना निषिद्ध माना गया है। ब्रह्म मुहूर्त में निद्रा त्याग करने का सबसे उत्तम समय होता है। ऐसा कहा जाता है कि इस समय उठने से सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है। इसके साथ ही, इस समय कोई भी कार्य करने पर वह सफल भी हो जाता है। आइए जानते हैं ब्रह्म मुहूर्त का अर्थ, सही समय और अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारी...
ब्रह्म मुहूर्त का अर्थ
ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, रात्रि के अंतिम पहर को ब्रह्म मुहूर्त कहते हैं। ऐसा कहा जाता है कि रात्रि के इस पहर में नहीं जगने से व्यक्ति के सेहत, बुद्धि और ज्ञान आदि के लिहाज से सही नहीं माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि ब्रह्म मुहूर्त का सही अर्थ परमात्मा का समय होता है।
क्या है ब्रह्म मुहूर्त का सही समय
शास्त्रों के अनुसार, बताया गया है कि रात्रि के अंतिम पहर के बाद और सूर्योदय से ठीक पहले जो समय होता है, उसे ब्रह्म मुहूर्त कहा जाता है। ब्रह्म मुहूर्त का समय सुबह के 4 बजे से लेकर 5.30 बजे तक रहता है। मान्यता है कि इस समय ईश्वर की पूजा करना अति शुभ और फलदायक होता है। इस मुहूर्त में पूजा करने से शीघ्र ही फल की प्राप्ति होती है। इसी समय मंदिरों के पट भी खोले जाते हैं।
ब्रह्म मुहूर्त में कार्य करने से मिलती है सफलता
शास्त्रों के अनुसार, सूर्योदय से पहले का समय बहुत ही शुभ माना जाता है। कहा जाता है की इस वक्त में वातावरण बहुत ही शुद्ध होता है। इसके साथ ही वातावरण सकारात्मकता से भरा होता है। ऐसा माना जाता है कि सुबह के समय टहलने से शरीर में एक अलग ही ऊर्जा उत्पन्न होती है। इस समय शरीर में संजीवनी शक्ति का संचार होता है। वैज्ञानिकों का भी कहना है कि ब्रह्म मुहूर्त की हवाएं अमृत समान होती हैं। इस समय भगवान की पूजा करने से व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।