When Is Hariyali Teej 2020 : जानिए किन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए हरियाली तीज का व्रत
When Is Hariyali Teej 2020 : हरियाली तीज का व्रत (Hariyali Teej Vrat) सुहागन महिलाओं के साथ- साथ कुंवारी कन्याएं और विधवा महिलाएं भी रख सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शास्त्रों के अनुसार तीन प्रकार की महिलाओं को हरियाली तीज का व्रत बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए और यदि वह ऐसा करती हैं तो उन्हें माता पार्वती (Goddess Parvati) और भगवान शिव के क्रोध का भागीदार बनना पड़ता है तो चलिए जानते हैं किन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए हरियाली तीज का व्रत।;
When Is Hariyali Teej 2020 : हरियाली तीज का व्रत 23 जुलाई 2020 (23 July 2020) को रखा जाएगा। यह व्रत माता पार्वती ने भगवान शिव (Lord Shiva) को पति रूप में पाने के लिए किया था। इसी वजह से सुहागन स्त्रियां भी यह व्रत अपने पति की दीर्घायु के लिए करती है। लेकिन कुछ महिलाएं ऐसी भी है जिन्हें यह व्रत बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए क्योंकि यदि वह ऐसा करती हैं तो वह जाने अनजाने में माता पार्वती और भगवान शिव का अपमान करती हैं।
हरियाली तीज का व्रत किन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए (Hariyali Teej Vrat Kin Mahilao Ko Nahi Rakhna Chaiye)
हरियाली तीज का व्रत अखंड सुहाग के लिए रखा जाता है। जो पति की लंबी उम्र के लिए किया जाता है। इस दिन भगवान शिव ने माता पार्वती को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। इसलिए यह व्रत माता पार्वती और भगवान शिव के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इसलिए शास्त्रों के अनुसार तीन प्रकार की महिलाओं को हरियाली तीज का व्रत बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए। यदि वह ऐसा करती हैं तो उन्हें माता पार्वती और भगवान शिव के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है।
पहली जिन महिलाओं को तलाक हो चुका है। उन महिलाओं को हरियाली तीज का व्रत बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए। क्योंकि माता पार्वती ने यह व्रत भगवान शिव को पाने के लिए और हमेशा उनके साथ रहने के लिए किया था। ऐसे में हरियाली तीज का व्रत यह दर्शाता है कि पति और पत्नी एक- दूसरे के पूरक हैं। इसलिए जिन महिलाओं को तलाक हो गया है उन्हें यह व्रत बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए।
दूसरा जो पति और पत्नी एक दूसरे से नफरत करते हैं और एक- दूसरे से अक्सर झगड़ा करते हैं तो ऐसी महिलाओं को भी हरियाली तीज का व्रत बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि हरियाली तीज का यह व्रत प्रेम को समर्पित है और यदि आप यह व्रत रखती हैं तो आप माता पार्वती और भगवान शिव का अपमान करते हैं। हरियाली तीज का व्रत तब ही सफल होता है जब पति और पत्नी के बीच में प्रेम हो।
तीसरा उन महिलाओं को भी हरियाली तीज का व्रत नहीं रखना चाहिए। जो लिव इन रिलेशनशिप में रह रही हो या जिन्होंने कोर्ट मैरिज की हो। क्योंकि माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था और यह व्रत पति की लंबी आयु के लिए रखा जाता है। क्योंकि हिंदू धर्म के अनुसार यदि किसी महिला का विवाह नही हुआ है तो ऐसे में उसका हरियाली तीज का व्रत सफल नही होता।