1 November 2019 राशिफल : आज का राशिफल (Today's Horoscope)

आज का राशिफल (Today's Horoscope) : 1 November 2019 आज का राशिफल (Today's Horoscope) आज कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है, जानिए अपना आज का राशिफल...;

Update: 2019-10-31 16:25 GMT

1 November 2019 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज शुक्रवार का दिन है आज छठ पूजा का दूसरा दिन है। इसके साथ ही ग्रहों की स्तिथि भी बदल रही है जिसका आपकी राशि पर बुरा असर पड़ सकता है तो चलिए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल

 टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of the Day)

आज के दिन माता लक्ष्मी जी को चावल की खीर का भोग लगाने से सुख समृद्धि बढ़ती है। 

1 नवंबर 2019 का पंचांग

नक्षत्र : मूल

योग : अतिगण्ड

करण : भावा

सूर्योदय: 06:33

सूर्यास्त :  17:35


1 नवंबर 2019 मेष राशिफल

किसी महंगी चीज़ की खरीददारी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर किसी डील को करने में कामियाब होंगे। परिवार के किसी समारोह में जाने का दबाव रहेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहेंगे। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की सोच सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज कुछ भी विचार विमर्श करने से बचें।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग – गहरा पीला


1 नवंबर 2019 वृषभ राशिफल

सेहत को लेकर दी गई किसी की सलाह आपके काफी काम आएगी। आर्थिक स्थिति को लेकर दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर चीज़ों को अपने हाथ में लेने की कोशिश करें। परिवार के साथ समय बिता सकते हैं। खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग हैं। पढ़ाई को लेकर ज़्यादा मेहनत करने की ज़रूरत है। किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।

शुभ अंक – 5

शुभ रंग – पैरेट ग्रीन


1 नवंबर 2019 मिथुन राशिफल

सेहतमंद रहने के लिए खानपान पर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। कार्यक्षेत्र पर सभी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। परिवार के किसी सदस्य को लेकर आपकी चिंता की सभी सराहना करेंगे। किसी करीबी से मिलने जा सकते हैं। कुछ सामाजिक मज़बूरियों के कारण मुश्किल हो सकती है। रोमांस के लिए दिन अच्छा है।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग – पीच


1 नवंबर 2019 कर्क राशिफल

सेहत को लेकर जागरुक रहेंगे। कार्यक्षेत्र पर अचानक कोई मदद मिल सकती है। प्रॉप्रर्टी को लेकर परिवार के लोगों से अनबन हो सकती है। कहीं छुट्टियों पर जाने का मौका मिल सकता है। आज के दिन प्रॉप्रर्टी से जुड़े काम ना करें। कुल मिलाकर दिन आपके लिए शुभ रहेगा। कोई आपकी भावनाओं को समझेगा।

शुभ अंक – 22

शुभ रंग – गहरा नीला


1 नवंबर 2019 सिंह राशिफल

आउटडोर स्पोर्ट्स करना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। फिज़ूलखर्चों को कम करने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र पर किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें। परिवार के किसी सदस्य की सफलता पर गर्व होगा। अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने से समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कुछ मतभेदों के चलते प्रेम संबंधों में समस्या हो सकती है।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग – वॉयलेट


1 नवंबर 2019 कन्या राशिफल

सेहत को लेकर जागरुक रहेंगे। मोलभाव की कला के चलते किसी महंगी चीज़ को सस्ते में खरीद सकते हैं। यूनिफार्म सर्विस से जुड़े लोगों को अच्छी जगह पोस्टिंग मिलेगी। माता-पिता का व्यवहार आपके प्रति थोड़ा सख्त रहेगा। किसी प्रॉप्रर्टी में निवेश करने की सोच सकते हैं। पढ़ाई में ध्यान लगाने की कोशिश करें। कोई आपसे प्रेम का इज़हार कर सकता है।

शुभ अंक – 1

शुभ रंग – पीच


1 नवंबर 2019 तुला राशिफल

सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करते रहें। फिज़ूलखर्चों को कम करने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र पर अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वाह करेंगे। अपने दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। प्रॉप्रर्टी से संबंधित किसी मामले में सभी तथ्यों और आंकड़ों की जानकारी रखें। नए घर की सजावट करना दिल को संतुष्ठी प्रदान करेगा। समय के अभाव के चलते प्रेम संबंधों में समस्या होगी।

शुभ अंक – 18

शुभ रंग – पीला


1 नवंबर 2019 वृश्चिक राशिफल

नए व्यापार से लाभ मिलने लगेगा। कार्यक्षेत्र पर चीज़ें आपके मनमुताबिक नहीं हो पाएंगी। परिवार के किसी सदस्य की शादी के योग हैं। खाने को लेकर आपके प्यार के चलते पेट की समस्या हो सकती है। किसी फ्रेंचाइज़ी को लेना लाभदायक साबित होगा। समाज में कोई आपकी प्रतिष्ठा को हानि पहुंचाने की कोशिश करेगा। रिलेशनशिप को मज़बूत करने के लिए अपने प्रेम संबंधों पर ध्यान दें।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग – नेवी ब्लू


1 नवंबर 2019 धनु राशिफल

सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक रुप से मज़बूत होने के लिए फिज़ूलखर्च कम करें। आपके द्वारा शुरु की गई कोई चीज़ अच्छे परिणाम देगी। परिवार के किसी सदस्य के साथ पैसों को लेकर सख्त होने की ज़रूरत है। प्रॉप्रर्टी को लेकर जल्दबाज़ी में कोई भी निर्णय लेने से बचें। समाज में कोई आपका पूरा सपोर्ट करेगा। रोमांस के लिए दिन अच्छा रहेगा।

शुभ अंक – 15

शुभ रंग – नारंगी


1 नवंबर 2019 मकर राशिफल

किसी प्रतिष्ठित असाइनमेंट की ज़िम्मेदारी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। किसी दोस्त या रिश्तेदार के मिलने जा सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए खानपान की आदत पर ध्यान दें। कोई आपको पैसा निवेश करने की सलाह दे सकता है। किसी के साथ अपनी भावनाएं शेयर करेंगे। प्रेम संबंधों के राज़ खुल सकते हैं।

शुभ अंक – 2

शुभ रंग – हल्का नीला


1 नवंबर 2019 कुंभ राशिफल

सेहतमंद रहने के लिए व्यायाम करते रहें। आपके निर्णयों के चलते आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। कार्यक्षेत्र पर काम के दबाव के चलते अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। माता-पिता के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। लंबी यात्रा पर जाने से पहले अच्छे से तैयारी कर लें। किसी प्रॉप्रर्टी की खरीददारी कर सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है।

शुभ अंक – 2

शुभ रंग – सफेद


1 नवंबर 2019 मीन राशिफल

सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करते रहें। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर अपने आपको साबित करने में कामियाब होंगे। परिवार में किसी समारोह का आयोजन हो सकता है। किसी विवाद प्रॉप्रर्टी को अपने नाम कराने में सफल होंगे। आध्यात्म की तरफ झुकाव हो सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

शुभ अंक – 9

शुभ रंग – केसरिया

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News