16 July 2019 राशिफल : आज का राशिफल (Today's Horoscope)

आज का राशिफल (Today's Horoscope): 16 July 2019 आज का राशिफल (Today's Horoscope) ज्योतिषाचार्य पंडित नवल किशोर जी के अनुसार आज मंगलवार आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि। पर्व की बात करें तो आज गुरु पूर्णिमा का पर्व है। जिस पर विशेष रुप से गुरुओं का पूजन किया जाता है। आज रात 1 बजकर 30 मिनट से चंद्र ग्रहण शुरु होने वाला है। चंद्र ग्रहण के सूतक काल का समय आज शाम 4 बजकर 30 मिनट से शुरु हो जाएगा। आज वैधृति योग है चंद्रमा आज पूर्वाषाढा नक्षत्र में प्रवेश करेगा।ग्रह स्थितियों के बात करें तो चंद्रमा आज धनु राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य मिथुन राशि में , शुक्र मिथुन राशि में , बुध कर्क राशि में, मंगल कर्क राशि में , शनि धनु राशि में व्रकी अवस्था में, गुरु वृश्चिक राशि में वक्री अवस्था में, राहु मिथुन राशि में वक्री अवस्था में, केतु वक्री अवस्था में गोचर कर रहा है। इन सभी ग्रहों का आपकी राशि पर क्या असर पड़ने वाला है। आइए जानते हैं कि क्या है आज का राशिफल..;

Update: 2019-07-15 13:13 GMT

16 July 2019 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) । ज्योतिषाचार्य पंडित नवल किशोर जी के अनुसार आज कि दिन गुरुओं का पूजन करने और उनका आर्शीवाद लेने से सभी तरह की परेशानियां दूर होती है।

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of the Day)

आज के दिन गुरुओं को उपहार पीले वस्त्र अवश्य दें और उनके पैर छुकर उनका आर्शीवाद अवश्य लें। चंद्र ग्रहण के प्रभाव से बचने के लिए सूतक काल से ही अपने इष्ट के मंत्रों का जाप करें।

15 जुलाई 2019 का पंचांग

नक्षत्र : पूर्वाषाढा

योग : वैधृति योग

करण : विष्टि

सूर्योदय : 5:38

सूर्यास्त : 19:16


मेष

सोच-समझकर ही चीज़ों पर खर्च करें। सेहत को लेकर जागरुक रहेंगे। करियर के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्य आपकी सरहाना करेंगे। फ्लैट और अपार्टमेंट की बुकिंग करा सकते हैं। पढ़ाई में मेहनत करते रहें।

रिश्तों में सुधार होगा।

शुभ अंक – 7

शुभ रंग – गोल्डन ब्राउन


वृषभ

आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। कार्यक्षेत्र पर नया सहयोगी आपकी मदद करेगा। सेहत में सुधार होगा। जीवनसाथी के साथ समस्याएं हो सकती हैं। प्रॉप्रर्टी की लीज़ बढ़ाने की सोच सकते हैं। पढ़ाई में अपने प्रतिद्वंदियों से सतर्क रहें। आपके आजाद ख्याल संबंधों पर असर डाल सकते हैं।

शुभ अंक – 8

शुभ रंग – हरा


मिथुन

अतिरिक्त खर्च करने से बचें। कार्यक्षेत्र पर सहयोगियों का साथ नहीं मिलेगा। सेहत में सुधार होगा। परिवार में शांति और खुशहाली का माहौल रहेगा। प्रॉप्रर्टी संबंधित कामों के लिए दिन अच्छा है। किसी को आकर्षित करने की कोशिश कर सकते हैं।

शुभ अंक – 22

शुभ रंग – टरक्वॉइश


कर्क

किसी पर पैसा खर्च कर सकते हैं। सेहत को लेकर नियमित व्यायाम करते रहें। कार्यक्षेत्र पर अपने सहयोगियों पर नज़र रखें। जीवनसाथी के साथ समस्या हो सकती है। प्रॉप्रर्टी के लिए ग्राहक मिल सकता है। पढ़ाई में समस्याएं हो सकती हैं। रोमांस के लिए दिन अच्छा है।

शुभ अंक – 5

शुभ रंग – सी ग्रीन


सिंह

आय में बढ़ोत्तरी हो सकती हैं। जीवनसाथी आपको खुश करने की कोशिश करेगा। कार्यक्षेत्र पर कुछ समस्याएं हो सकती हैं। किसी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। घर में बदलाव की सोच रहे हैं। पढ़ाई में किसी की मदद लेना बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

शुभ अंक – 22

शुभ रंग – इलैक्ट्रिक ग्रे


कन्या

धन लाभ के योग बन रहे हैं। सीनियर्स की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करें। सेहत को लेकर सतर्क रहें। शहर से बाहर यात्रा पर जाते समय सतर्क रहें।प्रॉप्रर्टी में निवेश करना लाभदायक सिद्ध होगा। पढ़ाई में सभी आपसे प्रभावित होंगे। अपने साथी के साथ दिन का आनंद उठाएंगे।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग – टरक्वॉइश


तुला

आर्थिक स्थिति में सुधार की कोशिश करेंगे। सेहत में सुधार होगा। रिटेलर्स और डिजाइनर्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। कोई दोस्त या रिश्तेदार आपसे मिलने आ सकता है। किसी प्रॉप्रर्टी की समस्या कानूनी रुप ले सकती है। पढ़ाई में किसी की मदद लेना लाभदायक रहेगा। रोमांस के लिए दिन अच्छा रहेगा।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग – गहरा पीला


वृश्चिक

किसी निवेश में फंसा पैसा निकालने में कामियाब होंगे। सेहत को लेकर जागरुक रहेंगे। विदेश में हुई पार्टनरशिप से लाभ होगा। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। कोई प्रॉप्रर्टी आपके नाम हो सकती है।पढ़ाई में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा।

शुभ अंक – 9

शुभ रंग – गुलाबी


धनु

किसी को दिया गया उधार वापिस मिलेगा। करियर में तरक्की के योग हैं।सेहतमंद रहने के लिए जंक फूड से दूर रहें। परिवार के किसी सदस्य का साथ मिलेगा। बजट के मुताबिक रहने की जगह ढूंढ़ने में कामियाब होंगे। पढ़ाई में मेहनत करते रहें। रोमांस के लिए समय कठिन रहेगा।

शुभ अंक – 2

शुभ रंग – गहरा आसमानी


मकर

आय संबंधित नए स्त्रोत खुलेंगे। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। करियर के लिए दिन सफलताभरा रहेगा। परिवार में कुछ समस्याएं हो सकती हैं। कंस्ट्रक्शन के काम में समय लग सकता है। पढ़ाई में जमकर मेहनत करते रहें। किसी को आकर्षित करने का मौका मिल सकता है।

शुभ अंक – 22

शुभ रंग – इलैक्ट्रिक ग्रे


कुंभ

आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। नौकरी तलाश रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। सेहत को नजरअंदाज़ ना करें। परिवार का कोई बड़ा सदस्य बीमार हो सकता है। दोस्तों और करीबियों के साथ घूमने जा सकते हैं। पढ़ाई में सफलता मिलने के योग हैं। प्रेम संबंधों में की गई पहल अस्वीकार हो सकती हैं।

शुभ अंक – 22

शुभ रंग – इलैक्ट्रिक ग्रे


मीन

ऑफिस में रोमांस से दूर रहें। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। परिवार के छोटे सदस्यों को प्यार से अनुशासन सिखाएं। दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी को अच्छे दाम पर खरीद सकते हैं। पढ़ाई में चीज़ें आपके पक्ष में रहेगी। अपने साथ का दिन का आनंद उठाएंगे।

शुभ अंक – 1

शुभ रंग – हल्का भूरा

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News