21 November 2019 राशिफल : आज का राशिफल (Today's Horoscope)

आज का राशिफल (Today's Horoscope) : 21 November 2019 आज का राशिफल (Today's Horoscope) आज के दिन सूर्य अनुराधा नक्षत्र में गोचर कर रहा है, जिसका सभी राशियों के जातकों पर अलग- अलग प्रभाव पड़ेगा, तो चलिए जानते हैं आज का राशिफल;

Update: 2019-11-20 18:32 GMT

21 November 2019 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज मार्गशीष मास की नवमी तिथि और गुरुवार का दिन है। आज नवमी तिथि सुबह 11 बजकर 29 मिनट तक रहेगी। उसके बाद दशमी तिथि प्रारंभ हो जाएगी । इसी के साथ आज अभिजित मुहूर्त, अमृत काल मुहूर्त और विजय मुहूर्त तीनों ही है, इसलिए आज किसी भी शुभ काम की शुरूआत की जा सकती है। इसके अलावा कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल

 टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of the Day)

आज के दिन भगवान विष्णु को पीले रंग पुष्प अर्पित करके ही अपने काम पर जाना चाहिए। 

21 नवंबर 2019 का पंचांग

नक्षत्र : पूर्वाफाल्गुनी 

योग : वैधृति

करण : वणिज

सूर्योदय: 06:48

सूर्यास्त :  17:25


21 नवंबर 2019 मेष राशिफल

परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। किसी घर को खरीदने के लिए दिन शुभ रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा मौका मिलेगा। खानपान का ध्यान रखें। जल्दबाज़ी में कुछ भी खरीदने से बचें। कार्यक्षेत्र पर काम करते समय सतर्क रहें। रिलेशनशिप को समय देने की ज़रूरत है।

मेष राशि शुभ अंक – 11

मेष राशि शुभ रंग - नारंगी


21 नवंबर 2019 वृषभ राशिफल

सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा। फिज़ूल खर्चों को कम कर बचत पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र पर अपने प्रतिद्वंदियों से आगे निकलने में सफल होंगे। परिवार के किसी सदस्य के कारण घर का माहौल खराब हो सकता है। यात्रा पर जाने का प्लान नहीं बन पाएगा। आज के दिन प्रॉप्रर्टी से संबंधित कोई पुराना मामला ना उठाएं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि शुभ अंक – 15

वृषभ राशि शुभ रंग - वॉयलेट


21 नवंबर 2019 मिथुन राशिफल

सेहतमंद रहने के लिए जिम ज्वॉइन कर सकते हैं। फिजूल खर्चों को कम करने की कोशिश करें। अपनी क्षमता से सीनियर्स को प्रभावित करने में कामियाब होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद हो सकते हैं। आज के दिन प्रॉप्रर्टी संबंधित काम ना करें। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।

मिथुन राशि शुभ अंक – 3

मिथुन राशि शुभ रंग - रोज़


21 नवंबर 2019 कर्क राशि

वज़न नियंत्रित करने के लिए व्यायाम करेंगे। धन संबंधित परेशानियां दूर होंगी।कार्यक्षेत्र पर कोई काम उम्मीद के मुताबिक होगा। कोई नई पहल को करने से पहले परिवार के सदस्यों में उत्साह जगाना होगा। छुट्टियों पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी मंहगी चीज़ की खरीददारी कर सकते हैं। जीवनसाथी से मतभेद के चलते परिवार का माहौल खराब हो सकता है।

कर्क राशि शुभ अंक – 2

कर्क राशि शुभ रंग - लाइट ग्रे


21 नवंबर 2019 सिंह राशिफल

धन संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा है। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करते रहें। कार्यक्षेत्र पर किसी काम में मदद नहीं मिल पाएगी। परिवार के किसी सदस्य की सफलता पर गर्व करेंगे। किसी नई प्रॉप्रर्टी को खरीदने की सोच सकते हैं। पढ़ाई में मेहनत करने की ज़रूरत है। अपने साथी से मिलने के लिए उत्साहित रहेंगे।

सिंह राशि शुभ अंक – 1

सिंह राशि शुभ रंग – हल्का पीला


21 नवंबर 2019 कन्या राशिफल

सेहत को लेकर किए गए आपके प्रयासों के सफल परिणाम मिलेंगे। मोलभाव की क्षमता के चलते कोई मंहगी चीज़ खरीद पाएंगे। कार्यक्षेत्र पर आपकी तारीफ होगी। आपकी सलाह किसी दोस्त के काफी काम आएगी। यात्राओं पर जाने के योग बन रहे हैं। जल्दबाज़ी में प्रॉप्रर्टी से संबंधित कोई भी निर्णय लेने से बचें।प्रेम संबंधों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

कन्या राशि शुभ अंक – 7

कन्या राशि शुभ रंग – रोज़ी ब्राउन


21 नवंबर 2019 तुला राशिफल

सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। किसी भी चीज़ में निवेश करने से पहले अच्छे से सोच लें। कार्यक्षेत्र पर काम करते समय सतर्क रहें। परिवार में किसी समारोह का आयोजन कर सकते हैं। प्रॉप्रर्टी संबंधित कामों के लिए दिन अच्छा रहेगा। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में दूसरों की बातों में आने से बचें।

तुला राशि शुभ अंक – 6

तुला राशि शुभ रंग – फोरेस्ट ग्रीन


21 नवंबर 2019 वृश्चिक राशिफल

वज़न नियंत्रित करने के लिए व्यायाम करने की ज़रूरत है। रियल स्टेट से जुड़े लोगों को लाभ होगा। कार्यक्षेत्र पर कुछ नया सीखने को मिलेगा। फोकस और दृढ़ संकल्प से घर में बदलाव ला सकते हैं। प्रॉप्रर्टी से संबंधित कोई अच्छा मौका मिल सकता है। पढ़ाई में गलत निर्णय के कारण समस्या हो सकती है।शादी योग्य लोगों के विवाह के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि शुभ अंक – 18

वृश्चिक राशि शुभ रंग – लाल


21 नवंबर 2019 धनु राशिफल

सेहत में सुधार के योग बन रहे हैं। किसी महंगी चीज़ की खरीददारी कर पाएंगे।कार्यक्षेत्र पर किसी काम को पूरा करने में समय लग सकता है। यात्रा पर जाने के प्लान में बदलाव हो सकते हैं। कोई प्रॉप्रर्टी आपके नाम हो सकती है। पढ़ाई में किसी की मदद आपके काफी काम आएगी। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे।

धनु राशि शुभ अंक – 22

धनु राशि शुभ रंग – बेज़


21 नवंबर 2019 मकर राशिफल

व्यायाम को लेकर उत्साहित रहेंगे। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं।अपनी निगरानी में मरम्मत के किसी काम को कराने की ज़रूरत है।पढ़ाई में परिवार के किसी सदस्य की मदद कर सकते हैं। प्रॉप्रर्टी से जुड़े किसी विवादित मामले का निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। विवाह योग्य लोगों के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे।

मकर राशि शुभ अंक – 17

मकर राशि शुभ रंग – कॉफी


21 नवंबर 2019 कुंभ राशिफल

किसी बीमारी में घरेलू उपचार अपनाना फायदेमंद रहेगा। किसी चीज़ में निवेश करने से धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र पर आपकी मेहनत का फल मिलेगा। घर पर शांति और सुकुन महसूस करेंगे। किसी करीबी से मिलने विदेश जा सकते हैं।किसी करीबी की सफलता पर गर्व महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों को लेकर सतर्क रहने की ज़रुरत है।

कुंभ राशि शुभ अंक – 18

कुंभ राशि शुभ रंग – डार्क पर्पल


21 नवंबर 2019 मीन राशिफल

सेहतमंद रहने के लिए खानपान की आदत में बदलाव लाएं। किसी चीज़ में निवेश करने से नुकसान हो सकता है। घर पर चीज़ों को व्यवस्थित करने में व्यस्त रहेंगे। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की सोच सकते हैं। आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। प्रेम संबंधों को शादी में बदलने की सोच सकते हैं।

मीन राशि शुभ अंक – 5

मीन राशि शुभ रंग  - गहरा लाल

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News