25 September 2019 राशिफल : आज का राशिफल (Today's Horoscope)

आज का राशिफल (Today's Horoscope) : 25 September 2019 आज का राशिफल (Today's Horoscope) आज अश्विन मास कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और पितृ पक्ष का एकादशी तिथि का श्राद्ध है।इसी के साथ आज के दिन इंदिरा एकादशी भी है।इसके अलावा नौ ग्रह और सताईस नक्षत्र आपकी राशि के बारे में क्या कहते हैं तो आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल;

Update: 2019-09-24 12:39 GMT

25 September 2019 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज पितृ पक्ष एकादशी तिथि का श्राद्ध है और इंदिरा एकादशी भी है। इस दिन दिन भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है। इसके अलावा नौ ग्रह और सताईस नक्षत्र आपकी राशि के बारे में क्या कहते हैं तो आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of the Day)

आज के दिन इंदिरा एकादशी है। इसलिए आज के दिन भगवान विष्णु को विधिवत पूजन करें और चावल को बिल्कुल भी ग्रहण न करें। 

25 सितंबर 2019 का पंचांग

नक्षत्र : अश्लेशा

योग : सिद्ध

करण : कौलव

सूर्योदय: 06:11

सूर्यास्त : 18:15


25 सितंबर 2019 मेष राशिफल

परिवार के झगड़े से दूर रहेंगे। लंबी यात्रा पर जाते समय पर्याप्त ब्रेक लेना अच्छा रहेगा। प्रॉप्रर्टी खरीदने-बेचने के लिए दिन अच्छा है। टीम बनाकर पढ़ाई करने से सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों के लिए कठिन समय है।

मेष राशि का शुभ अंक – 15

मेष राशि का शुभ रंग - चॉकलेट 


25 सितंबर 2019 वृषभ राशिफल

करियर में नौकरी के नए मौके मिलेंगे। घर पर शांति बनाए रखने की कोशिश करेंगे। अपनी पंसदीदा जगह घूमने जाकर अच्छा महसूस करेंगे। पढ़ाई में सफलता के योग हैं। प्रेम संबंधो को मज़बूत करने के लिए एक दूसरे के साथ बिताएं।

वृषभ राशि का शुभ अंक – 4

वृषभ राशि का शुभ रंग -टरक्वॉइश 


25 सितंबर 2019 मिथुन राशिफल

पारिवारिक मुद्दे परिवार में ही सुलझाने की कोशिश करें। किसी प्रॉप्रर्टी की खरीददारी को लेकर असमंजस महसूस कर सकते हैं। पढ़ाई में दिया गया कोई असाइंमेंट आसानी से पूरा कर लेंगे। मजाक में कहीं गई किसी बात से आपका साथी नाराज़ हो सकता है।

मिथुन राशि का शुभ अंक – 22

मिथुन राशि का शुभ रंग –डार्क ग्रे 


25 सितंबर 2019 कर्क राशिफल

किसी बिजनेस ट्रिप पर जाना फायदेमंद साबित होगा। आज के दिन प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई काम ना करें। पढ़ाई में मेहनत का फल मिलेगा। अपने साथी को किसी बात के लिए सहमत कराना मुश्किल होगा।

कर्क राशि का शुभ अंक – 1

कर्क राशि का शुभ रंग - गुलाब


25 सितंबर 2019 सिंह राशिफल

परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आसानी से सुलझ जाएगा। पढ़ाई के चलते दूसरे कामों के लिए समय निकालना मुश्किल होगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।

सिंह राशि का शुभ अंक – 8

सिंह राशि का शुभ रंग - सफेद 


25 सितंबर 2019 कन्या राशिफल

कार्यक्षेत्र पर किसी काम को पूरा कर संतुष्ठ महसूस करेंगे। परिवार में कुछ समस्या हो सकती है। लोन से प्रॉप्रर्टी खरीदना मुश्किल भरा हो सकता है। पढ़ाई में ज़्यादा मेहनत की ज़रूरत है। एक दूसरे के प्रति प्यार से संबंध मज़बूत होंगे।

शुभ अंक – 2

शुभ रंग – लाइट ग्रे 


25 सितंबर 2019 तुला राशिफल

कार्यक्षेत्र पर कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी किसी काम में आपकी मदद करेगा। प्रॉप्रर्टी से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। पढ़ाई में ज़्यादा मेहनत की ज़रूरत है। प्रेम संबंधों को मज़बूत करने के लिए एक दूसरे की सराहना करें।

तुला राशि का शुभ अंक – 11

तुला राशि का शुभ रंग –गहरा आसमानी 


25 सितंबर 2019 वृश्चिक राशिफल

कार्यक्षेत्र पर कुछ समस्याएं हो सकती हैं। परिवार का कोई बड़ा सदस्य अलग-थलग महसूस करेगा। किसी नई जगह जाते समय सतर्क रहें। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों के लिए समय कठिन है।

वृश्चिक राशि का शुभ अंक – 7

वृश्चिक राशि का शुभ रंग – गाढ़ा पीला 


25 सितंबर 2019 धनु राशिफल

कार्यक्षेत्र पर लोगों से तालमेल बिठाकर चलना अच्छ होगा। परिवार में प्यार और खुशहाली का माहौल रहेगा। विदेश जाने में कुछ समस्याएं हो सकती हैं। खानदानी प्रॉप्रर्टी के बंटवारे को लेकर संतुष्ठ रहेंगे। रोमांस के लिए दिन अच्छा है।

धनु राशि का शुभ अंक – 17

धनु राशि का शुभ रंग – बोटल ग्रीन 


25 सितंबर 2019 मकर राशिफल

आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। कार्यक्षेत्र पर अपने काम को लेकर संतुष्ठ रहेंगे। परिवार की किसी समस्या पर समय रहते संभालने की कोशिश करें। कहीं छुट्टी पर जाने का प्लान बना सकते हैं। प्रॉप्रर्टी से जुड़ी किसी डील को करने में मुश्किल होगी।

मकर राशि का शुभ अंक – 18

मकर राशि का शुभ रंग – मर्जेंटा 


25 सितंबर 2019 कुंभ राशिफल

आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। कार्यक्षेत्र पर कुछ समस्याएं हो सकती हैं। किसी घर को किराए पर देना फायेदमंद रहेगा। प्रॉप्रर्टी से जुड़े कामों में लाभ होगा। दोस्तों के साथ कुछ नया प्लान कर सकते हैं। प्रेम संबंधों को लेकर ज़्यादा ना सोचें।

 कुंभ राशि का शुभ अंक – 9

कुंभ राशि का शुभ रंग – ब्राउन 


25 सितंबर 2019 मीन राशिफल

करियर मे तरक्की के योग हैं। परिवार का कोई मामला समय रहते सुलझा लें। खानदानी प्रॉप्रर्टी के बंटवारे से संतुष्ठ रहेंगे। किसी की मदद के लिए आगे आएंगे। किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।

मीन राशि का शुभ अंक – 3

मीन राशि का शुभ रंग – हल्का हरा 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News