30 October 2019 राशिफल : आज का राशिफल (Today's Horoscope)

आज का राशिफल (Today's Horoscope) : 30October 2019 आज का राशिफल (Today's Horoscope) आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है, आज के दिन चंद्रमा का गोचर ज्येष्ठा नक्षत्र में हो रहा है, ज्येष्ठा नक्षत्र बुध का नक्षत्र माना जाता है, जिसका सभी राशि के जातकों पर अलग- अलग असर पड़ेगा तो आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल;

Update: 2019-10-30 02:06 GMT

30 October 2019 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन राहु काल का समय 12 बजकर 5 मिनटसे 1 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। इस समय में कोई भी काम करना शुभ नहीं माना जाता। इसलिए कोई भी शुभ काम इस समय में बिल्कुल भी न करें। इसके अलावा आज चंद्रमा का गोचर वृश्चिक राशि में होने जा रहा है। जिसका सभी राशियों पर अच्छा और बुरा प्रभाव पड़ेगा तो आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल 

 टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of the Day)

आज के दिन भगवान गणेश के मंदिर में जाकर उन्हें हरे रंग के वस्त्र अवश्य अर्पित करें। 

30 अक्टूूबर 2019 का पंचांग

नक्षत्र : ज्येष्ठा

योग : शोभन

करण : गर

सूर्योदय: 06:31

सूर्यास्त :  17:38 


30 अक्टूूबर 2019 मेष राशिफल

परिवार में प्यार और सामांजस्य का माहौल रहेगा। किसी प्रॉप्रर्टी में निवेश करने से लाभ होगा। समाज में दोस्ती का दिखावा करने वाले व्यक्ति से सावधान रहें। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति प्यार बढ़ेगा।

मेष राशि का शुभ अंक – 15

मेष राशि का शुभ रंग - ग्रे


30 अक्टूूबर  2019 वृषभ राशिफल

किसी को दिए गए काम में आपके हस्तक्षेप की ज़रूरत हो सकती है।जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी में किया गया निवेश लाभदायक साबित होगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि का शुभ अंक – 9

वृषभ राशि का शुभ रंग - सफेद


30 अक्टूूबर 2019 मिथुन राशिफल

किसी दूर के रिश्तेदार के साथ समय बिताकर अच्छा लगेगा। प्रॉप्रर्टी बेचने के लिए समय अच्छा चल रहा है। समाज में किसी की सफलता देखकर ईर्ष्या महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों को लेकर सतर्क रहें।

मिथुन राशि का शुभ अंक – 17

मिथुन राशि का शुभ रंग – हल्का नीला


30 अक्टूूबर 2019 कर्क राशिफल

रिटेलर्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार के साथ समय बिता सकते हैं। यात्रा में थकान से बचने के लिए प्लानिंग बनाकर चलें। प्रॉप्रर्टी से जुड़े मामलों को कुछ समय और दें। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं।

कर्क राशि का शुभ अंक – 3

कर्क राशि का शुभ रंग - केसरिया


30 अक्टूूबर 2019 सिंह राशिफल

कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स आपकी प्रतिभा को पहचानेंगे। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। यात्रा में अपने साथी से मुलाकात संभव है। खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग हैं। निज़ी मामलों में जीवनसाथी थोड़ा नासमझ लगेगा।

सिंह राशि का शुभ अंक – 4

सिंह राशि का शुभ रंग - डार्क स्लेट ग्रे


30 अक्टूूबर 2019 कन्या राशिफल

कार्यक्षेत्र पर खुद को साबित करने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार के किसी सदस्य पर गर्व महसूस करेंगे। कोई प्लैट या प्लॉट आंवटित हो सकता है। बचपन के दोस्त से मुलाकात संभव है। किसी को अपनी भावनाएं बताने से डरते हैं।

कन्या राशि का शुभ अंक – 7

कन्या राशि का शुभ रंग – मरुन


30 अक्टूूबर 2019 तुला राशिफल

कार्यक्षेत्र पर चीज़ें एक बार फिर धीरे धीरे आगे बढ़ेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। प्रॉप्रर्टी खरीदने और बेचने के लिए दिन अच्छा है। अपने साथी पर ध्यान देने की ज़रूरत है।

तुला राशि का शुभ अंक – 5

तुला राशि का शुभ रंग – हरा


30 अक्टूूबर 2019 वृश्चिक राशिफल

कार्यक्षेत्र पर हर काम में सफलता मिलेगी। परिवार में किसी पार्टी का आयोजन कराने में मदद करेंगे। आज प्रॉप्रर्टी से संबंधित अधूरे कामों को पूरा करें। समाज में दूसरों की मदद करेंगे। प्रेम संबधों में अजीब हालातों को देखकर गहराई से सोचेंगे।

वृश्चिक राशि का शुभ अंक – 22

वृश्चिक राशि का शुभ रंग – डार्क टरक्वॉइश


30 अक्टूूबर 2019 धनु राशिफल

परिवार के किसी समारोह में सबकी निगाहें आप पर ही होंगी। सड़क मार्ग पर यात्रा करते समय सतर्क रहें। प्रॉप्रर्टी में निवेश करने के लिए दिन अच्छा है। आपका साथी प्रेम संबंधों को सुधारने की पूरी कोशिश करेगा।

धनु राशि का शुभ अंक – 1

धनु राशि का शुभ रंग – क्रीम


30 अक्टूूबर 2019 मकर राशिफल

कार्यक्षेत्र पर कोई सीनियर आपके काम पर निगाह रख सकता है। परिवार के किसी समारोह में खूब एंजॉय करेंगे। प्रॉप्रर्टी की डील करने के लिए दिन अच्छा है। पढ़ाई में कुछ समस्याएं हो सकती हैं। कोई आपके अपने प्रेम का इज़हार कर सकता है।

मकर राशि का शुभ अंक – 6

मकर राशि का शुभ रंग – हल्का हरा


30 अक्टूूबर 2019 कुंभ राशिफल

कार्यक्षेत्र पर सभी आपके विचारों से सहमत होंगे। किसी एंडवेंचर ट्रिप पर जाकर खूब एंजॉय करेंगे। आज प्रॉप्रर्टी से संबंधित कोई काम ना करें।आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। लंबे समय से चली आ रही रिलेशनशिप को शादी में बदल सकते हैं।

 कुंभ राशि का शुभ अंक – 18

कुंभ राशि का शुभ रंग – मरुन


30 अक्टूूबर 2019 मीन राशिफल

कार्यक्षेत्र पर आपके काम को पहचान मिलेगी। हालातों के चलते परिवार के किसी समारोह में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। प्रॉप्रर्टी से संबंधित कामों को आज के दिन टाल दें। अपने दोस्तों और करीबियों से मिलना नहीं हो पाएगा। किसी से अपने प्रेम का इज़हार कर सकते हैं।

मीन राशि का शुभ अंक – 2

मीन राशि का शुभ रंग – वॉयलेट

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News