Ank Jyotish 2020 : अंक ज्योतिष 2020, जानिए मूलांक 6 वालों की आर्थिक स्थिति
Ank Jyotish 2020 / अंक ज्योतिष 2020 : अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) की माने तो इस साल मूलांक 6 (Mulank 6) वालों पर शुक्र के साथ- साथ चंद्रमा और राहु का भी प्रभाव रहने वाला है। जिसके कारण इनकी आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत हो सकती है तो चलिए जानते हैं साल 2020 में कैसी रहने वाली है मूलांक 6 वालों की आर्थिक स्थिति;
Ank Jyotish 2020 / अंक ज्योतिष 2020 : अंक ज्योतिष (Numerology) के अनुसार मूलांक 6 (Number 6) वाले लोग अत्याधिक खर्चीले होते हैं। यह जीवन में ऐश्वर्य को अधिक पसंद करते हैं। जिसकी वजह से इनकी आर्थिक स्थिति कई बार खराब हो जाती है। लेकिन साल 2020 धन के लिहाज से इनके लिए कैसा रहने वाला है तो चलिए जानते हैं साल 2020 में मूलांक 6 वालों की आर्थिक स्थिति कैसी रहने वाली है।
अंक ज्योतिष मूलांक 6 आर्थिक स्थिति (Ank Jyotish Mulank 6 Financial Horoscope)
यदि आपकी जन्म तारीख 6, 15 या 24 तारीख है जिसके ऊपर शुक्र ग्रह का आधिपत्य आता है। यदि बात करें साल 2020 में आपके आर्थिक पक्ष की तो इस साल आपका आर्थिक पक्ष पहले के मुकाबले इस साल काफी मजबूत रहने वाला है। क्योंकि इस साल आपको शुक्र के साथ- साथ आपको चंद्रमा और राहु की भी कृपा प्राप्त हो रही है। अचानक धन प्राप्ति के योग आपकी अंक कुंडली में अधिक बन रहे हैं। स्त्री पक्ष विशेष रूप से आपके लिए धन प्राप्ति में सहायक होगा।
इस समय में आपको पूरी तरह से चौकन्ना रहना चाहिए और उन परिस्थितियों की पहचान करनी चाहिए। जो आपको बड़े लाभ दिलवा सकती हैं। धनलाभ से आपके अंदर नई ऊर्जा का संचार होगा। इस साल आपको अपने छोटे भाई के द्वारा भी धन की प्राप्ति हो सकती है या फिर वह आपको कोई ऐसी सलाह दे सकते हैं।जिसकी वजह से आपको धन का लाभ हो।इतना ही नहीं इस साल आपको धनलाभ के लिए अपने मित्रों का भी पूर्ण साथ प्राप्त होगा।
इसके साथ ही आपके इस खर्चें भी अधिक हो सकते हैं। जिसकी वजह से इस साल आप बचत करने में असमर्थ भी रहेंगे। यदि आप काफी समय से कोई घर या फ्लैट खरीदना चाहते थे तो आपका यह सपना भी इस साल पूरा हो सकता है और आपको इन चीजों की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप मैनेजमेंट की फील्ड से जुड़े हुए हैं तो यह वर्ष आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। इसके अलावा व्यापारियों के लिए भी यह साल कई फायदे के सौदे लाएगा। जिसकी वजह से इन्हें धनलाभ निश्चित रूप से ही होगा।
आपको इस साल किसी ऐसे काम में हाथ नहीं डालना चाहिए। जिसकी आपको पूरी तरह से जानकारी न हो। क्योंकि इस ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति पूरी तरह से खराब हो सकती है।इसके अलावा आपको अपने जेब के अनुसार ही धन को खर्च करना चाहिए। आपको इस समय में अपने ऐश्वर्य पर सोच समझकर ही खर्च करना चाहिए। आपको इस साल धन तो प्राप्त होता रहेगा। लेकिन आपको इसके मूल्य को भी समझना चाहिए। जिससे आपको भविष्य में किसी भी प्रकार के आर्थिक नुकसान का सामना न करना पड़े।
इसके अलावा आपको जितना भी हो इस साल कर्ज से बचना चाहिए। किसी भी प्रकार का कर्ज आपको इस साल बिल्कुल भी नहीं लेना चाहिए नहीं तो आपको यह कर्ज चुकाने में काफी समय का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही आपको इस साल परिवार की जरूरतों पर ही धन को खर्च करना चाहिए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App