Basant Panchami 2020 Vivah Muhurat : बसंत पंचमी पर इस मुहूर्त में करें विवाह, जीवनसाथी से मिलेगा भरपूर प्रेम और खुशी
Basant Panchami 2020 Vivah Muhurat : बसंत पंचमी का दिन हिंदू शास्त्रों के अनुसार अत्यंत ही शुभ माना जाता है। इस दिन ज्ञान की देवी माता सरस्वती की पूजा (Saraswati Puja) तो की ही जाती है। लेकिन इस दिन विवाह करना भी अत्यंत ही शुभ माना जाता है और इस बार बंसत पंचमी (Basant Panchami) पर एक नहीं बल्कि कई शुभ मुहूर्त हैं जिनमें यदि चाहें तो विवाह कर सकते हैं तो चलिए जानते हैं बसंत पंचमी पर किस मुहूर्त में करें विवाह;
Basant Panchami 2020 Vivah Muhurat : बसंत पंचमी का त्योहार (Basant Panchami Festival) हिंदू धर्म में अत्यंत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। यदि दिन ज्ञान और बुद्धि की देवी माता सरस्वती (Goddess Saraswati) को तो समर्पित है ही इसके साथ ही इस दिन के लिए भी विशेष मुहूर्त देखे जाते हैं। क्योंकि इस दिन विवाह करने से माता सरस्वती का आर्शीवाद विवाह करने वाले जातक और जातिको को स्वंय ही मिल जाता है तो चलिए जानते हैं बसंत पंचमी पर किस मुहूर्त में करें विवाह
बसंत पंचमी पर विवाह का शुभ मुहूर्त (Basant Panchami Vivah Subh Muhurat)
बसंत पंचमी का त्योहार वैसे तो माता सरस्वती के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। लेकिन इस दिन विवाह करना भी अत्यंत भी शुभ माना जाता है। कई लोग इस दिन ही विवाह का मुहूर्त अवश्य ही निकलवाते हैं।माना जाता है कि इस दिन विवाह करने वाले जातक और जातिका को माता सरस्वती का आर्शीवाद स्वत: ही प्राप्त हो जाता है। इसलिए इस दिन विवाह करने को अधिक महत्व दिया जाता है। इस बार भी बसंत पंचमी का त्योहार अत्यंत ही शुभ मुहूर्त में पड़ रहा है।
जिसमें विवाह करने से आपको अपने जीवनसाथी से भरपूर प्रेम और खुशी प्राप्त होगी। इतना ही नहीं इस दिन विवाह करने वाले जोड़े जीवनभर साथ रहते हैं। बसंत पंचमी के त्योहार पर इस बार एक नहीं बल्कि कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। जिनमें विवाह करने से आपको वैवाहिक सुख की प्राप्ति अवश्य ही होगी। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05 बजकर 09 मिनट से अगले दिन सुबह 05 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा इस दिन रवि योग सुबह 6 बजकर 48 मिनट से दोपहर 12 बजकर 14 मिनट तक रहेगा।
इतना ही नहीं बसंत पंचमी के दिन विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 31 मिनट से दोपहर 3 बजकर 17 मिनट तक रहेगा।इसके अलावा बसंत पंचमी के ही दिन निशिता मुहूर्त रात 12 बजकर 11 मिनट से रात 1 बजे तक रहेगा। इन सभी मुहूर्त में विवाह करने वाले जोड़ों को जीवन की खुशियों और सुखों की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही बंसत पंचमी के दिन वृषभ लग्न का उदय दोपहर 1 बजकर 7 मिनट से 3 बजकर 9 मिनट तक रहेगा और सिंह लग्न 7 बजकर 29 मिनट से रात 9 बजकर 32 मिनट तक रहेगा।
यह दोनों लग्न स्थिर लग्न माने जाते हैं। जिनमें विवाह करना भी सबसे ज्यादा श्रेष्ठ माना जाता है।यदि आप इन दोनों लग्नों में विवाह न कर पाएं तो आप तुला लग्न में भी विवाह कर सकते हैं। जो रात 11 बजकर 32 मिनट से अगले दिन रात 1 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। जिसमें आप विवाह कर सकते हैं। यह सभी मुहूर्त बंसत पंचमी के दिन ही पड़ रहे हैं। जो ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से अत्यंत ही शुभ है।