Chaitra Navratri 2020 April : चैत्र नवरात्रि पर इस विधि से करें मां दुर्गा की चौकी की स्थापना, मिलेगा पूर्ण आशीर्वाद

Chaitra Navratri 2020 April : चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) पर मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा (Goddess Durga) की आगमन माना जाता है। इसलिए नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा की चौकी की स्थापना की जाती है। जिससे मां दुर्गा का पूर्ण आशीर्वाद प्राप्त हो सके।;

Update: 2020-03-15 10:24 GMT

Chaitra Navratri 2020 April : चैत्र नवरात्रि 25 मार्च 2020 (Chaitra Navratri 25 March 2020) से शुरू हो रही हैं, नवरात्रि (Navratri)के पहले दिन मां दुर्गा की चौकी की स्थापना की जाती है,यदि मां दुर्गा की चौकी की स्थापना विधिवत की जाए तो पूजा का भी पूर्ण फल प्राप्त होता है तो चलिए जानते हैं चैत्र नवरात्रि पर मां दुर्गा की चौकी की स्थापना विधि।

Also Read : Chaitra Navratri Date 2020 : चैत्र नवरात्रि 2020 में कब है, जानिए घट स्थापना का शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि, कथा, मंत्र और मां दुर्गा की आरती

मां दुर्गा की चौकी स्थापना विधि (Goddess Durga Chowki Sthapna Vidhi)

1.चैत्र नवरात्रि पर सबसे पहले साधक को स्नान करना चाहिए और उसके बाद साफ वस्त्र धारण करने चाहिए। यदि आप लाल रंग के वस्त्र धारण सकें तो आपके लिए अतिशुभ होगा।

2. इसके बाद एक लकड़ी की चौकी लें और उसे गंगाजल डालकर शुद्ध कर लें। उसके बाद इस चौकी पर लाल रंग का वस्त्र बिछाएं।


3.लाल रंग का वस्त्र बिछाने के बाद चौकी को कलश के दाईं और रखें। इसके बाद मां दुर्गा की मूर्ति या तस्वीर को चौकी पर स्थापित करें।

4.इसके बाद मां दूर्गा को लाल रंग की चुनरी अर्पित करें और उन्हें श्रृंगार की वस्तुएं अर्पित करें।

5.श्रृंगार की वस्तुंए अर्पित करने के बाद मां दुर्गा को फूलों की माला पहनाएं और उन्हें लाल रंग के पुष्प अर्पित करें।

6. इसके बाद गाय के घी की अखंड ज्योत जलाएं। ज्योत जलाने के बाद मां दुर्गा से प्रार्थना करें कि हे मां दुर्गा आप नौ दिनों तक इस चौकी में विराजित रहें।

7. प्रार्थना करने के बाद सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सवार्थ साधिके शरण्येत्र्यंबके गौरी नारायणी नमोस्तुते मंत्र का जाप अवश्य करें।

Also Read : Chaitra Navratri 2020 Mein Kab Hai : चैत्र नवरात्रि पर इस विधि से करें घट स्थापना, मां दुर्गा होगी जल्द प्रसन्न

8. इसके बाद मां दुर्गा का विधिवत पूजन करें और मां दुर्गा की धूप व दीप से आरती उतारें और उन्हें मिठाई का भोग लगाएं।

9. मां दुर्गा को मिठाई का भोग लगाने के बाद दुर्गा सप्तशती का पाठ अवश्य करें। नवरात्रि के नौ दिनो में दुर्गा सप्तशती का पाठ करना काफी शुभ माना जाता है।

10. इसके बाद नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग- अलग रूपों की विधिवत पूजा करें।

Tags:    

Similar News