Delhi Election 2020 Prediction : जानिए दिल्ली विधानसभा चुनाव में क्या कहती है नेताओं की कुंडली, कौन मरेगा इस बार बाजी
Delhi Election 2020 Prediction : दिल्ली विधानसभा चुनाव 8 फरवरी 2020 (8 February 2020) को होने जा रहे हैं, ऐसे में ग्रह नक्षत्र किस नेता का साथ दे रहे हैं, जिससे उन्हें चुनाव में फायदा होगा और जनता का बहुमूल्य वोट भी उन्हें जाएगा तो चलिए जानते हैं नेताओं की कुंडली (Leaders Horoscope) के अनुसार कौन जीत सकता है दिल्ली विधानसभा चुनाव;
Delhi Election 2020 Prediction : दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) की तारीखों का ऐलान हो चुका है। ऐसे में क्या कहती है नेताओं की कुंडलियां, किसे मिलने जा रहा है ग्रहों का साथ। यदि आप यह जानना चाहते हैं तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे। जिससे आप यह पहले से ही जा सकेंगे कि किस नेता का पलड़ा चुनावों (Elections) में भारी रहने वाला है तो चलिए जानते हैं नेताओं की कुंडली के अनुसार कौन जीत सकता है दिल्ली विधानसभा चुनाव
अरविंद केजरीवाल की कुंडली (Arvind Kejriwal Ki Kundli)
ज्योतिष के जानकारों के अनुसार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जन्म राशि मेष है। वहीं 8 फरवरी और 11 फरवरी को केजरीवाल के लिए अति शुभ माना जा रहा है। इस समय गोचर में ग्रहों की स्थिति केजरीवाल के लिए अत्यंत ही शुभ है। क्योंकि इस समय में केजरीवाली की जन्म राशि के अनुसार उनके नवम भाव में बृहस्पति और विराजित है। जिसके अनुसार केजरीवाल की सफलता को दर्शाते हैं।
वहीं यदि ये चुनाव महीने भर पहले होते तो केजरीवाल को जीत के लिए अत्यंत ही संघर्ष करना पड़ता। इसके साथ ही 24 जनवरी को शनि भी राशि परिवर्तन कर रहे हैं। शनि 24 जनवरी को अपनी स्वंय की राशि मकर में गोचर कर रहे हैं। जिसकी वजह से केजरीवाल को और भी ज्यादा शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। उनके राजनीतिक करियर के लिए आने वाला अत्यंत ही शुभ है। जिसकी वजह से उन्हें सफलता मिलनी निश्चित है।
केजरीवाल को 2026 तक गुरु की दशा का साथ मिलेगा जो उनकी कुंडली में राजयोग भी बना रहा है। जिसकी वजह से इन्हें छह सालो तक सत्ता से हटाया नहीं जा सकता। गुरु की दशा को ज्योतिषशास्त्र में अत्यंत ही शुभ माना जाता है। जिसका फायदा अरविंद केजरीवाल को भी मिलेगा।
मनोज तिवारी की कुंडली (Manoj Tiwari Ki Kundli)
बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी की भी जन्म राशि मेष है और इस समय में उनके नवम भाव में बृहस्पति और केतु गोचर कर रहे हैं। जिसकी वजह से चुनाव में मनोज तिवारी को कुछ फायदा भी हो सकता है। वह इस चुनाव में काफी अच्छा प्रदर्शन करके दिखाएंगे। जिसकी वजह से बीजेपी और आप के बीच में कांटे की टक्कर हो सकती है। लेकिन जन्म कुंडली के अनुसार अरविंद केजरीवाल को ग्रहों का अधिक साथ मिल रहा है। क्योंकि उनकी लग्न कुंडली में बृहस्पति, शुक्र और बुध की युति है।
कांग्रेस की चुनावी स्थिति (Congress Ki Chunavi Stithi)
कांग्रेस में सोनिया गांधी के दुबारा अध्यक्ष बनने पर इस समय में कांग्रेस पहले से ज्यादा बेहतर प्रदर्शन करेगी। क्योंकि राहुल गांधी के चतुर्थ भाव में चद्रमा और शनि की युति है। इस युति को विष योग कहा जाता है और चौथा भाव जनता का भाव कहलाता है। जिसकी वजह से राहुल गांधी को जन समर्थन प्राप्त नहीं हो पा रहा था। लेकिन सोनिया गांधी को इस समय में जनता का साथ मिल सकता है और कांग्रेस की स्थिति पहले से ज्यादा बेहतर हो सकती है।