Dhanteras 2019 : धनतेरस पर जन्म तिथि के अनुसार करें खरीददारी, कभी नहीं चढ़ेगी कर्जदारी
Dhanteras 2019 / धनतेरस 2019 में 25 अक्टूबर 2019 को है, धनतेरस पर खरीददारी का शुभ समय शाम 7 बजकर 19 मिनट से 8 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। धनतेरस पर जन्म तिथि के अनुसार करें खरीददारी करते हैं तो कर्जदारी कभी नहीं होती, आइये जानते हैं किस अंक वाले लोग धनतेरस पर किन चीजों की खरीददारी कर सकते हैं।;
Dhanteras 2019 धनतेरस के दिन खरीददारी (Dhanteras Shopping) करना काफी शुभ माना गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यदि आप अपनी जन्म तारीख के अनुसार खरीददारी करते हैं तो आपके जीवन में धन के साथ - साथ सुख और समृद्धि का भी वास होगा। इसलिए आपको धनतेरस (Dhanteras) के दिन अपनी जन्म तारीख के अनुसार खरीददारी अवश्य करनी चाहिए। क्योंकि इस दिन खरीदी गई चीज 13 गुना फल देती हैं। तो आइए जानते हैं आप अपनी जन्म तारीख के अनुसार कौन सी चीजें खरीद सकते हैं।
धनतेरस पर 1 अंक वालों के लिए चीजें (Dhanteras Shopping For 1 Number)
जिन लोगों की जन्म तारीख 1,10,19,28 हैं उन लोगों को धनतेरस की दिन तांबे की वस्तु खरीदनीं चाहिए। क्योंकि तांबे की वस्तु खरीदना उनके लिए काफी शुभ होगा। इसके अलावा इस राशि के लोग सोने और चांदी के आभूषण कांसे आदि के बर्तन आदि भी खरीद सकते हैं। ऐसा करने से आपको मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी और आपके घर में धन का भण्डार हमेशा भरा रहेगा।
धनतेरस 2 अंक वालों के लिए चीजें (Dhanteras Shopping For 2 Number)
जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11,20,29 है वह लोग धनतेरस के दिन चांदी की कोई वस्तु खरीद सकते हैं। यह लोग चांदी के सिक्के, आभूषण या चांदी के बर्तन खरीदते हैं तो यह उनके लिए काफी शुभ रहेगा। इसके अलावा इस राशि के लोग चावल, मोती, सीप आदि भी खरीद सकते हैं। यदि इस राशि के लोग यह सब चीजें खरीदते हैं तो इनके भाग्य में वृद्धि होगी।
धनतेरस 3 अंक वालों के लिए चीजें (Dhanteras Shopping For 3 Number)
जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21, 30 है। वह लोग धनतेरस के दिन तांबे की कोई वस्तु खरीदना काफी श्रेष्ठ होगा। इसके अलावा इस राशि के लोग सोने की चीजें, रसोई के बर्तन व सोने के सिक्के आदि खरीदना काफी शुभ रहेगा। यदि इस 3 अकं वाले लोग इन चीजों को खरीदते हैं तो इनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
धनतेरस 4 अंक वालों के लिए चीजें (Dhanteras Shopping For 4 Number)
जिन लोगों की जन्म तारीख 4, 13, 22, 31 है। वह लोग धनतेरस के दिन यदि लोहे की कोई वस्तु खरीदना काफी शुभफलदायक रह सकता है। इसके अलावा इस अंक वाले लोग कांसे की कोई वस्तु, तांबा, सोने व चांदी की कोई भी वस्तु खरीद सकते हैं। यदि 4 अंक वाले लोग इनमें से कुछ भी खरीदते हैं तो इन्हें धन लाभ हो सकता है।
इसे भी पढ़ें : Dhanteras 2019 Puja : धनतेरस पर ऐसे करें राशि के अनुसार पूजा
धनतेरस 5 अंक वालों के लिए चीजें (Dhanteras Shopping For 5 Number)
धनतेरस पर 5, 14, 23 अंक की जन्म तारीख वाले लोगों के लिए हरे रंग की कोई वस्तु खरीदना काफी शुभ रह सकता है। इसके अलावा इस अंक वाले लोग सोना, तांबा या फिर कोई बर्तन खरीदते हैं तो इनके व्यापार में लगातार वृद्धि होगी। जिससे इस अंक के लोगों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।
धनतेरस 6 अंक वालों के लिए चीजें (Dhanteras Shopping For 6 Number)
जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15,24 है। ऐसे लोगों को धनतेरस के दिन चांदी की वस्तुएं जरूर खरीदनी चाहिए। इसके अलावा इस अंक के लोग सजने संवरने की चीजें, चमकीले वस्त्र और रसोई की कोई वस्तु भी खरीद सकते हैं। यदि 6 अंक वाले लोग इनमें से कोई वस्तु खरीदते हैं तो इनके ऐश्वर्य में वृद्धि होगी।
धनतेरस 7 अंक वालों के लिए चीजें (Dhanteras Shopping For 7 Number)
धनतेरस पर 7, 16,25 अंक की जन्म तारीख वाले लोगों को इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं अवश्य खरीदनी चाहिए। इसके अलावा इस अंक के लोग सोने के आभूषण, पीतल के बर्तन आदि भी खरीद सकते हैं। यदि इस अंक के लोग धनतेरस के दिन इनमें से कोई वस्तु खरीदते हैं तो इनके जीवन में समृद्धि का वास होगा।
धनतेरस 8 अंक वालों के लिए चीजें (Dhanteras Shopping For 8 Number)
जिन लोगों की जन्म तारीख 8,17,28 है। ऐसे लोगों के लिए लोहे की कोई वस्तु खरीदना काफी शुभ रह सकता है। इसके अलावा इस अंक के लोगों को इस दिन कोई नया वाहन, आभूषण, घर के लिए सजावटी समान, आदि खरीद सकते हैं। यदि 8 अंक वाले लोग धनतेरस के दिन इनमें से कोई चीज खरीदते हैं तो इनके जीवन में सुखों का वास होगा।
धनतेरस 9 अंक वालों के लिए चीजें (Dhanteras Shopping For 9 Number)
धनतेरस पर 9, 18,27 है। ऐसे लोग धनतेरस के दिन तांबे की कोई वस्तु खरीद सकते हैं। इसके अलावा इस अंक के लोग इस दिन स्पोर्टस, सोने, चांदी के आभूषण, भूमि,भवन या नया वाहन भी खरीद सकते हैं। 9 अंक वाले लोग यदि धनतेरस के दिन इनमें से कोई चीज खरीदते हैं तो इन्हें जीवन में सफलता अवश्य प्राप्त होगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App