Dhanteras 2019 : शास्त्र के अनुसार धनतेरस पर वाहन खरीदना शुभ या अशुभ
Dhanteras 2019 Shopping : धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी की पूजा की जाती है, धनतेरस पर धातु खरीदना शुभ माना जाता है, लेकिन क्या धनतेरस पर वाहन खरीदा जा सकता है, तो आइए जानते हैं धनतेरस पर वाहन खरीदना है शुभ या अशुभ...;
Dhanteras 2019 धनतेरस पर लोग कई प्रकार की चीजें खरीदते हैं। क्योंकि माना जाता है कि धनतेरस के दिन कुछ भी खरीदना बहुत ही शुभ होता है और इसका फल गुना मिलता है। लेकिन क्या धनतेरस (Dhanteras) के दिन वाहन खरीदा जा सकता है। क्या कहते है शास्त्र इसके बारे में अगर आप यह नहीं जानते हैं। तो हम आपको इसके में बताएंगे। धनतेरस का पर्व (Dhanteras Festival) इस साल 2019 में 25 अक्टूबर 2019 के दिन मनाया जाएगा। तो आइए जानते हैं धनतेरस पर वाहन खरीदना है शुभ या अशुभ
इसे भी पढ़ें : Dhanteras 2019 Date And Time : धनतेरस कब है 2019 में, धनतेरस का शुभ मुहूर्त, धनतेरस पूजा विधि, धनतेरस कथा, मंत्र, आरती
धनतेरस पर वाहन खरीदना शुभ या अशुभ (Dhanteras Per Vahan Kahridna Subh Ya Asubh)
धनतेरस के दिन धातु की चीजें खरीदना बेहद ही शुभ माना जाता है। शास्त्रों में सोने , चांदी, पीतल, तांबा और कांसे की वस्तुओं को धनतेरस पर खरीदने का वर्णन मिलता है। क्योंकि ये धातुएं शुभ मानी जाती है। शास्त्रों में कही पर भी लोहा या उससे बनी वस्तु को खरीदने का जिक्र नहीं मिलता। लेकिन आज के वर्तमान समय में लोग धनतेरस के दिन वाहन खरीदते हैं। जिसे खरीदना शास्त्रों के अनुसार शुभ नहीं माना गया। क्योंकि लोहे पर शनिदेव का आधिपत्य माना गया है। इसके अलावा धनतेरस के दिन खरीदी गई वस्तु 13 गुना फल देती है।
इसे भी पढ़ें : Dhanteras 2019 Donate Things : धनतेरस के यह पांच दान आपको बनाएंगे महाधनवान
लोहा होने के कारण धनतेरस के दिन वाहन खरीदना अशुभ ही माना जाता है। लेकिन फिर भी लोग धनतेरस के दिन वाहन खरीदना शुभ मानते हैं। जिसे विद्धान पूरी तरह से नकारते हैं। वैसे तो धनतेरस के दिन वाहन न हीं खरीदें तो अच्छा है। लेकिन फिर भी यदि आपको वाहन खरीदना है तो सबसे पहले वाहन खरीदने का मुहूर्त निकलवाएं और उसके बाद पैसे धनतेरस से पहले ही दे दें। इसके बाद धनतेरस पर भी पहले उस वाहन को घर पर न लाएं। उसे पहले मंदिर में लेकर जाएं। उसके बाद पंडित जी द्वारा उस वाहन का विधिवत पूजन कराएं।
वाहन का पंडित जी द्वारा पूजन कराने के बाद उसे घर पर लेकर आएं। ऐसा करने से उस वाहन से न तो आपको साथ कोई दुर्घटना होगी। इसके साथ ही आपके घर में समृद्धि भी बढ़ेगी।धनतेरस के अलावा जब भी आप वाहन खरीदें तो आप तिथियों का विशेष ध्यान रखें जिसमें कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि,तृतीया तिथि,षष्ठी तिथि,सप्तमी तिथि, अष्टमी तिथि, दशमी तिथि,एकादशी तिथि, द्वादशी तिथि, त्रयोदशी तिथि और पूर्णिमा तिथि अतिशुभ मानी जाती हैं। इसलिए आप जब भी वाहन खरीदे तो इन तिथियों का भी विशेष रूप से ध्यान रखें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App