Dhanteras 2019 Shopping : धनतेरस पर झाडू खरीदते समय रखें ये सावधानियां, ऐसी झाडू आपको कर सकती है बर्बाद
धनतेरस पर झाडू खरीदने के बाद तब तक उसे बाहर न निकालें जब तक आप उसकी पूजा न करे लें, तो आइए जानते हैं, धनतेरस पर झाडू खरीदते समय किन बातों की सावधानी रखनी चाहिए।;
Dhanteras 2019 धनतेरस का पर्व इस साल 2019 में 25 अक्टूबर 2019 यानी शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन झाडू खरीदने को बहुत अधिक महत्व दिया जाता है। क्योंकि झाडू को माता लक्ष्मी (Mata Laxmi) के आगमन का सूचक माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ झाडू ऐसी भी हैं। जिन्हें धनतरेस (Dhanteras) पर आपको बिल्कुल भी नहीं खरीदना चाहिए नहीं तो आप पूरी तरह से बर्बाद हो जाएंगे तो आइए जानते हैं धनतेरस पर झाडू खरीदते समय किन बातों की सावधानी रखनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें : Dhanteras 2019 Date And Time : धनतेरस कब है 2019 में, धनतेरस का शुभ मुहूर्त, धनतेरस पूजा विधि, धनतेरस कथा, मंत्र, आरती
धनतेरस पर न खरीदें इस तरह की झाडू (Dhanteras Per Na Kahride Is Tarha Ki Jhadu)
धनतेरस पर झाडू खरीदने को अधिक महत्व दिया जाता है। अगर इस दिन आप किसी तरह की गलत झाडू खरीद लेते हैं तो वह आपको ने केवल आर्थिक स्थिति को खराब कर सकती है। बल्कि आपके घर में कई तरह की परेशानियां भी ला सकती है। शास्त्रों के अनुसार झाडू को लक्ष्मी का रूप माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनतेरस के दिन झाडू को ऐसे ही नहीं खरीदा जाता। इस दिन झाडू खरीदने का भी एक मुहूर्त होता है। इसके अलावा इस दिन झाडू को घर से बाहर खरीदने का भी एक मुहूर्त होता है।
झाडू हमारे घर की दरिद्रता को बाहर करती है और धन की देवी लक्ष्मी के आने की सूचक होती है। वैसे तो धनतेरस के दिन बाजारों में कई तरह की झाडू मिलती है। लेकिन इस दिन सिकों वाली झाडू और फूलवाली झाडू का अधिक महत्व है। इस दिन आपको प्लास्टिक की झाडू बिल्कुल भी नहीं खरीदनी चाहिए। हमेशा घनी झाडू ही खरीदें। इस दिन हल्की झाडू बिल्कुल भी न खरीदें। झाडू जितनी घनी होगी। उसका सकारात्मक प्रभाव उतना ही अधिक पडे़गा। धनतेरस के दिन यदि आप सिकों वाली झाडू खरीदते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि उसकी सिकें टुटी हुई न हो।
इसे भी पढ़ें : Dhanteras 2019 Date Timing Calendar : जानिए धनतेरस पर झाडू क्यों खरीदी जाती है
ऐसी झाडू को खंडित माना जाता है। अगर आपके घर में पुरानी झाडू पड़ी है तो उसे तुरंत बाहर कर दें और नई झाडू को घर के धनतेरस के दिन घर के अंदर लाएं। धनतेरस के अलावा अगर आप किसी अन्य झाडू खरीद रहे हैं तो मंगलवार, शनिवार और अमावस्या तिथि के दिन ही झाडू खरीदें। शनिवार या अमावस्या के दिन नई झाडू का इस्तेमाल करने से घर पूरी तरह से दोष मुक्त हो जाता है और सुख समृद्धि बढ़ती है और वहीं अगर पुरानी झाडू को बाहर करना हो तो रविवार के दिन बाहर कर सकते हैं। लेकिन याद रखें झाडू को ऐसी जगह पर फेंके जहां किसी के पैर उस पर न लग पाएं।
धनतेरस के दिन झाडू खरीदने के बाद उसकी पूजा अवश्य करें। क्योंकि इस दिन झाडू की पूजा करने का विधान है। क्योंकि झाडू को माता लक्ष्मी का रूप माना जाता है। इसके अलावा जब तक आप इस दिन झाडू की पूजा न कर लें तब तक उसे ऐसी जगह पर रखें। जहां पर किसी की नजर उस झाडू पर न पड़ पाए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App