Diwali 2019 : दिवाली पर इन जगहों पर दीये जलाने से घर में होगा लक्ष्मी माता का आगमन
Diwali 2019 दिवाली 2019 में 27 अक्टूबर 2019 के दिन मनाई जाएगी, दिवाली पर दीपक (Diwali Diya) जलाने को विशेष महत्व है, दिवाली पर माता लक्ष्मी की पूजा में दिया जलाने के फायदे (Laxmi Puja Diya) बहुत अधिक होते हैं, लेकिन दिया सही जगह जलाया जाए तो उसके विशेष फल प्राप्त होते हैं, तो आइये जानते हैं दिवाली पर कहां-कहां दिए जलाने चाहिए...;
Diwali 2019 दीवाली के दिन दीपक जलाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। दिवाली (Diwali) की रात लोग दीपकों की रोशनी से अपने घर को जगमग करते हैं।माना जाता है कि दिवाली के दिन माता लक्ष्मी पृथ्वीं पर भ्रमण करती हैं। इस दिन माता लक्ष्मी आपके घर में प्रवेश करें इसके लिए विशेष है दीपको को कुछ विशेष स्थानों पर जलाना न भूलें। यदि आप इन जगहों पर दीपक नहीं जलाते हैं तो माता लक्ष्मी (Mata Laxmi) का आगमन कभी भी आपके घर में नही होगा तो आइए जानते हैं दिवाली पर किन जगहों पर दीपक जलाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें : Diwali 2019 Date And Time : दिवाली कब है 2019 में, जानें शुभ मूहू्र्त, महत्व , पूजा विधि और दिवाली की कथा
दिवाली पर बेलपत्र के पेड़ के नीचे दीया जलाना (Diwali Per Belpatra Ke Ped Ke Niche Diya Jalana)
दिवाली की रात में किसी बेलपत्र के पेड़ के नीचे दीपक अवश्य जलाना चाहिए। बेलपत्र भगवान शिव का प्रिय पेड़ है। भगवान शिव की पूजा में भी बेलपत्र का प्रयोग किया जाता है।इसलिए बेलपत्र के पेड़ के नीचे दिवाली के दिन दीपक जलाना काफी शुभ माना गया है। ऐसा करने से आपके जीवन की सभी परेशानियां समाप्त हो जाएगी और भगवान शिव का आर्शीवाद भी प्राप्त होगा। इसलिए संभव हो तो दिवाली की रात में किसी बेलपत्र के पेड़ के नीचे दीपक अवश्य जलाएं। जिससे आपको मां लक्ष्मी के साथ भगवान शिव का भी आर्शीवाद प्राप्त हो सके।
दिवाली पर घर के आंगन में दीया जलाना (Diwali Per Ghar Ke Angan Mai Diya Jalana)
दिवाली की रात में घर के आंगन में भी दीपक अवश्य जलाना चाहिए। लेकिन एक बात का विशेष रूप से ध्यान रखें कि यह दीपक रात भर जलता रहना चाहिए। क्योंकि मां लक्ष्मी का आगमन घर के आंगन से ही होता है। इस दिन मां लक्ष्मी अपने वाहन उल्लू पर बैठकर पृथ्वीं पर भ्रमण करती हैं और मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी का घर में स्थायी वास होता है। जिस घर मे भी मां लक्ष्मीं का स्थायी वास होता है। उस घर में कभी भी पैसों की कमीं नहीं रहती। ऐसे व्यक्ति को सदैव मां लक्ष्मी का आर्शीवाद प्राप्त होता रहता है।
इसे भी पढ़ें : दिवाली पर चौमुखी दीपक जलाएं, दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा से मिलेंगे ये 10 वरदान
दिवाली पर मंदिर में दीया जलाना (Diwali Per Mandir Mai Diya Jalana)
दिवाली पर प्रत्येक जगह दीपक जलाना शुभ रहता है। यदि आपके घर के आस- पास कोई मंदिर हो तो वहां पर जाकर दीपक अवश्य जलाएं। ऐसा करने से आपको न केवल माता लक्ष्मी का बल्कि सभी देवी देवताओं का आर्शीवाद प्राप्त होगा और आपके जीवन में चल रही सभी परेशानियों का अंत होगा। यदि आपके घर से मंदिर दूर हो तो आप दिन में जाकर भी मंदिर में दीपक जला सकते हैं। इसलिए दिवाली के दिन किसी मंदिर में दीपक जलाने की कोशिश अवश्य करें। मंदिर में दीपक जलाने से आपके जीवन में भी रोशनी हो जाएगी।
दिवाली पर पूजा स्थान पर दीया जलाना (Diwali Per Puja Sthan Per Diya Jalana)
दिवाली के दिन घर के पूजा स्थान में दीपक अवश्य जलाएं। वैसे भी दिवाली के दिन पूजा स्थल पर दीपक तो जलाए ही जाते हैं। लेकिन आपको इस बात का विशेष तौर पर ध्यान रखना है कि यह दीपक पूरी रात पूजा स्थान पर जलता रहे। यदि यह दीपक आपके पूजा स्थल पर पूरी रात जलता है तो मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न होती हैं। जिस व्यक्ति पर भी मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाए उसे जीवन में कभी भी धन संबंधी कोई भी परेशानी नही आती और न हीं उसके जीवन में कभी भी धन का आभाव रहता । इसलिए दिवाली के दिन पूजा स्थल के दीपक का विशेष ध्यान रखें।
दिवाली पर घर के मुख्य द्वार पर दीया जलाना (Diwali Per Ghar Ke Mukhye Duwar Per Diya Jalana)
दिवाली के दिन घर के मुख्य द्वार की चौखट पर दीपक अवश्य जलाना चाहिए। क्योंकि मां लक्ष्मी का आगमन घर में मुख्य द्वार से ही होता है। इसलिए घर के मुख्य द्वार में दीपक अवश्य जलाएं। इसके अलावा घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती। इसके अलावा घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से घर में सुख और समृद्धि का वास होता है। इसलिए दिवाली के दिन घर के मुख्य द्वार पर दीपक अवश्य जलाएं। जिससे आपका घर सभी नकारात्मक ऊर्जा से बच सके।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App