Dussehra 2019 Celebration: दिल्ली, हरियाणा, छत्तीसगढ़, राजस्थान और पंजाब में यहां किया जाता है सबसे बड़े रावण का दहन

Dussehra 2019 Celebration दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों को फूंका जाता है, हरियाण के पंचकुला में पिछले साल 210 फीट का रावण का पुतला फूंका गया था, आइए जानते हैं इसके अलावा दिल्ली, छत्तीसगढ़, राजस्थान और पंजाब में किन जगहों पर रावण के सबसे बड़े पुतले फूंके जाते हैं;

Update: 2019-09-11 14:54 GMT

Dussehra 2019 Celebration दशहरे पर रावण दहन को विशेष महत्व दिया जाता है। लेकिन भारत में कुछ जगह ऐसी भी है जहां पर रावण के अब तक के सबसे बड़े पुतलों को फूंका गया है। दशहरा इस साल 2019 में 8 अक्टूबर 2019 के दिन मनाया जाएगा। दशहरा का पर्व (Dussehra Festival) शारदीय नवरात्रि के अगले दिन मनाया जाता है। इस त्योहार को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्री राम (Shri Ram) ने अहंकारी रावण का वध किया था तो आइए जानते हैं कहां कहां किया जाता है सबसे बड़ा रावण दहन


दिल्ली का दशहरा (Delhi Ka Dussehra)

दिल्ली के रामलीला मैदान में नवारात्रि के पहले दिन से ही रामलीला का आयोजन हो जाता है। यहां पर दशहरे का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। दिल्ली के रामलीला मैदान में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के काफी बड़े- बड़े पुतले लगाए जाते हैं और दशहरे के दिन इन्हें फूंका जाता है। दिल्ली के रामलीला मैदान में न केवल आम लोग बल्कि देश की कई सम्मानित हस्तियां भी आती है। यहां पर मंझे हुए कलाकार रामलीला का नाटक करते हैं। यहां पर नवारात्रि के पहले दिन से लेकर दशहरे तक लाखों की संख्या में लोग आते हैं।


हरियाणा का दशहरा (Haryana Ka Dussehra )

हरियाणा में दशहरे का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। हरियाण के पंचकुला में हर साल रावण का विशाल पुतला बनाया जाता है। पिछले साल यहां पर रावण का 210 फीट का पुतला बनाया गया था। जिसे लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में भी स्थान दिया गया है। यहां पर लोग काफी दूर- दूर से दशहरे का मेला देखने आते हैं। दशहरे के मेले में यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है। यहां पर लोग भारी संख्या में दशहरे का मेला देखने के लिए आते हैं। इस दिन यहां पर कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाता है।


छत्तीसगढ़ का दशहरा (Chhattisgarh Ka Dussehra)

छत्तीसगढ़ के बस्तर में दशहरे का त्योहरा बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। यहां का मेला दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यहां पर मेला 600 सालों से अधिक समय से लग रहा है।यहां के हजारो आदिवासी इस मेले मे हर साल आते हैं। इस दिन यहां पर दंतेश्वरी देवी की पूजा की जाती है। इस जगह में न तो रामलीला का आयोजन किया जाता और न हीं यहां पर रावण का पुतला फूंका जाता है। लेकिन फिर भी लोग हर साल बस्तर में आते हैं और मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना करते हैं। यहां पर 13 दिनों तक दंतेश्वरी माता के साथ अन्य देवी देवताओं की पूजा की जाती है।


राजस्थान का दशहरा (Rajasthan Ka Dussehra)

राजस्थान के कई शहरों में दशहरे का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन राजस्थान के कोटा में भव्य रामलीला का आयोजन किया जाता है। यहां पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के बड़े - बड़े और कई फुट लंबे पुतले बनाए जाते हैं। यहां पर इस दिन कई प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा यहां पर राजस्थान का लोक नृत्य भी किया जाता है। इस दिन रावण दहन के समय लाखों की संख्या में लोग एकत्रित होते हैं। कोटा के अलावा राजस्थान के जयपुर, उदयपुर,चितौगढ़ आदि जगहों पर दशहरे की रौनक होती है।


पंजाब का दशहरा (Punjab Ka Dussehra )

पंजाब में दशहरे का त्योहार नवारात्रि से ही प्रारंभ हो जाता है। पंजाब में इस मौके पर कई शहरों में मेले का आयोजन किया जाता है। अष्टमी और नवमी के दिन मां दुर्गा को पूजकर अगले दशहरे के दिन रावण का दहन किया जाता है। यहां पर भी कई मेलों में रामलीला का आयोजन किया जाता है। जिसमें भगवान श्री राम के जन्म से लेकर रावण की मृत्यु तक का नाटक किया जाता है। रावण के वध के बाद ही रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले फूंके जाते हैं। पंजाब के अंबाला में ही अब तक का सबसे बड़ा रावण का पुतला फूंका गया है।  

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News