Dussehra 2019 : दशहरे के दिन शनि दोष निवारण के लिए ऐसे करें शमी के पेड़ की पूजा

Dussehra 2019 दशहरे का पर्व इस साल 2019 में 8 अक्टूबर 2019 के दिन मनाया जाएगा, यदि आपकी कुंडली में शनि दोष (Shani Dosh) लगा हुआ है तो आपको दशहरे के दिन शमी के वृक्ष (Shami Tree) के नीचे तेल का दीपक जलाना चाहिए, ऐसा करने से आपके कुंडली का शनि दोष समाप्त हो जाएगा।;

Update: 2019-09-28 10:00 GMT

Dussehra 2019 दशहरे के दिन शमी वृक्ष की पूजा करने से आप शनि देव के सभी दोषो को दूर कर सकते हैं। भगवान श्री राम (Shri Ram) ने भी लंका पर चढ़ाई करने से पहले शमी के वृक्ष की पूजा की थी। शमी के वृक्ष में स्वंय शनि देव का वास माना जाता है। इस वृक्ष की सबसे बड़ी बात यह है कि यह वृक्ष हर परिस्थिति में अपने आपको जिंदा रख सकता है। दशहरे (Dussehra) के दिन तो शमी के वृक्ष की पूजा को बहुत महत्व दिया जाता है तो आइए जानते हैं दशहरे के दिन शमी पूजन से किस प्रकार शनि दोष को दूर किया जा सकता है।


इसे भी पढ़ें : Dussehra 2019 Date Time Table : दशहरा कब है 2019 में, रावण दहन का शुभ मूहू्र्त, महत्व, पूजा विधि और दशहरा की कहानी

दशहरे के दिन शमी पूजन से करें शनि दोष दूर (Dussehra Ke Din Shami Pujan Se Kare Shani Dosh Door)

1.दशहरे के दिन शमी का पौधा लगाना अत्यंत ही शुभ रहता है। इस दिन घर में शमी का पौधा लगाने से घर की सभी नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है। इसके अलावा आप चाहें तो शमी के पौधा शनिवार के दिन भी लगा सकते हैं।

2.शमी का पौधा लगाने के बाद इसका नियमित रूप से ध्यान रखें। इसे रोजना जल अर्पित करें। आपको इस पौधे को किसी भी रूप में सुखने नही देना है। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको शनिदेव का आर्शीवाद प्राप्त होगा।

3. यदि आपकी कुंडली में शनि खराब स्थिति में हैं तो आपको प्रत्येक शनिवार को शमी के पौधे के नीचे तेल का दीपक जलाना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको शनिदेव के शुभ फलों की प्राप्ति होने लगेगी।

4. यदि आपका स्वास्थय लगातार खराब रहता है तो आप दशहरे के दिन शमी के पेड़ की एक छोटी से लकड़ी को काले धागे में लपेटकर अपने गले में धारण कर लें। ऐसा करने से आपका स्वास्थय जल्द ही ठीक हो जाएगा।

5. यदि आप शनि देव को शांत करना चाहते हैं तो दशहरे के दिन शाम के समय शनि देव के मंत्रों का जाप करें और शमी की सुखी हुई लकड़ी लाकर हवन सामग्री में काले तिल डालकर हवन करें। ऐसा करने से आपके कुंडली में शनि देव शांत हो जाएंगे और बुरे फलों की जगह शुभ फल देने लगेंगे।


इसे भी पढ़ें : Vijayadashami 2019 : विजयदशमी के टोटके करेंगे मालामाल

6.यदि आपको लगता है कि आपके घर में भूत प्रेत या फिर घर में ऐसी किसी अनजान शक्ति का वास है तो आप दशहरे के दिन शमी के पेड़ के कांटों से हवन करें। ऐसा करने से इस प्रकार की बुरी शक्ति आपसे और आपके घर से दूर हो जाएंगी।

7. यदि आप शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती से परेशान हैं तो आपको दशहरे से लगातार 40 दिनों तक शमी के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से आपको शनि के साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी।

8. यदि आपको अपने जीवन में सफलता प्राप्त नहीं हो रही है तो आप दशहरे के दिन शमी के वृक्ष की पूजा करें और उसकी कुछ पत्तियों को अपने पास संभाल कर रख लें और जब भी किसी जरूरी काम पर जाएं तो उन पत्तियों को अपने साथ अवश्य लें जाएं। ऐसा करने से आपको निश्चित ही सफलता प्राप्त हो जाएगी।

9. यदि आपको धन की समस्या से परेशान हैं तो दशहरे के दिन शमी के वृक्ष की पूजा करके उसकी कुछ पत्तियों को अपने धन स्थान पर रख लें। ऐसा करने से आपके धन में निरंतर वृद्धि होती रहेगी।

10.यदि आप किसी कोर्ट केस में फंसे हुए हैं तो दशहरे के दिन शमी के वृक्ष की पूजा करें। इसके बाद प्रत्येक शनिवार को शाम के समय शमी के पेड़ के नीचे एक तेल का दीपक जलाएं और उसी जगह पर थोड़ा सा बूरा या कुछ मीठा चिटियों के डाल दें। ऐस करने से आपका वह कोर्ट केस जल्द ही समाप्त हो जाएगा। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News