Hariyali Teej 2019 : हरियाली तीज पर क्या करें और क्या न करें

हरियाली तीज पर क्या करें और क्या न करें यह जानना प्रत्येक सुहागन स्त्री के लिए आवश्यक हैं, हरियाली तीज व्रत में मां पार्वती की पूजा के बाद लाल मिट्टी से स्नान करना चाहिए और हरियाली तीज के दिन न तो किसी की बुराई करें और न ही किसी की निंदा करें।;

Update: 2019-08-01 13:19 GMT

Hariyali Teej 2019 हरियाली तीज पर क्या करें और क्या न करें यह जानने से सुहागन स्त्रियां इस व्रत का पूरा लाभ प्राप्त कर सकती है। हरियाली तीज के दिन ही भगवान शिव और मां पार्वती का पूर्नमिलन हुआ था। हरियाली तीज का त्यौहार साल 2019 (Hariyali Teej Festival 2019) में 3 अगस्त 2019 (3 August 2019) के दिन मनाया जाएगा। इस व्रत को निर्जल रहकर किया जाता है। हरियाली तीज के दिन महिलाएं तीज माता के गीत गाती हैं और नृत्य करती हैं। इस दिन झूला झूलने का भी विधान है। शास्त्रों के अनुसार हरियाली तीज का व्रत रखने वाली महिला को अखंड सौभाग्यवती रहने का वरदान मिलता है। तो आइए जानते हैं हरियाली तीज पर क्या करें और क्या न करें


हरियाली तीज पर क्या करें (Hariyali Teej Per Kya Kare)

1.हरियाली तीज के दिन सबसे पहले सभी स्त्रियों को मां पार्वती की प्रतिमा को रेशमी वस्त्र और गहनों से सजाना चाहिए।

2.इसके बाद मां की प्रतिमा को बीच में रखकर सभी स्त्रियों को चारों और एकत्रित होना चाहिए।

3.हरियाली तीज के दिन सभी स्त्रियों में से एक स्त्री को हरियाली तीज की कथा सुनानी चाहिए और सभी स्त्रियों को ध्यान पूर्वक कथा सुननी चाहिए।

4. हरियाली तीज की कथा सुनते समय मन में अपने पति का ध्यान करना चाहिए और पति की लंबी उम्र के लिए मां से प्रार्थना करनी चाहिए।

5. हरियाली तीज के दिन मां पार्वती की पूजा के बाद लाल मिट्टी से स्नान करना चाहिए। माना जाता है कि लाल मिट्टी से स्नान करने के बाद महिलाएं पूरी तरह से शुद्ध हो जाती हैं।

6.हरियाली तीज के दिन तीज माता के गीत अवश्य गाने चाहिए। इस दिन महिलाएं गीत गाने के साथ- साथ पारंपरिक नृत्य भी करती हैं।

7.हरियाली तीज के दिन झूला- झूलने की प्रथा भी है। इसलिए हरियाली तीज के दिन झूला अवश्य झूलें।

8.हरियाली तीज के दिन सुहागन महिलाओं को पूरा श्रृंगार अवश्य करना चाहिए।

9. अगर आप अपनी बेटी के यहां सिंघारा भेज रही हैं तो उसमें सुहाग की सभी वस्तुएं अवश्य सम्मिलित करें। सिंघारा देते समय ध्यान रखें कि कोई भी सुहाग की चीज छु़ट ना जाए।

10.हरियाली तीज पर माता पार्वती के साथ- साथ भगवान शिव की पूजा अवश्य करनी चाहिए।


हरियाली तीज पर क्या न करें (Hariyali Teej Per Kya Na Kare)

1. अगर आप हरियाली तीज का व्रत रख रही हैं तो किसी भी प्रकार से अपने पति से छल या कपट न करें और न हीं उनसे झूठ बोलें।

2 . हरियाली तीज के दिन न तो किसी की बुराई करें और न ही किसी की निंदा करें। ऐसा करने से आपको हरियाली तीज के व्रत का पूर्ण फल प्राप्त नही होगा।

3. हरियाली तीज के दिन अपने पति के साथ दुर्व्यवहार न करें।

4. हरियाली तीज का व्रत निर्जल रहकर किया जाता है। इस दिन पूरे विधि - विधान का ध्यान रखें।

5 . हरियाली तीज के दिन श्रृंगार को अधिक महत्व दिया जाता है, इसलिए इस दिन सोलह श्रृंगार अवश्य करें। पूजा के समय तो इस बात का विशेष ध्यान रखें।

6 . हरियाली तीज के दिन काले और सफेद वस्त्र का प्रयोग बिल्कुल भी न करें। इस दिन लाल और हरे रंग के वस्त्रों का ही प्रयोग करें।

7. हरियाली तीज के दिन पुराने वस्त्रों का प्रयोग न करें।

8. जो महिलांए हरियाली तीज का व्रत रखती हैं उन्हें सोना नहीं चाहिए। शास्त्रों के अनुसार जो महिला व्रत रखकर सो जाती है। वह अगले जन्म में अजगर बनना पड़ता है। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News