Hartalika Teej 2019 : हरतालिका तीज पर क्या करें और क्या न करें

हरतालिका तीज पर क्या करें और क्या न करें , यह जानकर आप इस व्रत का पूर्ण लाभ प्राप्त कर सकते हैं, हरतालिका तीज के दिन 16 श्रृंगार को अधिक महत्व दिया जाता है, इसलिए हरतालिका तीज पर महिलाओं को सोलह श्रृंगार अवश्य करना चाहिए, तो आइए जानते हैं हरतालिका तीज पर क्या करें और क्या न करें;

Update: 2019-08-26 10:20 GMT

Hartalika Teej 2019 हरतालिका तीज पर क्या करें और क्या न करें यह जानकर आप अपने व्रत को विधि विधान से पूर्ण कर सकती हैं। हरतालिका तीज का व्रत (Hartalika Teej Vrat) सुहागन स्त्रियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए करती हैं, कुंवारी कन्याएं इस व्रत को अच्छे पति को प्राप्त करने के लिए करती हैं और विधवा महिलाएं इस व्रत को अगले जन्म में अच्छे पति की कामना से करती हैं। हरतालिका तीज का व्रत इस साल 2019 (Hartalika Teej Vrayt 2019) में 1 सितंबर 2019 के दिन रखा जाएगा। तो आइए जानते हैं हरतालिका तीज पर क्या करें और क्या न करें


हरतालिका तीज पर क्या करें (Hartalika Teej Per Kya Kare)

1.हरतालिका तीज के दिन भगवान गणेश, शिव जी और माता पार्वती की प्रतिमा रेत से ही बनाकर पूजन करें। ऐसा करने से आपको हरतालिका तीज के व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होगा।

2.हरतालिका तीज पर सुबह पूजन करने के समय हरतालिका तीज की कथा सुननी चाहिए। उसके बाद शाम के समय आपको चार पहरों की पूजा करनी चाहिए।

3. हरतालिका तीज पर 16 श्रृंगार को अधिक महत्व दिया है। इसलिए इस दिन महिलाओं को सभी 16 श्रृंगार अवश्य करने चाहिए। बिना श्रृंगार के हरतालिका तीज का व्रत अधूरा माना जाता है और इस व्रत के पूर्ण फलों की प्राप्ति भी नही होती।

4.हरतालिका तीज के दिन शादीशुदा लड़किया अपने माईके में झूला अवश्य झूलती हैं। इसलिए अपने माईके में झूला अवश्य झूलें। माना जाता है कि हरतालिका के दिन झूला झूलने से पति और पत्नी में प्रेम बढ़ता है।

5.हरतालिका तीज का व्रत सुहागन महिलाओं, कुंवारी कन्याओं के साथ- साथ विधवा स्त्रियां भी रख सकती हैं। इसलिए इस व्रत को अधिक महत्व दिया जाता है।

6.हरतालिका तीज के दिन हरी चीजों को अधिक महत्व दिया जाता है। मेंहदी को सुहाग का प्रतीक माना जाता है। मेहंदी में शीतलता होती है। इसलिए हरतालिका तीज के दिन महिलाओं को मेहंदी अवश्य लगानी चाहिए।

7.हरतालिका तीज के दिन अपनी सास को उपहार अवश्य भेजें जिसमें सभी प्रकार के श्रृंगार का सामान अवश्य होना चाहिए। ऐसा करने से आपको आपकी सास का आर्शीवाद प्राप्त होगा।

8.हरतालिका तीज के दिन पूजा के बाद लाल मिट्टी से स्नान अवश्य करें। माना जाता है कि लाल मिट्टी से स्नान करने से पूरा शरीर पवित्र हो जाता है।

9.हरतालिका तीज के दिन अपने पति का आर्शीवाद लें क्योंकि पति के आर्शीवाद के बिना यह व्रत अधूरा माना जाता है।

10. हरतालिका तीज के दिन शक्कर का सेवन बिल्कुल भी न करें। क्योंकि इस दिन शक्कर का सेवन वर्जित होता है।


हरतालिका तीज पर क्या न करें (Hartalika Teej Per Kya Na Kare)

1.हरतालिका तीज का व्रत रखने वाली महिला अगर रात के समय में सो जाती है तो वह अगले जन्म में अजगर को रूप में जन्म लेती है। इसलिए इस दिन व्रत रखने वाली महिला को रात के समय सोना नहीं चाहिए। सारी रात जागकर माता पार्वती और भगवान शिव का जागरण करना चाहिए।

2.हरतालिका तीज के दिन अगर कोई महिला गलती से कुछ खा लेती है तो अगल जन्म में वानर के रूप में जन्म लेती है। इसलिए किसी भी रूप में व्रत के समय अन्न को ग्रहण न करें।

3. हरतालिका तीज का व्रत निर्जल रहकर किया जाता है। इस दिन अगर कोई व्रत करने वाली महिला गलती से भी अगर पानी की एक बूंद ग्रहण कर ले तो वह अगले जन्म में मछली बन जाती है। इसलिए महिलाओं को इस दिन किसी भी रूप में जल ग्रहण नहीं करना चाहिए।

4.हरतालिका तीज के व्रत में दूध पीना भी निषेध माना गया है। इस दिन अगर कोई महिला गलती से भी दूध पी लेती है तो वह अगले जन्म में सर्प योनी में जन्म लेती है। इसी कारण इस दिन दूध का ग्रहण करना भी निषेध माना गया है।

5. हरतालिका तीज का व्रत रखने वाली महिलाओं को किसी भी प्रकार से क्रोध नहीं करना चाहिए। क्रोध करने से मन की पवित्रता नष्ट हो जाती है। गुस्से को शांत करने के लिए इसी कारण से हरितालिका तीज पर महिलाएं हाथों में मेहंदी लगाती हैं।

6.हरतालिका तीज के दिन अपने पति से न झगड़े। क्योंकि यह व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है। अगर आप ऐसा करती हैं तो माता पार्वती आपसे रुष्ट हो सकती हैं और आपको आपके व्रत का पूर्ण फल प्राप्त नही होगा।

7.हरतालिका तीज के दिन किसी की भी निंदा न करें। क्योंकि अगर आप इस दिन किसी की निंदा करती हैं तो आपको इसके अत्यंत ही भयानक परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

8.हरतालिका तीज के दिन शारीरीक संबंध न बनाएं। क्योंकि शारीरीक संबंध बनाने से व्रत खंडित हो जाता है। इसलिए हरतालिका तीज के दिन यह अवश्य ध्यान रखें कि शारीरीक संबंध न बने।

9.हरतालिका तीज के दिन किसी भी सुहागन का अपमान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपके पति को इसका परिणाम भुगतना पड़ सकता है।

10. हरतालिका तीज के दिन सुहागन महिलाओं को सभी 16 श्रृंगार अवश्य करने चाहिए। श्रृंगार के प्रति निरसता न दिखाएं नहीं तो आपको हरतालिका व्रत को आपको कोई लाभ नही होगा।  

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News