Hartalika Teej 2019 : हरतालिका तीज पर गर्भवती महिलाएं ऐसे रखें हरतालिका तीज व्रत
Hartalika Teej 2019 Date Pregnant Women Precaution For Hartalika Teej Vrat हरतालिका तीज व्रत 2019 में 1 सितंबर को रखा जाएगा, हरतालिका तीज व्रत नियम की बात करें तो हरतालिका तीज पर गर्भवती महिलाओं को निर्जल रहकर व्रत नहीं करना चाहिए, उन्हें कथा सुनने के बाद पानी अवश्य पी लेना चाहिए, तो आइए जानते हैं हरतालिका तीज पर गर्भवती महिलाएं कैसे व्रत रख सकती हैं;
Hartalika Teej 2019 हरतालिका तीज का व्रत सुहागन स्त्रियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। यह व्रत गर्भवती महिलाएं भी अपने पति की लंबी उम्र के लिए करती हैं। लेकिन गर्भवती महिलाएं कैसे रख सकती हैं हरियाली तीज का व्रत अगर आप इसके बारे में नहीं जानती तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे। हरतालिका तीज का व्रत साल 2019 (Hartalika Teej Vrat 2019) में 1 सिंतबर 2019 (1 September 2019) के दिन रखा जाएगा। यह व्रत सुहागन स्त्रियों के साथ-साथ कुंवारी कन्या और विधवा महिला भी रख सकती हैं तो आइए जानते हैं हरतालिका तीज पर गर्भवती महिलाएं कैसे व्रत रख सकती हैं।
हरतालिका तीज पर गर्भवती महिलाएं कैसे रखें व्रत (Hartalika Teej Per Garbhwati Mahila Kaise Rakha Vrat)
1. हरतालिका तीज का व्रत अगर कोई गर्भवती महिला करती है तो उसे ज्यादा देर तक बैठना नहीं चाहिए। वह सिर्फ पूजा के समय ही बैठे तो ज्यादा सही है।
2. हरतालिका तीज का व्रत गर्भवती महिला को निर्जल रहकर नहीं करना चाहिए। गर्भवती महिला को हरतालिका तीज की कथा सुनने के बाद पानी अवश्य पी लेना चाहिए।
3.हरतालिका तीज पर गर्भवती महिला को ज्यादा भाग- दौड़ नहीं करनी चाहिए। नहीं तो इससे उसके होने वाले बच्चे पर असर पड़ सकता है।
4. हरतालिका तीज पर अगर कोई गर्भवती महिला व्रत रखती है और अगर भूख के कारण वह अधिक परेशानी महसूस करती है तो वह फलाहार कर सकती है।
5.यदि कोई गर्भवती महिला हरतालिका तीज का व्रत रखती है तो उसे ज्यादा चाय का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपको परेशानी हो सकती है।
6.यदि आप गर्भवती हैं और हरतालिका तीज का व्रत करती हैं तो रात का जागरण अपने सामर्थ्य के अनुसार ही करें। जागरण में ज्यादा देर तक न बैठें।
7.हरतालिका तीज पर गर्भवती महिलाओं को ज्यादा मिठाई का सेवन करने से बचना चाहिए।
8. हरतालिका तीज पर गर्भवती महिलाएं झूला न झूलें। झुला झूलना आपके लिए खतरनाक हो सकता है।
9.यदि आप हरतालिका तीज का व्रत करती हैं तो आपको ज्यादा झुकने वाला कोई भी काम नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपके बच्चे पर बुरा असर पड़ सकता है।
10. हरतालिका तीज पर ज्यादा दूर की यात्रा न करें बल्कि हो सके तो घर से दूर कहीं पर भी न जाएं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App