Holi 2020 Date In India : जानिए होलिका पूजन की संपूर्ण विधि

Holi 2020 Date In India : होली का पर्व रंगों का त्योहरा कहलाता है. लेकिन होली से एक दिन पहले होलिका की पूजा (Holika Ki Puja) करके उसका दहन किया जाता है, शास्त्रों के अनुसार विधिवत होलिका पूजन करने से भगवान विष्णु (Lord Vishnu) का पूर्ण आर्शीवाद प्राप्त होता है तो चलिए जानते हैं होलिका पूजन की संपूर्ण विधि;

Update: 2020-02-19 10:58 GMT

Holi 2020 Date In India : होली का त्योहार (Holi Festival) 10 मार्च 2020 को मनाया जाएगा। लेकिन उससे पहल 9 मार्च 2020 (9 March 2020) को होलिका का पूजन करके उसका दहन किया जाएगा। माना जाता है कि होलिका पूजन विधिवत ही करना चाहिए और यदि आप होलिका पूजन की संपूर्ण विधि के बारे में नहीं जानते तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे तो चलिए जानते हैं होलिका पूजन की संपूर्ण विधि

होलिका पूजन विधि (Holika Pujan Vidhi)

1. होलिका पूजन (Holika Pujan) से पहले किसी पवित्र नदी या सरोवर में स्नान करके साफ वस्त्र धारण करने चाहिए।

2. इसके जिसमें गोबर से अलग- अलग प्रकार से बने उपलों की चार मालाएं बनाएं।यह चार मालाएं अग्नि देव, शीतला माता, हनुमान जी और घर के सभी सदस्यों के लिए बनाए जाती है।


3. माला बनाने के बाद पूजा की थाली तैयार करें। जिसमें एक सूती कलावा, घी का दीपक , गुलाल, हल्दी, जौं या गेहूं की बालियां, फूल, मालाएं और आटा , गुड़ अक्षत, रोली, कपूर,दो लौंग, अगरबत्ती और बताशे अवश्य ही होने चाहिए।

4.यह सभी चीजें थाली में रखें और इसके साथ ही 3 उपलों की माला भी थाली में रखें। शीतला माता की माला अपने घर पर ही रखें और इसके बाद एक लोटे में जल लें और उसमें कुछ मीठा अवश्य डालें।

Also Read : Holi 2020 Date And Time : होली 2020 में कब है, जानिए शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और कथा

5.इसके बाद जहां पर होलिका दहन (Holika Dahan) किया जाना हैं वहां पर जाएं और होलिका के सामने थोड़ा सा जल डालकर उस जगह को साफ कर लें।

6. उस जगह को साफ करने के बाद उसी जगह पर आटें और हल्दी से एक स्वास्तिक बनाएं।


7. इसके बाद होलिका पर उगलों की माला चढ़ाएं और उसके बाद एक- एक करके सभी पूजन सामग्री को चढ़ाएं और फिर गुलाल चढ़ाएं।

8. गुलाल अर्पित करने के बाद दो लौंग के जोड़े, घी और कपूर चढ़ाएं।

9. इसके बाद धूप व दीप जलाएं और बाकी बची सामग्री को भी होलिका पर अर्पित करें और फूल, मालाएं चढ़ाएं।

Also Read : Holi 2020 Festival: होली पर ऐसे करें वशीकरण, मान जाएगा रूठा हुआ प्यार मानेगा आपकी सारी बात

10. फूल माला चढ़ाने के बाद जल चढ़ाते हुए होलिका की सात परिक्रमा करें।

11. इसके बाद कच्चे सूत के धागे को होलिका पर सात बार लपेटें और अपने प्रार्थना करें कि आपकी पूजा सफल हो।

12. पूजा समाप्त करने के बाद घर आकर उसी लोटे का जल थोड़ा सा घर की चौखट पर डालें और घर के दोनों तरफ हल्दी से स्वास्तिक बनाएं।  

Tags:    

Similar News