Kajari Teej 2019 : कजरी तीज पर सुहागन स्त्रियां क्या करें और क्या न करें
कजरी तीज का व्रत में सुहागन स्त्रियों को 16 श्रृंगार अवश्य करना चाहिए, जबकि कजरी तीज पर सुहागन स्त्रियों को सफेद साड़ी बिल्कुल भी नहीं पहननी चाहिए, आइये जानते हैं कजरी तीज की सावधानियों के बारे में...;
Kajari Teej 2019 कजरी तीज पर सुहागन स्त्रियों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। यह तो प्रत्येक महिला जानना चाहती हैं। कजरी तीज (Kajari Teej) को कई नामों से पुकारा जाता है। इस दिन मां पार्वती की पूजा की जाती है। सुहागन स्त्रियां इस व्रत को अखंड सौभाग्यवती रहने के लिए तो वहीं कुंवारी कन्या इस व्रत को एक अच्छे और सुयोग्य पति की प्राप्ति के लिए करती हैं। कजरी तीज का त्योहार साल 2019 (Kajari Teej Festival) में 18 अगस्त 2019 के दिन मनाया जाएगा। कजरी तीज को कजली तीज, बूढ़ी तीज, सातूड़ा तीज आदि नामों से भी पुकारा जाता है। तो आइए जानते हैं कजरी तीज पर सुहागन स्त्रियां को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।
कजरी तीज पर सुहागन स्त्रियां ये काम करें
1. कजरी तीज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की मिट्टी की प्रतिमा बनाकर विधिवत पूजा करनी चाहिए।
2.कजरी तीज के दिन गेहू,चावल, चना, घी व मेवे के मिष्ठान अवश्य बनाएं।
3. कजरी तीज के दिन सभी सुहागन स्त्रियों को श्रृंगार का दान अवश्य करें। ऐसा करने से अखंड सौभाग्यवती होने का वरदान प्राप्त होगा।
4.कजरी तीज के दिन सुहगन स्त्रियों को सभी श्रृंगार अवश्य करना चाहिए। बिना श्रृंगार के यह व्रत अधूरा माना जाता है।
5. कजरी तीज के दिन भगवान विष्णु की पूजा भी अवश्य करनी चाहिए।
6.कजरी तीज का त्योहार सुहागन स्त्रियां अपने माईके में जाकर मानाती है। कुछ महिलाएं इस त्योहार को अपने मामा के यहां जाकर भी मनाती हैं।
7.कजरी तीज के दिन जो पकवान बनते हैं। वह पूजा के बाद सबसे पहले सास के पैर छुकर उन्हें दिए जाते हैं।
8.कजरी तीज के दिन मेहंदी अवश्य लगाएं। बिना मेंहदी के यह व्रत अधूरा माना जाता है।
9.कजरी तीज के दिन बड़ो का आर्शीवाद अवश्य लें।
10. कजरी तीज के दिन अपने पति की सभी बाते मानें। उन्हें किसी भी प्रकार से परेशान न करें।
कजरी तीज पर सुहागन स्त्रियां ये काम न करें
1. कजरी तीज के दिन कोई भी विवाहित महिला सफेद रंग की साड़ी न पहने और न हीं बिना श्रृंगार और जेवर के रहे।
2.कजरी तीज का व्रत निर्जल रहकर किया जाता है। लेकिन अगर आपका स्वास्थय ठीक नहीं हैं तो आप फलाहार कर सकती हैं। लेकिन इस दिन अन्न ग्रहण न करें।
3. कजरी तीज के दिन साफ सफाई को विशेष महत्व दिया जाता है। इसलिए साफ सफाई का ध्यान अवश्य रखें।
4.कजरी तीज के दिन पति से कोई ऐसी बात बिल्कुल भी न बोलेष जिससे उन्हें दुख पहुंचे।
5. कजरी तीज के दिन हिंसा बिल्कुल भी न करें और न ही मुहं से अपशब्द निकालें।
6. कजरी तीज के दिन पति को दूरी न बनाएं।
7.कजरी तीज के दिन किसी की भी चुगली न करें और न हीं मन में किसी के लिए ईष्या की भावना रखें।
8. कजरी तीज के दिन घर में कलेश न करें। घर के सभी लोगों को अच्छा व्यवहार करें।
9.कजरी तीज के दिन सुहागनें मेंहदी अवश्य लगाएं क्योंकि मेहंदी प्रेम का प्रतीक माना जाता है।
10 कजरी तीज के दिन हाथों को खाली न रखें। इस दिन हाथी में चूड़ियां अवश्य पहने।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App