Lohri 2020 : लोहड़ी पर राशि के अनुसार करें ये उपाय, सुख और समृद्धि के साथ चमक उठेगा भाग्य
Lohri 2020 / लोहड़ी 2020 : लोहड़ी के दिन राशि के अनुसार राशि के अनुसार उपाय करने से जीवन के सभी सुखों को प्राप्त किया जा सकता है, लोहड़ी का त्योहार पंजाब के अलावा देश के विभिन्न हिस्सों में मनाया जाता है तो चलिए जानते हैं लोहड़ी पर राशि के अनुसार क्या उपाय करें।;
Lohri 2020 / लोहड़ी 2020 : लोहड़ी के त्योहार (Lohri Festival) की तैयारी काफी समय पहले ही होने लगती है। इस त्योहार को हर्ष और उल्लास का त्योहार माना जाता है। लोहड़ी (Lohri) के दिन अग्नि के चारो और परिक्रमा करके कुछ चीजें अर्पित की जाती है। लेकिन यदि आप अपनी राशि के अनुसार कुछ उपाय करते हैं तो आपको जीवन के सभी दुखों से मुक्ति मिल जाएगी तो चलिए जानते हैं लोहड़ी पर राशि के अनुसार क्या उपाय करें।
लोहड़ी 2020 मेष राशि के उपाय (Lohri 2020 Remedies For Aries )
मेष राशि के जो जातक रोगों से पीड़ित है। उन्हें लोहड़ी की अग्नि में दो लौंग, दो बताशे और तिल अपने सिर से सात बार घुमाकर लोहड़ी की अग्नि में डालने चाहिए। ऐसा करने से उन्हें उस रोग से हमेशा के लिए मुक्ति मिल जाएगी।
लोहड़ी 2020 वृषभ राशि के उपाय (Lohri 2020 Remedies For Taurus)
वृषभ राशि के जातको को बताशे और मिश्री लोहड़ी की अग्नि में अवश्य अर्पित करने चाहिए। ऐसा करने से आपको धन और धान्य की प्राप्ति होगी। इतना ही नहीं ऐसा करने से आपको जीवन के सभी सुखों की भी प्राप्ति होगी।
लोहड़ी 2020 मिथुन राशि के उपाय (Lohri 2020 Remedies For Gemini)
मिथुन राशि के जातको को लोहड़ी के दिन आपको एक मूंग और गेहूं को अपने हाथों से अग्नि में अर्पित करना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपके परिवार में सुख और शांति हमेशा के लिए बनी रहेगी। इतना ही नहीं आपके परिवार वालों का एक- दूसरे से प्यार भी अधिक बढ़ जाएगा।
लोहड़ी 2020 कर्क राशि के उपाय (Lohri 2020 Remedies For Cancer)
कर्क राशि के जातको को लोहड़ी के दिन चावल, खील और बताशे लोहड़ी की अग्नि में समर्पित करनी चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी और साथ ही आपको जीवन के सभी कष्ट समाप्त हो जाएंगे।
लोहड़ी 2020 सिंह राशि के उपाय (Lohri 2020 Remedies For Leo)
सिंह राशि के जातको को लोहड़ी की अग्नि में गेहूं और मूंगफली अर्पित करने चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको जीवन में मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। इतना ही नहीं आपको यदि आप नौकरी करते हैं तो आपको इससे पदोन्नति भी मिलेगी।
लोहड़ी 2020 कन्या राशि के उपाय (Lohri 2020 Remedies For Virgo)
कन्या राशि के जातको को रेवड़ी, मूंगफली और बताशे अग्नि में समर्पित करने चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको व्यापार में होने वाले सभी घाटों से छुटकारा मिलेगा और आपके व्यापार में दिन दुगनी और रात चौगनी तरक्की होगी।
लोहड़ी 2020 तुला राशि के उपाय (Lohri 2020 Remedies For Libra)
तुला राशि के जातको को लोहड़ी के दिन ज्वार, एक जोडी़ लौंग और बताशे अग्नि में डालने चाहिए। ऐसा करने से आपकी संतान संबंधी सभी प्रकार की समस्याएं समाप्त हो जाएंगी और आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी।
लोहड़ी 2020 वृश्चिक राशि के उपाय (Lohri 2020 Remedies For Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातको को लोहड़ी की अग्नि में मूंगफली, रेवड़ी और तिल की कोई वस्तु समर्पित करनी चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको अपने जीवन में किसी भी प्रकार के कष्टों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
लोहड़ी 2020 धनु राशि के उपाय (Lohri 2020 Remedies For Sagittarius)
धनु राशि के जातको को लोहड़ी के दिन चने की दाल और हल्दी की गांठ लोहड़ी की अग्नि में जरूर डालनी चाहिए। ऐसा करने से आपको वैवाहिक सुखों की प्राप्ति होगी और यदि आपका विवाह नहीं हो पा रहा है तो आपका विवाह बहुत ही जल्द हो जाएगा।
लोहड़ी 2020 मकर राशि के उपाय (Lohri 2020 Remedies For Capricorn)
लोहड़ी के दिन मकर राशि के जातको को काली सरसों, जायफल और दो लौंग अग्नि में अवश्य समर्पित करने चाहिए। ऐसा करने से आपको नौकरी में आ रही सभी प्रकार की परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।
लोहड़ी 2020 कुंभ राशि के उपाय (Lohri 2020 Remedies For Aquarius)
कुंभ राशि के जातको को लोहड़ी के दिन काले चने और दो लौंग अग्नि में अवश्य समर्पित करने चाहिए।यदि आप ऐसा करते हैं तो आपके जीवन के सभी अनिष्ट टल जाएंगे और आपको लंबी उम्र की प्राप्ति होगी।
लोहड़ी 2020 मीन राशि राशि के उपाय (Lohri 2020 Remedies For Pisces)
लोहड़ी के दिन मीन राशि के जातको को पीली सरसो और हल्दी की गांठ को लोहड़ी की अग्नि में अवश्य अर्पित करने चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपके शुभ और मांगलिक कार्यों में आने वाले सभी विघ्न समाप्त हो जाएंगे।