Mars Transit 2020 Effects: 22 मार्च को मंगल का अपनी उच्च राशि में गोचर, इन चार राशियों के जातको की लगेगी लॉटरी

Mars Transit 2020 Effects : मंगल 22 मार्च को अपनी उच्च राशि मकर में प्रवेश करने जा रहा है, मंगल को नवग्रहों में सेनापति माना जाता है, मंगल का यह राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए सकारात्मक तो कुछ राशियों के जातको के लिए नकारात्मक रहेगा तो चलिए जानते हैं मंगल के मकर राशि में गोचर करने पर 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।;

Update: 2020-03-15 02:50 GMT

Mars Transit 2020 Effects : मंगल का गोचर 22 मार्च 2020 को यानी रविवार को दोपहर 3 बजकर 2 मिनट पर धनु राशि से मकर राशि में होने जा रहा है। मकर राशि में मंगल 4 मई 2020 को रात 9 बजकर 4 मिनट तक इसी राशि में स्थित रहेंगे। मंगल का यह गोचर सभी लोगो के जीवन पर प्रभाव डालेगा। इसका असर कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए अशुभ रहेगा तो चलिए जानते हैं मंगल के मकर राशि में गोचर करने पर 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।


 मेष राशि मंगल का गोचर (Mars Transit For Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर दशम भाव में हो रहा है। दशम भाव से कर्म का विचार किया जाता है। मंगल का राशि परिवर्तन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। मंगल के परिवर्तन के कारण आपको अपने उच्च अधिकारियों से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। इसके साथ ही आपको उच्च पद की प्राप्ति भी हो सकती है। लेकिन इस समय में आपको अति आत्मविश्वास से बचना चाहिए। इस समय में आपकी माता जी में गुस्से की अधिकता रह सकती है। वैसे आपको इस समय में पारिवारिक सुख भी पूर्ण रूप से प्राप्त होगा।


 वृषभ राशि मंगल का गोचर (Mars Transit For Taurus)

वृषभ राशि के लिए मंगल का गोचर नवम भाव में हो रहा है। नवम भाव से भाग्य का विचार किया जाता है। मंगल का राशि परिवर्तन होने के कारण आपके पिता की सेहत इस समय में खराब हो सकती है। आपको विदेशों से भी इस समय में लाभ हो सकता है या फिर आप विदेश भी जा सकते हैं। इस समय में आपका भाग्य आपका पूर्ण साथ देगा। जिसकी वजह से आपके मान- सम्मान में भी वृद्धि होगी। लेकिन यह समय आपके छोटे भाई बहनों के लिए भी ठीक नहीं है उन्हें इस समय में किसी तरह की कोई परेशानी आ सकती है। 


 मिथुन राशि मंगल का गोचर (Mars Transit For Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर आठवें भाव में हो रहा है। आठवें भाव से मृत्यु का विचार किया जाता है। मंगल का राशि परिवर्तन होने के कारण आपको कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मंगल का परिवर्तन होने की वजह से आपको किसी प्रकार की चोट या दुर्घटना हो सकती है। इस समय में आपका स्वास्थय भी पूरी तरह से आपका साथ नहीं देगा। ससुराल पक्ष से भी आपके संबंध खराब हो सकते हैं। वाणी मे कटुता के कारण आपका लोगो से झगड़ा भी हो सकता है। जिसके लिए आपको सावधान रहना चाहिए।


 कर्क राशि मंगल का गोचर (Mars Transit For Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर सातवें भाव में हो रहा है। सातवें भाव से विवाह और व्यापार का विचार किया जाता है। मंगल का राशि परिवर्तन आपको व्यापार में लाभ देगा। आपको इस समय में कोई ऐसा व्यक्ति मिलेगा जिसकी मदद से आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने में सक्षम रहेंगे। लेकिन दांपत्य जीवन के लिए मंगल का परिवर्तन शुभ नहीं है। इस समय में आपके जीवनसाथी में गुस्सा बढ़ सकता है और आपकी उनके साथ छोटी- छोटी बातों पर झगड़ा हो सकता है। परिवार में किसी तरह की कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। 


 सिंह राशि मंगल का गोचर (Mars Transit For Leo)

सिंह राशि वालों के लिए मंगल का गोचर छठे भाव में हो रहा है। छठे भाव से रोग और शत्रु का विचार किया जाता है। मंगल का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ है। इस समय में आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। आपके शत्रु इस समय में आपके सामने आने से भी डरेंगे। यदि आपका कोई कोर्ट केस चल रहा है तो यह समय आपके लिए काफी शुभ है।मंगल का परिवर्तन आपको आपके कोर्ट केस में सफलता दिलाएगा। लेकिन इस समय में आपके खर्च बढ़ सकते हैं और आपमें गुस्सा भी बढ़ सकता है। जिससे आपको बचना चाहिए।


कन्या राशि मंगल का गोचर (Mars Transit For Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर पांचवें भाव में हो रहा है। पांचवें भाव से प्रेम और संतान का विचार किया जाता है। मंगल का राशि परिवर्तन शेयर बाज़ार, सट्टा, लाटरी आदि से लाभ दिला सकता है। लेकिन प्रेम संबंधों के लिए यह समय अच्छा नही है आपके प्रेमी में गुस्सा बढ़ सकता है।जिसकी वजह से आपकी और उनकी लड़ाई भी हो सकती है। आपका इस समय में ब्रेकअप भी हो सकता है।वहीं यदि आपकी संतान है तो इस समय में उसे चोट भी लग सकती है। संतान का आपको इस समय में विशेष रूप से ख्याल रखने की आवश्यकता है।


 तुला राशि मंगल का गोचर (Mars Transit For Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर चौथे भाव में हो रहा है। चौथे भाव से माता और सुख का विचार किया जाता है। मंगल का राशि परिवर्तन आपकी माता के स्वास्थय के लिए ठीक नहीं है।मंगल का परिवर्तन होने के कारण आपको जमीन से संबंधित कोई लाभ हो सकता है। यदि आप कोई फ्लैट या घर खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए भी यह समय काफी शुभ है। लेकिन यदि आप नौकरी करते हैं तो आपकी अपने उच्च अधिकारियों के साथ लड़ाई हो सकती है। जिसकी वजह से आपके मान- सम्मान में भी कमीं आ सकती है। 


 वृश्चिक राशि मंगल का गोचर (Mars Transit For Scorpio)

मंगल का गोचर वृश्चिक राशि वालों के तीसरे भाव में हो रहा है। तीसरे भाव से पराक्रम का विचार किया जाता है। मंगल का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ है। मंगल का परिवर्तन होने के कारण आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। इस समय में आप अपने काम बहुत मेहनत करेंगे।जिसका फल भी आपको प्राप्त होगा। यदि आप किसी खेल से जुड़े हुए हैं तो आपको इस समय में कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। मंगल का यह गोचर आपके भाई बहनों के लिए शुभ है। इस समय में आपके और उनके संबंधों के बीच में मधुरता आएगी।


 धनु राशि मंगल का गोचर (Mars Transit For Sagittarius)

धनु राशि के लिए मंगल का गोचर दूसरे भाव में हो रहा है। दूसरे भाव से वाणी और कुटूंब का विचार किया जाता है। मंगल का राशि परिवर्तन आपकी वाणी को कटू बनाएगा। वहीं मंगल का परिवर्तन परिवार में भी किसी तनाव को जन्म दे सकता है। रिश्तेदारों के साथ आपका झगड़ा भी हो सकता है। वैसे यह मंगल आपके धन के लिए काफी अच्छा है। इस समय में आपको धनलाभ के योग बनेंगे। जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। वहीं जो लोग प्रेम संबंधों में हैं उनके लिए भी यह समय अनुकूल नहीं कहा जा सकता।


मकर राशि मंगल का गोचर (Mars Transit For Capricorn)

मंगल का गोचर आपके लग्न भाव में हो रहा है। लग्न से शरीर का विचार किया जाता है। मंगल का राशि परिवर्तन आपके अंदर गुस्से को बढ़ाएगा। जिसकी वजह से आप दुस्सहासी भी हो सकते हैं। मंगल का परिवर्तन आपके दांपत्य जीवन पर भी असर डालेगा। आपका इस समय अपने जीवनसाथी के साथ झगड़ा भी हो सकता है। वहीं व्यापार में भी आपको किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मंगल का परिवर्तन आपके अपने ससुराल वालों के साथ रिश्तों में कुछ खटास उत्पन्न कर सकता है।इसलिए सावधान रहें।


कुंभ राशि मंगल का गोचर (Mars Transit For Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए मंगल का बारहवें भाव में हो रहा है। बारहवें भाव से व्यय का विचार किया जाता है। मंगल का राशि परिवर्तन आपके लिए अशुभ है। मंगल का परिवर्तन होने के कारण आपके खर्च बढ़ सकते हैं। आपको इस समय में लंबी दूरी की यात्राओं पर भी जाना पड़ सकता है। वहीं स्वास्थय के लिहाज से भी मंगल का यह गोचर आपके लिए शुभ नहीं है। आपको इस समय में अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए कर्ज भी लेना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में भी तनावपूर्ण स्थितियां उत्पन्न होंगी। 


मीन राशि मंगल का गोचर (Mars Transit For Pisces)

मंगल का गोचर मीन राशि के जातकों के लिए ग्यारहवें भाव में हो रहा है। ग्यारहवें भाव से आय का विचार किया जाता है। मंगल का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ है। मंगल का परिवर्तन होने के कारण आपको चारो और से लाभ की प्राप्ति होगी। आपकी आय में इस समय में बढ़ोतरी हो सकती है।इस समय में आपके सभी रूके हुए कार्य पूर्ण हो जाएंगे। लेकिन विद्यार्थियों को इस समय में अपनी शिश्रा में कुछ रूकावटों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं यदि आपकी संतान है तो उसे इस समय में स्वास्थय संबंधी परेशानियां रह सकती हैं।

Tags:    

Similar News