बुध का तुला से वृश्चिक राशि में गोचर, इन तीन राशि के जातक का बुरा वक्त शुरू
बुध का गोचर मिथुन राशि के जातकों के लिए छठे भाव में होने जा रहा है, जिसकी वजह से इस राशि के जातकों को शत्रुओं से परेशानी हो सकती है,वहीं इनके खर्चों में भी अधिकता रह सकती है, इसके अलावा बुध का वृश्चिक राशि में गोचर करने पर 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है आइए जानते हैं।;
बुध का गोचर 23 अक्टूबर 2019 यानी बुधवार के दिन सुबह दोपहर 11:33 बजे तुला से वृश्चिक राशि में हो रहा है और 7 नवंबर 2019 यानी गुरुवार को दोपहर 03:39 तक इसी राशि में स्थित रहेंगे। बुध का ग्रहों का राजकुमार माना जाता है। इसके अलावा बुध को व्यापार,बुद्धि और वाणी का कारक भी माना जाता है। बुध के गोचर के कारण सभी राशियों पर इसका अनुकुल और प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा बुध का वृश्चिक राशि में गोचर करने पर 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है आइए जानते हैं।
बुध का गोचर मेष राशि (Mercury Transist For Aries Sign)
मेष राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर आठवें भाव में होने जा रहा है। आठवें भाव से मृत्यु का विचार किया जाता है। बुध का राशि परिवर्तन आपके लिए अशुभ है। बुध के परिवर्तन के कारण आपकी सेहत कमजोर हो सकती है। इस समय में आपको अनेकों परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। लेकिन बुध के परिवर्तन के कारण आपकी वाणी मधूर हो जाएगी। आपकी वाणी का दूसरों पर अत्याधिक गहरा असर पड़ेगा। आपके परिवार वाले आपका इस समय में भरपूर साथ देंगे।
बुध का गोचर वृषभ राशि (Mercury Transist For Taurus Sign)
वृषभ राशि वालों के लिए बुध का राशि परिवर्तन सातवें भाव में होने जा रहा है। सातवें भाव से जीवनसाथी का विचार किया जाता है। बुध का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ है। बुध का परिवर्तन आपको वैवाहिक जीवन का सुख प्राप्त कराएगा। जो जातक या जातिका अभी तक कुंवारे हैं। उन्हें इस समय में वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। यदि आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो उसके लिए यह समय उपयुक्त हैं।लेकिन आपको इस समय प्रेम विवाह में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
बुध का गोचर मिथुन राशि (Mercury Transist For Gemini Sign)
बुध का गोचर आपके छठे भाव में होने जा रहा है। छठे भाव से रोग और शत्रु का विचार किया जाता है। बुध का राशि परिवर्तन आपके लिए अशुभ है। बुध का परिवर्तन आपके स्वास्थय को खराब कर सकता है। इस समय में आपका कोई पुराना रोग दुबारा से उभर सकता है। वहीं दूसरी और आपके खर्चों में भी अधिकता रहने की संभावना है। लेकिन यदि आप विदेश जाना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए काफी शुभ है। आप चाहें तो इस समय में विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।
बुध का गोचर कर्क राशि (Mercury Transist For Cancer Sign)
बुध का गोचर आपके पांचवे भाव में होने जा रहा है। पांचवे भाव से संतान और प्रेम का विचार किया जाता है। बुध का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ है। बुध का परिवर्तन आपके प्रेम संबंध को बढ़ाएगा। इस समय आपको अपने प्रेम संबंधों में शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी। इस समय इस राशि के जातकों को संतान संबंधी शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकते हैं। वहीं जिन लोगों को अभी तक संतान की प्राप्ति नहीं हुई है। उन्हें इस समय मे संतान की प्राप्ति हो सकती है।
बुध का गोचर सिंह राशि (Mercury Transist For Leo Sign)
बुध का गोचर आपके चौथे भाव में होने जा रहा है। चौथे भाव से सुख और माता का विचार किया जाता है। बुध का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ है। बुध का परिवर्तन आपके सुखों को प्रभावित करेगा। इस समय आपके सुखों में बढ़ोतरी होगी। अगर आपके माता या पिता की सेहत खराब थी तो वह भी इस समय में ठीक हो जाएगी। इस समय में आपको आपके कार्यक्षेत्र में भी अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। वहीं दूसरी और इस समय में आपके मान- सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी।
बुध का गोचर कन्या राशि (Mercury Transist For Virgo Sign)
बुध का गोचर आपके लिए तीसरे भाव में होने जा रहा है। तीसरे भाव से पराक्रम और छोटे भाई बहनों का विचार किया जाता है। बुध का परिवर्तन आपके लिए सामान्य है। बुध के राशि परिवर्तन के कारण आपके पराक्रम में तो वृद्धि होगी। लेकिन आप हर काम के लिए जल्दबाजी करेंगे। जिसकी वजह से आपके कई काम बिगड़ भी सकते हैं।वैसे इस समय आपको आपके भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। वहीं दूसरी और आपके छोटे भाई बहनों को भी इस समय में लाभ हो सकता है।
बुध का गोचर तुला राशि (Mercury Transist For Libra Sign)
बुध का गोचर आपके लिए दूसरे भाव में होने जा रहा है। दूसरे भाव से वाणी और धन का विचार किया जाता है। बुध का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ है। बुध के परिवर्तन के कारण आपके आपकी वाणी मधूर होगी। लोग इस समय आपकी बातों से अत्याधिक प्रभावित होंगे। बुध के परिवर्तन के कारण आपके धन में भी वृद्धि हो सकती है। इस समय में आपको आपकी ससुराल, लॉटरी आदि जगहों से भी धन की प्राप्ति हो सकती है।
बुध का गोचर वृश्चिक राशि (Mercury Transist For Scorpio Sign)
बुध का राशि परिवर्तन आपके पहले भाव में होेन जा रहा है। पहले भाव से लग्न का विचार किया जाता है। बुध का राशि परिवर्तन आपके लिए अशुभ है। बुध के परिवर्तन के कारण आपको मानसिक तौर पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपका स्वास्थय भी खराब हो सकता है। लेकिन आपका जीवन साथी इस समय में आपका भरपूर साथ देगा। वह आपकी इस परिस्थिति को समझेगा और आपको इस विषम परिस्थिति से निकलने में मदद भी करेगा।
बुध का गोचर धनु राशि (Mercury Transist For Sagittarius Sign)
बुध का गोचर आपके बारहवें भाव में हो रहा है। बारहवें भाव से व्यय और खर्च का विचार किया जाता है। बुध का परिवर्तन आपके लिए अशुभ है। बुध का राशि परिवर्तन आपके खर्चों को बढाएगा। इस समय मेें आपका अत्याधिक व्यय हो सकता है। इसलिए आपको अपने खर्चों पर लगाम लगानी चाहिए। लेकिन यदि आप व्यापारी हैं तो इस समय में आपको विदेशों से लाभ प्राप्त हो सकता है। वहीं दूसरी और आपको पैसों का लेन देन करने में अत्याधिक सावधानी बरतनी चाहिए।
बुध का गोचर मकर राशि (Mercury Transist For Capricorn Sign)
बुध का गोचर आपके ग्यारहवें भाव में होने जा रहा है। ग्यारहवें भाव से आय का विचार किया जाता है। बुध का परिवर्तन आपके लिए शुभ है। बुध के परिवर्तन के कारण आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है। इस समय में आपकी सभी इच्छाएं पूर्ण होंगी। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो इस समय में आपके प्रेम संबंध मजबूत होंगे। वहीं इस समय इस राशि के जातकों को अपनी संतान से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति भी हो सकती है।
बुध का गोचर कुंभ राशि (Mercury Transist For Aquarius Sign)
बुध का गोचर आपके लिए दसवें भाव में होने जा रहा है। दसवें भाव से कर्म का विचार किया जाता है। बुध का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ है। बुध के परिवर्तन के कारण आपको आपके उच्च अधिकारियों से सहयोग मिल सकता है। इस समय में आपका अपने ऑफिस में मान- सम्मान भी बढ़ सकता है। वहीं इस समय में आपकी माता की सेहत में सुधार हो सकता है और आपको सुखों की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप चाहें तो इस समय में भूमि भवन और मकान आदि भी खरीद सकते हैं।
बुध का गोचर मीन राशि (Mercury Transist For Pisces Sign)
बुध का गोचर मीन राशि वालों के लिए नवें भाव में होने जा रहा है। नवें भाव से भाग्य का विचार किया जाता है। बुध का राशि परिवर्तन आपको शुभ परिणामों की प्राप्ति कराएगा। बुध के परिवर्तन के कारण आपके भाग्य में वृद्धि होगी। अभी तक आपके जो काम नहीं बन रहे थे। वह इस समय में बननेे लगगें। इतना ही नहीं बुध के परिवर्तन के कारण आपके भाई- बहनों को उचित परिणाम मिलेंगे। इस समय आप अपने सभी कामों को अपने पराक्रम के कारण पूरा कर पाएंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App