Nag Panchami 2019 Puja : नागपंचमी पर राशि के अनुसार जानें किस नाग की पूजा से क्या मिलता है लाभ

नागपंचमी पर राशि के अनुसार किस नाग की पूजा करनी चाहिए, यह जानकर आप अनेकों लाभ की प्राप्ति कर सकते हैं, सिंह राशि के जो लोग नागपंचमी के दिन पद्य नाग की पूजा करेंगे तो विदेश यात्रा पर जानें की सभी परेशानियां समाप्त हो जाएगी।;

Update: 2019-08-03 13:04 GMT

नागपंचमी पर राशि के अनुसार नाग की पूजा करते हैं तो आपको जीवन में सभी सुख और समृद्धि को प्राप्त कर सकते हैं। नागपचंमी के दिन का त्यौहार भारत में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग नाग देवता की पूजा के लिए सुबह से मंदिरों की लंबी- लबीं लाइनों में लग जाते हैं। नागपंचमी का त्योहार 5 अगस्त 2019 (Nag Panchami 5 August 2019) के दिन मनाया जाएगा। वैसे भी इस बार की नागपंचमी (Nag Panchami) तो बहुत ही ज्यादा खास है। क्योंकि इस बार की नागपंचमी सावन के तीसरे सोमवार के दिन पड़ रही है। इस दिन भगवान शिव और नागदेवता की पूजा करने से दोनों देवताओं का आर्शीवाद प्राप्त किया जा सकता है तो आइए जानते हैं नागपंचमी पर राशि के अनुसार किस नाग की पूजा करनी चाहिए।


नागपंचमी मेष राशि और नाग की पूजा

मेष राशि के जो जातक अपनी नौकरी में परेशानियां महसूस कर रहे हैं। वे लोग नागपचंमी के दिन अनन्त नाग की प्रतिमा की पूजा करें।ऐसा करने से इनकी नौकरी की सभी परेशानियां समाप्त हो जाएगी।


नागपंचमी वृष राशि और नाग की पूजा

वृष राशि के जो जातक अपने वैवाहिक जीवन में समस्या महसूस कर रहे हैं।वे लोग नागपंचमी के दिन कुलिक नाग की प्रतिमा की पूजा करें। नागपंचमी के दिन कुलिक नाग की पूजा करने से आपका वैवाहिक जीवन सुखमय हो जाएगा।


नागपंचमी मिथुन राशि और नाग की पूजा

मिथुन राशि के जो लोग सुख और समृद्धि की कमी महसूस करते हैं। वे लोग नागपंचमी के दिन वासुकि नाग की पूजा करें। वासुकी नाग की पूजा करने से मिथुन राशि वाले लोगो को जीवन में सुख और समृद्धि की प्राप्ति होगी।


नागपंचमी कर्क राशि और नाग की पूजा

कर्क राशि के जिन लोगों को अधिक मेहनत करने पर धन की प्राप्ति नहीं होती। वे लोग नागपंचमी के दिन शंखपाल नाग की पूजा करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके लिए धन प्राप्ति के योग बनने लगेंगे।


नागपंचमी सिंह राशि और नाग की पूजा

सिंह राशि के जो लोग विदेश यात्रा पर जाना चाहते हैं। वे लोग नागपंचमी के दिन पद्य नाग की पूजा करें। नागपंचमी पर पद्य नाग की पूजा करने से आपके विदेश यात्रा के योग बनने लगेंगे।


नागपंचमी कन्या राशि और नाग की पूजा

कन्या राशि के जो लोग अपनी पढ़ाई को लेकर परेशानी महसूस कर रहे हैं। वे लोग नागपचंमी के दिन महापद्य नाग की पूजा करें। ऐसा करने से आपको विद्या अर्जन में किसी भी प्रकार की बाधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।


नागपंचमी तुला राशि और नाग की पूजा

तुला राशि के जो लोग रोगों से परेशान है। वे लोग नागपंचमी के दिन तक्षक नाग की पूजा करे। यह उपाय करने से आपका स्वास्थय जल्द ही ठीक हो जाएगा।


नागपंचमी वृश्चिक राशि और नाग की पूजा

नागपंचमी के दिन अगर वृश्चिक राशि के लोग ककरेटक नाग की प्रतिमा की पूजा करते हैं तो इन्हें जल्द ही अपने शत्रुओं से छुटकारा प्राप्त हो जाएगा।


नागपंचमी धनु राशि और नाग की पूजा

धनु राशि के जो लोग व्यापार में परेशानियां महसूस कर रहे हैं। वह लोग नागपंचमी के दिन शंखचूर्ण नाग की पूजा करें। यह पूजा उनके व्यापार की सभी परेशानियां हल कर देगी।


नागपंचमी मकर राशि और नाग की पूजा

मकर राशि के जिन लोगों को सुख और शांति की प्राप्ति नहीं हो रही। वह लोग नागपंचमी के दिन घातक नाग की पूजा करें। घातक नाग की पूजा से वह जीवन में सुख और शांति का अनुभव करने लगेंगे।


नागपंचमी कुंभ राशि और नाग की पूजा

कुंभ राशि के जो लोग जीवन में उच्च पद प्राप्त करना चाहते हैं। वे लोग विषधर नाग की नाग की पूजा करें। ऐसा करने से उन्हें जल्द ही उच्च पद की प्राप्ति हो जाएगी।


नागपंचमी मीन राशि और नाग की पूजा

मीन राशि के जिन लोगों को अपने जीवन में मान- सम्मान की प्राप्ति नहीं हो रही। वे लोग नागपंचमी के दिन शेषनाग की प्रतिमा करते हैं तो उन्हें मान- सम्मान की प्राप्ति अवश्य ही होगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News