New year 2020 Horoscope : मूलांक के अनुसार कैसा रहेगा आपका साल 2020, जानिए राशिफल 2020
New year 2020 Horoscope मूलांक के अनुसार अपने आने वाले साल को जानना बेहद आसान है,इसके लिए आपको अपनी जन्म तारीख का योग करना है और जो भी संख्या आए वही आपका मूलांक होता है तो चलिए जानते हैं मूलांक के अनुसार कैसा रहेगा आपका आने वाला साल 2020;
New year 2020 Horoscope मूलांक का हमारी जिंदगी पर गहरा असर पड़ता है। सभी लोगों का जन्म किसी न किसी मूलांक में अवश्य होता है। जन्मतिथि के द्वारा हम अपना मूलांक आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। साल 2019 खत्म होने में सिर्फ कुछ ही समय बचा है। जिसके बाद साल 2020 कि शुरुआत हो जाएगी। लोग अक्सर नए साल पर अपने भविष्य को जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप अपने मूलांक के द्वारा साल 2020 के बारे में सब कुछ जान सकते हैं तो चलिए जानते हैं जानते हैं मूलांक के अनुसार कैसा रहेगा आपका आने वाला साल 2020
मूलांक 1 के लिए साल 2020 (Mulank 1 Ke Liye Saal 2020)
जिन लोगों की जन्म की तिथि 1, 10,19,28 तारीख हैं। अकंज्योतिष के अनुसार इन लोगों का मूलांक 1 है। इस मूलांक का स्वामी सूर्य होता है। साल 2020 में मूलांक 1 वालों का स्वास्थय पहले से बेहतर रहने वाला है। अगर आपका स्वास्थय पहले से ही खराब था तो इस साल आपका स्वास्थय ठीक हो जाएगा। नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह साल एक नई शुरूआत लेकर आने वाला है। यदि आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो आपके लिए यह एक बेहतरीन समय है। यदि आपको अभी तक प्रमोशन नहीं मिला है तो इस समय में आपको प्रमोशन मिल सकता है। वहीं रिश्तों की बात करें तो इस साल आपके रिश्ते पहले से बेहतर होने वाले हैं। अगर आपने अपने रिलेशनशिप में उतार चढ़ाव देखा है या फिर आपका प्रेम संबंध टुट गया है तो इस समय में आपका वह रिश्ता फिर से जुड़ सकता है।
मूलांक 2 के लिए साल 2020 (Mulank 2 Ke Liye Saal 2020)
जिन लोगों की जन्मतिथि 2, 11,20,29 तारीख है। अंक ज्योतिष के अनुसार इन लोगों का मूलांक 2 होता है। इस मूलांक का स्वामी चंद्रमा होता है। साल 2020 में आपको अपने खान- पान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि इस समय आपके गले और छाती में तकलीफ हो सकती है। अगर इस मूलांक के रिश्तों की बात करें तो इस समय में इनके रिश्ते पहले से बेहतर होने जा रहे हैं। जिन लोगों के रिश्ते अपने पार्टनर के साथ अभी तक खराब चल रहे थे। फरवरी के बाद उनके रिश्तों में सुधार आएगा। इतना ही नहीं इस समय आपके संबंध अपने परिवार, मित्रों आदि सभी से मधूर हो जाएंगे। यदि आप विवाह के योग्य हैं तो इस समय पर आपका विवाह भी हो सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को इस समय अपने ऑफिस के षडयंत्रों से भी बचना चाहिए। इस समय आपको किसी की अलोचना भी नहीं करनी चाहिए।
मूलांक 3 के लिए साल 2020 (Mulank 3 Ke Liye Saal 2020)
जिन लोगों की जन्मतिथि 3,12,21,30 तारीख है। अंक ज्योतिष के अनुसार इन लोगों का मूलांक 3 होता है। इस मूलांक का स्वामी गुरु होता है। साल 2020 में इस मूलांक के व्यक्तियों को मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। इस साल में आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इस समय में आपको शारीरक व्यायाम, योगा आदि अधिक करना चाहिए। क्योंकि इस समय में आपका बीपी बढ़ सकता है। मूलांक 3 वाले व्यक्तियों को अपनी इस साल में अपनी नौकरी और व्यापार में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।इस साल इन्हें मेहनत से ही सफलता प्राप्त होगी। क्योंकि इस साल इनका भाग्य कम ही साथ देगा। यदि आपके वैवाहिक जीवन में अभी तक किसी तरह की कोई परेशानी चल रही थी तो वह इस समय में ठीक हो जाएगी। यदि आपको अभी तक संतान की प्राप्ति नहीं हुई थी तो इस साल आपको संतान की प्राप्ति भी हो जाएगी।
मूलांक 4 के लिए साल 2020 (Mulank 4 Ke Liye Saal 2020)
जिन लोगों की जन्मतिथि 4, 13, 22,31 तारीख है। अंक ज्योतिष के अनुसार इन लोगों का मूलांक 4 होता है। इस मूलांक का स्वामी राहू होता है। साल 2020 मूलांक 4 वालों के लिए काफी शानदार रहने वाला है। क्योंकि 2020 का योग भी 4 ही बनता है। इस साल इनके स्वास्थय की बात करें तो इनका स्वास्थय बहुत ही उत्तम रहने वाला है। यह लोग इस साल अपने आपको काफी चुस्त और फूर्तिला महसूस करेंगे। नौकरी और बिजनेस की बात करें तो इस समय इनकी नौकरी और बिजनेस दोनो ही ठीक रहने वाले है। मूलांक 4 वाले लोग इस साल किसी नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं। नौकरी करने वालों की आय में भी इस समय बढ़ोतरी हो सकती है। इस साल 2020 में आपके प्रेम संबंध और वैवाहिक संबंध दोनो ही मधूर रहने वाले हैं। इस साल आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने के लिए भी जा सकते हैं।
मूलांक 5 के लिए साल 2020 (Mulank 5 Ke Liye Saal 2020)
जिन लोगों की जन्मतिथि 5,14, 23 तारीख है। अंक ज्योतिष के अनुसार इन लोगों का मूलांक 5 होता है। इस मूलांक का स्वामी बुध होता है। साल 2020 में इस मूलांक के जातकों को हाई वीपी या कोलस्ट्राल की दिक्कत रह सकती है। इस साल यदि आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो आपके लिए यह समय बिल्कुल ठीक है। क्योंकि इस साल आपको नौकरी बदलने के लिए बहुत ही कम समय मिलेगा। जिसके अनुसार आपको इस मौके को अपने हाथ से बिल्कुल भी नहीं जाने देना चाहिए। इस साल आपको अपने साथी पर विश्वास रखना चाहिए। किसी भी प्रकार की गलतफहमी को अपने मन में बिल्कुल भी न रखें। यदि आपकी कोई गलती है तो आपको अपने साथी से माफी अवश्य मांगनी चाहिए। ऐसा करने से आपका रिश्ता को बरकार रहेगा। बल्कि आपकी इज्जत भी अपने साथी की नजरों में और ज्यादा बढ़ जाएगी।
मूलांक 6 के लिए साल 2020 (Mulank 6 Ke Liye Saal 2020)
जिन लोगों की जन्मतिथि 6,15, 24 तारीख है। अंक ज्योतिष के अनुसार इन लोगों का मूलांक 6 होता है। इस मूलांक का स्वामी शुक्र होता है। साल 2020 में इस मूलांक के लोगों का स्वास्थय उत्तम रहेगा। नौकरी और व्यापार की बात करें तो इस समय नौकरी करने वाले लोगों को अपने बॉस का भरपूर सहयोग मिलेगा और व्यापार करने वाले लोगों को इस व्यापार विस्तार का मौका मिलेगा। जिसके कारण वह अपने व्यापार को देश विदेश में फैला सकते हैं। वैवाहिक जीवन की बात करें तो इस समय इनका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। इस समय पति पत्नी एक दूसरे को समझेंगे और एक दूसरे की कद्र करेंगें। साल 2020 में मूलांक 6 वाले लोग अपने किसी पुराने मित्र से मिल सकते हैं। मूलाकं 6 वालों के लिए साल 2020 अत्यंत ही शुभ है।
मूलांक 7 के लिए साल 2020 (Mulank 7 Ke Liye Saal 2020)
जिन लोगों की जन्मतिथि 7,16, 25 तारीख है। अंक ज्योतिष के अनुसार इन लोगों का मूलांक 7 होता है। इस मूलांक का स्वामी केतु होता है। साल 2020 में आपको अपने स्वास्थय को लेकर काफी गंभीर रहने की आवश्यकता है। क्योंकि इस समय जरा सी लापरवाही आपको परेशानी में डाल सकती हैं। इस साल आपको आकास्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। अगर आपका कोई पैतृक संपत्ति का विवाद चल रहा है तो इस समय में आपका यह मामला सुलझ सकता है और आपको पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। इस साल आप किसी दूसरे देश में भी भ्रमण कर सकते हैं। जिसका आपका लाभ भी प्राप्त होगा। संबंधों को लेकर इस साल आपको काफी सर्तक रहने की आवश्यकता है आपको इस साल अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है नहीं तो आपको कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
मूलांक 8 के लिए साल 2020 (Mulank 8 Ke Liye Saal 2020)
जिन लोगों की जन्मतिथि 8,17, 26 तारीख है। अंक ज्योतिष के अनुसार इन लोगों का मूलांक 8 होता है। इस मूलांक के स्वामी शनि देव होते हैं। इस साल 2020 में आपको कुछ भी चीज प्राप्त करने के लिए मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। इस साल यदि आप विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं तो आपके लिए यह समय काफी शुभ है। जो लोग शनि से जुड़े काम करते हैं। उन्हें इस साल काफी अच्छी सफलता मिलने की उम्मीद है। आपने जो मेहनत पिछले साल की थी उसका परिणाम आपको इस साल में प्राप्त होने वाला है। इस साल आपके वैवाहिक जीवन में सुधार होगा यानी जो गलतफहमियां काफी समय से चली आ रही थी। इस साल में वह खत्म हो जाएगी और आपको ही नहीं बल्कि आपके जीवनसाथी को भी अपनी गलती का अहसास होगा।
मूलांक 9 के लिए साल 2020 (Mulank 6 Ke Liye Saal 2020)
जिन लोगों की जन्मतिथि 9,18, 27 तारीख है। अंक ज्योतिष के अनुसार इन लोगों का मूलांक 9 होता है। इस मूलांक के स्वामी मंगल देव होते हैं। इस साल 2020 में इस मूलांक वाले लोगों को अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना चाहिए। यदि आप पहले से ही बीमार हैं तो आपको नियमित रूप से अपनी दवाईयां लेनी चाहिए। कार्यक्षेत्र की बात करें तो मार्च के बाद का समय इस मूलांक वाले लोगों के लिए बहुत शानदार रहने वाला है। इस समय में इन मूलांक वाले लोगों को कई तरह की अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप फौज, पुलिस या किसी खेल से जुड़े हैं तो आपको इस साल विशेष लाभ मिल सकता है। रिश्तों को लेकर आपको इस साल विशेष सावधानी बरतनें की आवश्यकता है। इस समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है नहीं तो आपका रिश्ता खराब हो सकता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App